होम > अध्ययन सामग्री

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स

डेली न्यूज एनालिसिस में आपका स्वागत है!
यह UPSC/PSC करेंट अफेयर्स के लिए एक सर्वश्रेष्ठ एवं विश्वसनीय स्त्रोत है। विगत वर्षों की परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स सबसे महत्वपूर्ण और अंकदायी खंड के रूप में उभरा है, इसलिए UPSC/PSC की यात्रा को सफल बनाने के लिए करेंट अफेयर्स का स्पष्ट, सारगर्भित और परीक्षा अनुरूप अध्ययन आवश्यक है।

यहाँ यह समझना आवश्यक है कि :

‘‘सफलता निरंतर तैयारी पर निर्भर करती है। बिना सही तैयारी के किए गए प्रयास में असफलता मिलने की संभावना बनी रहती है।’’
इसी आवश्यकता को पूरा कने के लिए हमारी अनुभवी और दक्ष करेंट अफेयर्स टीम एक अनूठा और विशिष्ट कार्यक्रम संचालित कर रही है, जो संघ लोक सेवा आयोग और राज्य लोक सेवा आयोगों की परीक्षाओं के लिए आवश्यक करेंट अफेयर्स की मांग को समग्रता में पूर्ण करता है।

डेली न्यूज एनालिसिस की विशेषताएँ :

  • यह कार्यक्रम अभ्यर्थियों को सरल, अपडेटेड व समेकित करेंट अफेयर्स को सुबह 12:30 बजे तक प्रदान करके अद्यतन सूचना केंद्र के रूप में आपका सहयोग करता है।
  • यह कार्यक्रम यूपीएससी / पीसीएस पाठ्यक्रम के अनुरूप दैनिक समाचारों का विश्लेषण द हिंदू, इंडियन एक्सप्रेस, बिजनेस स्टैंडर्ड और पीआईबी जैसे शीर्ष स्रोतों से प्रस्तुत करता है। हमारे व्यापक कवरेज में संविधान व राजव्यवस्था, शासन-प्रशासन,अर्थव्यवस्था, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, अंतर्राष्ट्रीय संबंध तथा खेल आदि विषय शामिल हैं।
  • हमारे प्लेटफ़ॉर्म का यूजर फ्रेंडली डिज़ाइन आपके दैनिक करेंट अफेयर्स की तैयारी को अधिक प्रभावी व समेकित बनाता है। साथ ही इसका विस्तृत विश्लेषण अभ्यर्थियों की सामान्य अध्ययन की तैयारी को भी सही मार्गदर्शन प्रदान करता है।

आप अपनी UPSC/PSC की तैयारी की कठिन डगर को सुगम बनाने के लिए तथा अपने ज्ञान और आत्मविश्वास के साथ स्वयं को सशक्त बनाने एवं दैनिक समाचार विश्लेषण के माध्यम से प्रतिस्पर्धात्मक लाभ प्राप्त करने के लिए आज ही ध्येय IAS के डेली न्यूज एनालिसिस से जुड़ें और हर एक दिन सूचित रहें, आगे रहें !

image

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 02 Jun 2026

वैश्विक वन लक्ष्य रिपोर्ट 2026 : जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा गरीबी और सतत विकास के बीच वनों का भविष्य

ग्लोबल फॉरेस्ट गोल्स रिपोर्ट 2026 ने विश्व को वनों की बिगड़ती स्थिति के प्रति आगाह किया है। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2015 से 2025 के बीच वैश्विक वन क्षेत्र में लगभग 4 करोड़ हेक्टेयर की कमी दर्ज की गई है।.

View
image

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 30 May 2026

भारत का सेमीकंडक्टर मिशन : चिप प्रौद्योगिकी, नवाचार और तकनीकी संप्रभुता की ओर कदम

हाल ही में केंद्र सरकार ने भारत सेमीकंडक्टर मिशन (India Semiconductor Mission-ISM) के अंतर्गत दो नई सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें गुजरात के धोलेरा में देश की पहली गैलियम नाइट्राइड (GaN) आधारित सेमीकंडक्टर एवं माइक्रो-एलईडी निर्माण इकाई तथा सूरत में एक नई सेमीकंडक्टर पैकेजिंग एवं परीक्षण सुविधा शामिल है।.

