होम > अध्ययन सामग्री

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स

डेली न्यूज एनालिसिस में आपका स्वागत है!
यह UPSC/PSC करेंट अफेयर्स के लिए एक सर्वश्रेष्ठ एवं विश्वसनीय स्त्रोत है। विगत वर्षों की परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स सबसे महत्वपूर्ण और अंकदायी खंड के रूप में उभरा है, इसलिए UPSC/PSC की यात्रा को सफल बनाने के लिए करेंट अफेयर्स का स्पष्ट, सारगर्भित और परीक्षा अनुरूप अध्ययन आवश्यक है।

यहाँ यह समझना आवश्यक है कि :

‘‘सफलता निरंतर तैयारी पर निर्भर करती है। बिना सही तैयारी के किए गए प्रयास में असफलता मिलने की संभावना बनी रहती है।’’
इसी आवश्यकता को पूरा कने के लिए हमारी अनुभवी और दक्ष करेंट अफेयर्स टीम एक अनूठा और विशिष्ट कार्यक्रम संचालित कर रही है, जो संघ लोक सेवा आयोग और राज्य लोक सेवा आयोगों की परीक्षाओं के लिए आवश्यक करेंट अफेयर्स की मांग को समग्रता में पूर्ण करता है।

डेली न्यूज एनालिसिस की विशेषताएँ :

  • यह कार्यक्रम अभ्यर्थियों को सरल, अपडेटेड व समेकित करेंट अफेयर्स को सुबह 12:30 बजे तक प्रदान करके अद्यतन सूचना केंद्र के रूप में आपका सहयोग करता है।
  • यह कार्यक्रम यूपीएससी / पीसीएस पाठ्यक्रम के अनुरूप दैनिक समाचारों का विश्लेषण द हिंदू, इंडियन एक्सप्रेस, बिजनेस स्टैंडर्ड और पीआईबी जैसे शीर्ष स्रोतों से प्रस्तुत करता है। हमारे व्यापक कवरेज में संविधान व राजव्यवस्था, शासन-प्रशासन,अर्थव्यवस्था, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, अंतर्राष्ट्रीय संबंध तथा खेल आदि विषय शामिल हैं।
  • हमारे प्लेटफ़ॉर्म का यूजर फ्रेंडली डिज़ाइन आपके दैनिक करेंट अफेयर्स की तैयारी को अधिक प्रभावी व समेकित बनाता है। साथ ही इसका विस्तृत विश्लेषण अभ्यर्थियों की सामान्य अध्ययन की तैयारी को भी सही मार्गदर्शन प्रदान करता है।

आप अपनी UPSC/PSC की तैयारी की कठिन डगर को सुगम बनाने के लिए तथा अपने ज्ञान और आत्मविश्वास के साथ स्वयं को सशक्त बनाने एवं दैनिक समाचार विश्लेषण के माध्यम से प्रतिस्पर्धात्मक लाभ प्राप्त करने के लिए आज ही ध्येय IAS के डेली न्यूज एनालिसिस से जुड़ें और हर एक दिन सूचित रहें, आगे रहें !

image

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 19 May 2026

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: आस्था, पहचान और भारतीय सभ्यता की निरंतरता

हाल ही में स्वतंत्र भारत में पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूर्ण हुए। वर्ष 2026 में भारत सरकार और सोमनाथ ट्रस्ट द्वारा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का आयोजन किया जा रहा है।.

View
image

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 15 May 2026

भारत का जल भविष्य: चुनौतियाँ, शासन और स्थिरता

भारत आज विश्व की लगभग 18% आबादी का पोषण करता है, जबकि उसके पास वैश्विक मीठे जल संसाधनों का केवल लगभग 4% हिस्सा है। बढ़ती जनसंख्या, अनियोजित शहरीकरण, जलवायु परिवर्तन, भूजल के अत्यधिक दोहन तथा प्रदूषण ने देश को जल संकट के एक गंभीर मोड़ पर ला खड़ा किया है। यह संकट केवल “जल की कमी” का नहीं, बल्कि “जल प्रबंधन और शासन” का भी संकट है। इसलिए आज आवश्यकता केवल नए बांधों और नहरों के निर्माण की नहीं, बल्कि जल संसाधनों के वैज्ञानिक, सहभागी और सतत प्रबंधन की है।.

View
image

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 13 May 2026

भारत की नई युद्ध नीति : तकनीकी शक्ति, प्रतिरोध और रणनीतिक प्रभुत्व

इक्कीसवीं सदी के बदलते सुरक्षा परिदृश्य में भारत की सैन्य नीति निरंतर परिवर्तनशील रही है। लंबे समय तक भारत ने “रणनीतिक संयम” (Strategic Restraint) की नीति अपनाई, जिसके अंतर्गत सीमा पार आतंकवाद के बावजूद व्यापक सैन्य प्रतिक्रिया से बचने का प्रयास किया जाता था। किंतु उरी सर्जिकल स्ट्राइक (2016), बालाकोट एयर स्ट्राइक (2019) और अंततः ऑपरेशन सिंदूर (2025) ने भारत की सैन्य सोच में निर्णायक बदलाव का संकेत दिया।.

