होम > अध्ययन सामग्री
डेली न्यूज एनालिसिस में आपका स्वागत है!
यह UPSC/PSC करेंट अफेयर्स के लिए एक सर्वश्रेष्ठ एवं विश्वसनीय स्त्रोत है। विगत वर्षों की परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स सबसे महत्वपूर्ण और अंकदायी खंड के रूप में उभरा है, इसलिए UPSC/PSC की यात्रा को सफल बनाने के लिए करेंट अफेयर्स का स्पष्ट, सारगर्भित और परीक्षा अनुरूप अध्ययन आवश्यक है।
‘‘सफलता निरंतर तैयारी पर निर्भर करती है। बिना सही तैयारी के किए गए प्रयास में असफलता मिलने की संभावना बनी रहती है।’’
इसी आवश्यकता को पूरा कने के लिए हमारी अनुभवी और दक्ष करेंट अफेयर्स टीम एक अनूठा और विशिष्ट कार्यक्रम संचालित कर रही है, जो संघ लोक सेवा आयोग और राज्य लोक सेवा आयोगों की परीक्षाओं के लिए आवश्यक करेंट अफेयर्स की मांग को समग्रता में पूर्ण करता है।
आप अपनी UPSC/PSC की तैयारी की कठिन डगर को सुगम बनाने के लिए तथा अपने ज्ञान और आत्मविश्वास के साथ स्वयं को सशक्त बनाने एवं दैनिक समाचार विश्लेषण के माध्यम से प्रतिस्पर्धात्मक लाभ प्राप्त करने के लिए आज ही ध्येय IAS के डेली न्यूज एनालिसिस से जुड़ें और हर एक दिन सूचित रहें, आगे रहें !
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 28 Aug 2025
भारत को अक्सर “दुनिया की फार्मेसी” कहा जाता है। वैश्विक स्तर पर उपभोग किए जाने वाले हर पाँच में से एक जेनेरिक दवा का निर्माण, भारत में होता है। न्यूयॉर्क की फार्मेसी से लेकर लागोस के अस्पतालों तक, भारत में बनी दवाओं की पहुँच हैं। यह उपलब्धि राष्ट्रीय गर्व का विषय है और इसने भारत को वैश्विक स्वास्थ्य सेवा में एक केंद्रीय खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है। फिर भी, इस सफलता के पीछे चुनौतियों भी है। इंडियन स्कूल ऑफ बिज़नेस के मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थकेयर मैनेजमेंट के एक हालिया अध्ययन ने भारत की औषधि नीति और नियामक ढांचे में गंभीर खामियों की ओर इशारा किया है। ये कमजोरियाँ न केवल घरेलू दवा सुरक्षा को खतरे में डालती हैं, बल्कि भारत की एक विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता के रूप में अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा पर भी प्रश्नचिह्न लगाती हैं।.
View
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 27 Aug 2025
वर्षों से भारत की कानूनी और विनियामक प्रणाली में ऐसे अनेक नियम जुड़ते चले गए जो आपराधिक कानून के वास्तविक उद्देश्य से कहीं आगे बढ़ जाते हैं। इनमें से कई प्रावधान शतको पहले, एक बिल्कुल अलग सामाजिक-आर्थिक परिप्रेक्ष्य में लिखे गए थे। आज ये अक्सर पुराने, अत्यधिक कठोर या वास्तविक अपराध की तुलना में अनुपातहीन लगते हैं। ऐसे कानूनों की मौजूदगी ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी कि जिसमें व्यक्तियों और व्यवसायों को गंभीर सामाजिक हानि वाले कृत्यों के बजाय अनुपालन में त्रुटियों, छोटे डिफॉल्ट्स या प्रक्रियात्मक चूकों जैसी बातों पर भी कारावास का सामना करना पड़ सकता है।.