View
image

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 22 May 2026

कोयला गैसीकरण : ऊर्जा सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और हरित संक्रमण के बीच भारत की नई रणनीति

हाल ही में केंद्र सरकार ने ₹37,500 करोड़ की पृथ्वी की सतह के निकट पाये जाने वाले कोयला/लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं की प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी है। इसके साथ ही भारत ने वर्ष 2030 तक 100 मिलियन टन कोयले के गैसीकरण का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। यह पहल ऐसे समय में सामने आई है जब वैश्विक ऊर्जा संकट, पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की अस्थिर कीमतें और बढ़ती आयात निर्भरता भारत के लिए गंभीर आर्थिक चुनौती बन चुकी हैं।.

View
image

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 28 Jan 2026

जल संरक्षण और सुरक्षा: नीति, नवाचार और व्यवहार परिवर्तन की आवश्यकता

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय (UNU-INWEH) द्वारा जनवरी 2026 में जारी नवीनतम रिपोर्ट, "ग्लोबल वाटर बैंकरप्सी: लिविंग बियॉन्ड आवर हाइड्रोलॉजिकल मीन्स", वैश्विक जल सुरक्षा के विमर्श में एक बड़ा परिवर्तन का संकेत देती है। यह रिपोर्ट 'जल संकट' की पारंपरिक और अस्थायी धारणा को बदलते हुए 'जल दिवालियापन' (Water Bankruptcy) जैसी गंभीर संकट को केंद्र में रखता है। जल दिवालियापन की स्थिति तब उत्पन्न होती है जब किसी राष्ट्र का वार्षिक जल निष्कर्षण उसके प्राकृतिक पुनर्भरण (Natural Recharge) की क्षमता से निरंतर अधिक बना रहता है, जिसके परिणामस्वरूप पारिस्थितिक स्रोत्र का अपूरणीय क्षय होता है। भारत, विश्व में भूजल का सबसे बड़ा उपयोगकर्ता है जो वैश्विक भूजल निष्कर्षण  का लगभग 25% से अधिक हिस्सा उपयोग करता है। यह रिपोर्ट भारत के लिए एक गंभीर चेतावनी देती है।.

View
image

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 19 Jan 2026

तकनीक और रणनीतिक स्वायत्तता: भारत के पनडुब्बी कार्यक्रम का विश्लेषण

इसी सन्दर्भ में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ की हालिया भारत यात्रा में रक्षा और सुरक्षा सहयोग एक प्रमुख मुद्दा बनकर उभरा। दोनों देशों ने द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए, जो रणनीतिक संबंधों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जर्मनी ने हाल के वर्षों में अपने रक्षा निर्यात मानदंडों में बदलाव किया है, जिससे भारतीय खरीद के लिए मंजूरी प्रक्रिया सरल हो गई है। वर्षों से लंबित आवेदनों पर अब तेजी से कार्रवाई की जा रही है, जिससे रक्षा व्यापार के लिए अधिक अनुकूल वातावरण बन रहा है।.

View
image

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 09 Jan 2026

भारत का एआई दृष्टिकोण: समावेशी विकास, संप्रभु नवाचार और विकसित भारत @2047

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आज वैश्विक शक्ति-संतुलन, आर्थिक प्रतिस्पर्धा और सामाजिक परिवर्तन का निर्णायक कारक बन चुकी है। जिन देशों ने समय रहते एआई को नीति, निवेश और संस्थागत सुधारों के साथ अपनाया है, वे नवाचार, उत्पादकता और वैश्विक प्रभाव में अग्रणी बन रहे हैं। भारत भी इसी परिवर्तनकारी दौर में है।  एआई अब शोध प्रयोगशालाओं या बड़ी कंपनियों तक सीमित न रह कर हर स्तर पर नागरिकों के जीवन में प्रवेश कर चुकी है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय एआई स्टार्टअप्स के साथ हुई गोलमेज़ बैठक और आगामी इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि भारत एआई को केवल तकनीकी उन्नयन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय विकास रणनीति के रूप में देख रहा है।.