View
image

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 09 May 2026

गर्भपात कानून और प्रजनन अधिकार: संवैधानिक अधिकार, न्यायिक हस्तक्षेप और सुधार की आवश्यकता

भारत के गर्भपात कानूनों, प्रजनन अधिकारों, नाबालिग बलात्कार पीड़ितों के मामलों में सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप, संवैधानिक आयामों, कानूनी चुनौतियों और MTP अधिनियम में सुधार की आवश्यकता का गहन विश्लेषण।.

View
image

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 28 Jan 2026

जल संरक्षण और सुरक्षा: नीति, नवाचार और व्यवहार परिवर्तन की आवश्यकता

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय (UNU-INWEH) द्वारा जनवरी 2026 में जारी नवीनतम रिपोर्ट, "ग्लोबल वाटर बैंकरप्सी: लिविंग बियॉन्ड आवर हाइड्रोलॉजिकल मीन्स", वैश्विक जल सुरक्षा के विमर्श में एक बड़ा परिवर्तन का संकेत देती है। यह रिपोर्ट 'जल संकट' की पारंपरिक और अस्थायी धारणा को बदलते हुए 'जल दिवालियापन' (Water Bankruptcy) जैसी गंभीर संकट को केंद्र में रखता है। जल दिवालियापन की स्थिति तब उत्पन्न होती है जब किसी राष्ट्र का वार्षिक जल निष्कर्षण उसके प्राकृतिक पुनर्भरण (Natural Recharge) की क्षमता से निरंतर अधिक बना रहता है, जिसके परिणामस्वरूप पारिस्थितिक स्रोत्र का अपूरणीय क्षय होता है। भारत, विश्व में भूजल का सबसे बड़ा उपयोगकर्ता है जो वैश्विक भूजल निष्कर्षण  का लगभग 25% से अधिक हिस्सा उपयोग करता है। यह रिपोर्ट भारत के लिए एक गंभीर चेतावनी देती है।.

View
image

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 23 Jan 2026

वैश्वीकरण के बाद की भू-राजनीति: 'डोनरो सिद्धांत', वेनेजुएला संकट और नियम-आधारित व्यवस्था का भविष्य

3 जनवरी 2026 को अंतरराष्ट्रीय राजनीति में एक ऐसे प्रतिमान विस्थापन (Paradigm Shift) दर्ज किया गया है, जिसने न केवल पश्चिमी गोलार्ध के शक्ति-संतुलन को बदला, बल्कि द्वितीय विश्वयुद्ध के पश्चात निर्मित 'नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था' (Rules-Based International Order) की प्रासंगिकता पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए। संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा संचालित 'ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिज़ॉल्व' (Operation Absolute Resolve) के अंतर्गत वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की हिरासत केवल एक संप्रभु राष्ट्र में सत्ता परिवर्तन की घटना नहीं थी बल्कि यह एक नई अमेरिकी विदेश नीति के उदय की उद्घोषणा थी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से प्रतिपादित 'डोनरो सिद्धांत' (Donroe Doctrine) ने यह स्पष्ट कर दिया है कि 21वीं सदी की महाशक्ति राजनीति अब उदारवादी अंतरराष्ट्रीयवाद (Liberal Internationalism) के आवरण को त्यागकर यथार्थवाद (Realism) और प्रभाव-क्षेत्र (Spheres of Influence) की कठोर नीतियों की ओर लौट रही है।.

View
image

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 21 Jan 2026

आरक्षण और योग्यता पर सुप्रीम कोर्ट की नई संवैधानिक स्पष्टता

आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के हाल के फैसलों ने सार्वजनिक रोजगार के एक विवादास्पद मुद्दे पर बहुप्रतीक्षित स्पष्टता प्रदान की है कि सामान्य (अनारक्षित) श्रेणी की रिक्तियों में किन शर्तों के तहत नियुक्तियां होनी है। ये निर्णय विशेष रूप से संघ लोक सेवा आयोग  (यूपीएससी), राज्य लोक सेवा आयोग (पीएससी), एसएससी (SSC) और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण हैं, जहाँ कट-ऑफ, छूट और श्रेणी प्रवास (category migration) को लेकर विवाद अक्सर मुकदमेबाजी और अनिश्चितता का कारण बनते हैं।.

View
image

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 19 Jan 2026

तकनीक और रणनीतिक स्वायत्तता: भारत के पनडुब्बी कार्यक्रम का विश्लेषण

इसी सन्दर्भ में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ की हालिया भारत यात्रा में रक्षा और सुरक्षा सहयोग एक प्रमुख मुद्दा बनकर उभरा। दोनों देशों ने द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए, जो रणनीतिक संबंधों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जर्मनी ने हाल के वर्षों में अपने रक्षा निर्यात मानदंडों में बदलाव किया है, जिससे भारतीय खरीद के लिए मंजूरी प्रक्रिया सरल हो गई है। वर्षों से लंबित आवेदनों पर अब तेजी से कार्रवाई की जा रही है, जिससे रक्षा व्यापार के लिए अधिक अनुकूल वातावरण बन रहा है।.