View
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 26 Aug 2025
वैश्वीकरण और औद्योगीकरण ने आधुनिक अर्थव्यवस्थाओं को इस प्रकार पुनर्गठित किया है कि तकनीकी प्रगति हुई, उत्पादकता बढ़ी और उपभोक्ता मांग में वृद्धि हुई। इस परिवर्तन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा विभिन्न उद्योगों और दैनिक उपभोक्ता वस्तुओं में सिंथेटिक रसायनों का निर्माण और उपयोग रहा है। इन रसायनों ने निस्संदेह सुविधा और आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया है, परंतु उन्होंने एक अनपेक्षित विरासत भी छोड़ी है, अनुचित प्रबंधन, लापरवाह निपटान और कमजोर नियमन के कारण व्यापक पर्यावरणीय प्रदूषण। हाल के वर्षों में वैज्ञानिकों ने प्रदूषकों की एक श्रेणी पर अधिक ध्यान देना शुरू किया है, जिसे नव उभरते प्रदूषक (Contaminants of Emerging Concern - CECs) कहा जाता है। ये पदार्थ निगरानी और नियमन के दृष्टिकोण से अपेक्षाकृत नए हैं। ये पारंपरिक जल परीक्षण ढांचों का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन नदियों, झीलों, जलभृतों, मिट्टी और यहाँ तक कि उपचारित पेयजल में भी लगातार पाए जा रहे हैं। चूंकि इन पर अभी तक पर्याप्त नियमन या निगरानी नहीं है, इनके मानव स्वास्थ्य और पारिस्थितिक तंत्र पर संभावित प्रभावों को लेकर चिंता बढ़ रही है।.
View
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 25 Aug 2025
भारत का दुग्ध क्षेत्र एक विलक्षण सफलता की कथा है। विश्व के अधिकांश कृषि क्षेत्रों में भारतीय किसान उत्पादकता और लागत प्रतिस्पर्धा में विकसित देशों से पिछड़ जाते हैं, परंतु दूध उत्पादन ऐसा क्षेत्र है जिसमें भारत ने न केवल आत्मनिर्भरता प्राप्त की है, बल्कि वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता भी कायम रखी है।.
View
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 23 Aug 2025
79वें स्वतंत्रता दिवस पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीप-टेक क्षेत्रों जैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष, क्वांटम कंप्यूटिंग और बायोइंजीनियरिंग में भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता के लिए एक भविष्योन्मुख दृष्टि प्रस्तुत की। हालांकि, इस दृष्टि के लिए केवल तकनीकी नवप्रवर्तन ही आवश्यक नहीं है, बल्कि शासन में संरचनात्मक सुधार भी आवश्यक हैं।.
View
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 22 Aug 2025
भारत विश्व की सबसे बड़ी युवा आबादी वाला देश है। आने वाले वर्षों में यह कार्यबल भारत को वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनाने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। किंतु यह तभी संभव है जब यह युवा वर्ग न केवल शिक्षित बल्कि रोजगारोन्मुखी कौशल में निपुण हो। वर्तमान में भारत की व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण (VET) प्रणाली गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। हाल ही में 15 अगस्त को प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से जिन आर्थिक सुधारों की घोषणा की, उनका उद्देश्य घरेलू खपत और निवेश को बढ़ावा देना है। इसी संदर्भ में पारंपरिक शिक्षा प्रणाली और उद्योग की अपेक्षाओं के बीच यह असंतुलन भारत की व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रणाली को पुनः परिभाषित करने की आवश्यकता को रेखांकित करता है।.
View
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 21 Aug 2025
भारत 23 अगस्त को अपना द्वितीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने जा रहा है। चंद्रयान–3 की ऐतिहासिक सफलता ने न केवल भारत को वैश्विक अंतरिक्ष शक्ति के रूप में स्थापित किया बल्कि मानवता के सामूहिक ज्ञान–भंडार में भी नई उपलब्धि जोड़ी। आगामी गगनयान मिशन, चंद्रयान–4, और प्रस्तावित भारत अंतरिक्ष स्टेशन (Bharat Antariksh Station) इस यात्रा को और अधिक गौरवपूर्ण बनाने वाले हैं। इसके साथ ही निजी कंपनियों का बढ़ता योगदान इस बात का प्रमाण हैं कि भारत अब पारंपरिक अंतरिक्ष अन्वेषण से आगे बढ़कर वाणिज्यिक और रणनीतिक क्षितिज की ओर अग्रसर है। परंतु इन सभी सफलताओं के बीच एक महत्वपूर्ण प्रश्न सामने आता है, भारत का राष्ट्रीय अंतरिक्ष क़ानून। अंतरिक्ष अन्वेषण, नवाचार और वाणिज्यीकरण की वैश्विक दौड़ में भारत की प्रगति को स्थायित्व और विश्वसनीयता प्रदान करने के लिए मजबूत कानूनी ढांचे की आवश्यकता अब पहले से कहीं अधिक स्पष्ट हो चुकी है।.