View
image

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 16 Jan 2026

नीति से परिणाम तक: प्रगति और भारत की नई प्रशासनिक संस्कृति

भारत में विकास की सबसे बड़ी चुनौती अक्सर नीति निर्माण नहीं, बल्कि उसका समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन रही है। हाल ही में 31 दिसंबर 2025 को भारत की प्रमुख शासन पहल ‘प्रगति’ (Pro-Active Governance and Timely Implementation- PRAGATI) की 50वीं बैठक आयोजित हुई, जो प्रभावी, प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन की दिशा में भारत सरकार की प्रतिबद्धता का एक प्रतीकात्मक पड़ाव है। 2015 में एक रियल-टाइम समीक्षा मंच के रूप में शुरू हुई प्रगति (PRAGATI) आज प्रशासनिक सुधारों की आधारशिला बन चुकी है जो जवाबदेही, सहकारी संघवाद और परिणामोन्मुखी सार्वजनिक वितरण को एकीकृत करती है।.

View
image

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 14 Jan 2026

भारत में बाल विवाह: कानूनी निषेध से सामाजिक उन्मूलन तक

बाल विवाह भारत की उन सामाजिक कुरीतियों में से एक है, जो कानूनी निषेध के बावजूद आज भी लाखों बच्चों, विशेषकर बालिकाओं के जीवन, स्वास्थ्य, शिक्षा और गरिमा को प्रभावित कर रही है। यह केवल एक सामाजिक समस्या नहीं, बल्कि एक मानवाधिकार उल्लंघन, स्वास्थ्य संकट, लैंगिक अन्याय और विकासात्मक बाधा भी है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 (2019–21) के अनुसार, 20–24 वर्ष आयु वर्ग की लगभग 23% महिलाओं का विवाह 18 वर्ष से पहले हो चुका था। यह आँकड़ा इस तथ्य को रेखांकित करता है कि आर्थिक विकास और कानूनी सुधारों के बावजूद बाल विवाह भारत के सामाजिक ताने-बाने में अब भी गहराई से जड़ें जमाए हुए है। इसी गंभीर चुनौती के मद्देनज़र, केंद्र सरकार द्वारा 27 नवंबर, 2024 को शुरू किया गया बाल विवाह मुक्त भारत (बीवीएमबी), जिसे बाल विवाह मुक्त भारत के नाम से भी जाना जाता है, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (एमडब्ल्यूसीडी) की देश भर में बाल विवाहों के उन्मूलन की एक साहसिक राष्ट्रीय प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है। इसका उद्देश्य साल 2026 तक देश में बाल विवाह की दर को 10% तक कम करना तथा 2030 तक भारत को पूर्णतः बाल विवाह मुक्त बनाना है। यह लक्ष्य न केवल सतत विकास लक्ष्य 5.3 के अनुरूप है, बल्कि भारत के संवैधानिक मूल्यों सम्मान, समानता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को भी मूर्त रूप देता है।.

View
image

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 12 Jan 2026

वैश्विक अर्थव्यवस्था 2026: अनिश्चितता के मध्य विकास और स्थिरता का विश्लेषण

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रकाशित ‘विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं (WESP) 2026’ रिपोर्ट ऐसे वैश्विक परिदृश्य में सामने आई है, जब विश्व अर्थव्यवस्था कोविड महामारी के प्रभावों से आगे बढ़ते हुए बहुस्तरीय और परस्पर संबद्ध संकटों का सामना कर रही है। भू-राजनीतिक तनाव, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यवधान, जलवायु परिवर्तन की तीव्र होती मार तथा विकासशील देशों पर बढ़ता ऋण बोझ, ये सभी कारक वैश्विक आर्थिक स्थिरता को चुनौती दे रहे हैं।.

View
image

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 09 Jan 2026

भारत का एआई दृष्टिकोण: समावेशी विकास, संप्रभु नवाचार और विकसित भारत @2047

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आज वैश्विक शक्ति-संतुलन, आर्थिक प्रतिस्पर्धा और सामाजिक परिवर्तन का निर्णायक कारक बन चुकी है। जिन देशों ने समय रहते एआई को नीति, निवेश और संस्थागत सुधारों के साथ अपनाया है, वे नवाचार, उत्पादकता और वैश्विक प्रभाव में अग्रणी बन रहे हैं। भारत भी इसी परिवर्तनकारी दौर में है।  एआई अब शोध प्रयोगशालाओं या बड़ी कंपनियों तक सीमित न रह कर हर स्तर पर नागरिकों के जीवन में प्रवेश कर चुकी है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय एआई स्टार्टअप्स के साथ हुई गोलमेज़ बैठक और आगामी इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि भारत एआई को केवल तकनीकी उन्नयन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय विकास रणनीति के रूप में देख रहा है।.

View
Aliganj Gomti Nagar Prayagraj