View
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 20 Aug 2025
कई वर्षों के तनाव के बाद एक महत्वपूर्ण परिवर्तन में, भारत और चीन ने अपने तनावपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों को पुनर्जीवित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। 2020 के गलवान घाटी संघर्ष के बाद, जिसने एक राजनयिक ठहराव को जन्म दिया, दोनों पक्षों ने अब सीधी उड़ानों को फिर से शुरू करने, सीमा व्यापार को फिर से खोलने, और सीमा प्रबंधन पर एक कार्य समूह की स्थापना पर सहमति व्यक्त की है। ये निर्णय चीनी विदेश मंत्री वांग यी और भारतीय नेताओं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शामिल हैं, के बीच उच्च स्तरीय वार्ताओं के बाद लिए गए।.
View
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 19 Aug 2025
भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र माना जाता है, जहाँ हर चुनाव न केवल राजनीतिक दलों की प्रतिस्पर्धा का मंच है, बल्कि नागरिकों की लोकतांत्रिक आस्था का भी प्रमाण है। इस आस्था की नींव है चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता। मतदाता सूची इस प्रक्रिया का आधार है, क्योंकि यह तय करती है कि कौन नागरिक अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करेगा। इसी संदर्भ में, भारत के चुनाव आयोग द्वारा शुरू किया गया विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR )—एक विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान—विवाद का केंद्र बन गया है। आयोग का दावा है कि यह पहल 2026 तक सभी चुनावों को निष्पक्ष और व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक है। हालांकि, कई राजनीतिक दल और नागरिक संगठन इसे हस्तक्षेप और अपारदर्शिता का माध्यम मान रहे हैं। यह विवाद केवल तकनीकी प्रक्रिया का नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र के संवैधानिक मूल्यों, संस्थागत स्वायत्तता और चुनावी सुधारों की दिशा का प्रश्न है।.
View
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 18 Aug 2025
हाल ही में 22 जुलाई, 2025 को भारतीय थलसेना के एविएशन कॉर्प्स को अमेरिका से एएच-64ई अपाचे गार्जियन अटैक हेलीकॉप्टरों की पहली खेप प्राप्त हुई। यह घटना भारत की दीर्घकालीन सैन्य आधुनिकीकरण यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है। अपाचे का शामिल होना भारत की रोटरी-विंग (हेलीकॉप्टर आधारित) युद्ध क्षमता को मजबूत करता है और थलसेना को प्रिसीजन स्ट्राइक और निगरानी के लिए अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म देता है। लेकिन इसके साथ ही एक गंभीर प्रश्न भी उठता है: क्या भारत आत्मनिर्भर भारत के रक्षा उत्पादन अभियान के दौर में विदेशी प्लेटफॉर्म्स पर निर्भर रहना जारी रख सकता है?.
View
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 16 Aug 2025
भारत ने 12 अगस्त 2025 को भारत-सिंगापुर व्यापार और निवेश संयुक्त कार्य समूह (JWGTI) की चौथी बैठक की मेजबानी की। बैठक में व्यापार सुगमीकरण, निवेश संवर्द्धन, आपूर्ति-श्रृंखला लचीलापन और विनियामक सरलीकरण पर ध्यान केंद्रित किया गया। यह चर्चा भारत-सिंगापुर राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ और व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (CECA) की 20वीं वर्षगांठ के साथ मेल खाती है। इसने सिंगापुर की क्षेत्रीय व्यापार और निवेश केंद्र के रूप में भूमिका और भारत की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में स्थिति को रेखांकित किया।.
View
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 14 Aug 2025
हाल ही में, भारत सरकार ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) के तहत ओडिशा, पंजाब और आंध्र प्रदेश में चार अतिरिक्त सेमीकंडक्टर निर्माण परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इन परियोजनाओं में लगभग 4,600 करोड़ रुपये का संचयी निवेश शामिल है तथा इनसे 2,034 कुशल पेशेवरों के लिए रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। इन स्वीकृतियों के साथ, आईएसएम के तहत स्वीकृत परियोजनाओं की.
View