View
image

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 29 Dec 2025

अरावली पर्वतमाला संरक्षण: पर्यावरणीय सुरक्षा, न्यायिक हस्तक्षेप और सतत विकास की चुनौती

हाल ही सर्वोच्च न्यायालय द्वारा केंद्र सरकार की अरावली क्षेत्र की नई भौगोलिक, जिसके अनुसार केवल वही क्षेत्र ‘अरावली’ माने जाएंगे जो आसपास की भूमि से 100 मीटर या उससे अधिक ऊँचाई रखते हों, मान्यता दे दी है जो सर्वे ऑफ इंडिया के मानचित्रों के आधार पर लागू किया जाएगा। पर्यावरणविदों का मानना है कि इससे अरावली का 90% से अधिक हिस्सा कानूनी संरक्षण से बाहर हो जाएगा और खनन व निर्माण गतिविधियों के लिए खुल जाएगा, जो पारिस्थितिकी तंत्र के लिए हानिकारक है। सुप्रीम कोर्ट ने खनन पर पूर्ण रोक नहीं लगाई है, बल्कि पर्यावरण मंत्रालय से एक स्थायी खनन प्रबंधन योजना (Sustainable Mining Management Plan) बनाने का निर्देश दिया है, जिसके बाद ही नए पट्टे जारी होंगे। इस फैसले के खिलाफ राजस्थान सहित कई राज्यों में #SaveAravalli अभियान और विरोध प्रदर्शन हुए हैं।.

View
image

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 26 Dec 2025

ब्लूबर्ड-6 प्रक्षेपण: भारत के अंतरिक्ष व्यावसायीकरण की नई दिशा

भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम लंबे समय से अपनी वैज्ञानिक दक्षता और लागत-कुशलता के लिए जाना जाता रहा है। हाल ही में 24 दिसंबर 2025 को ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 (ब्लूबर्ड-6) संचार उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, अंतरिक्ष के साथ भारत के जुड़ाव के स्वरूप में एक निर्णायक परिवर्तन को रेखांकित करता है, जिसमें राज्य-नेतृत्व वाली वैज्ञानिक पहल से आगे बढ़कर भारत अब एक व्यावसायिक रूप से प्रतिस्पर्धी और भू-राजनीतिक रूप से प्रभावशाली अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर हो रहा है। श्रीहरिकोटा से एलवीएम3-एम6 रॉकेट के माध्यम से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा निष्पादित यह मिशन मात्र एक नियमित उपग्रह प्रक्षेपण नहीं है।.

View
image

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 19 Dec 2025

सतत विकास की आधारशिला: भारत में ऊर्जा संरक्षण की बदलती भूमिका

ऊर्जा केवल बिजली या ईंधन तक सीमित नहीं है बल्कि यह आधुनिक जीवन की आधारशिला है जो घरों को रोशन करने, उद्योगों को चलाने, परिवहन को सक्षम बनाने, डिजिटल सेवाओं, अस्पतालों और विद्यालयों को समर्थन देने का कार्य करती है। यह आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति और तकनीकी उन्नति की नींव है। जैसे-जैसे भारत की अर्थव्यवस्था का विस्तार हो रहा है, विश्वसनीय और सतत ऊर्जा की मांग निरंतर बढ़ रही है, जिससे केवल आपूर्ति विस्तार ही नहीं बल्कि ऊर्जा के जिम्मेदार और कुशल उपयोग की आवश्यकता भी सामने आती है। 14 दिसंबर को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस ऊर्जा दक्षता और संसाधन संरक्षण के क्षेत्र में भारत की प्रगति को रेखांकित करता है। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) के नेतृत्व में यह दिवस घरों, उद्योगों और संस्थानों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ ऊर्जा-बचत प्रथाओं और प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। उजाला एलईडी वितरण, रूफटॉप सोलर योजनाएँ, मानक एवं लेबलिंग, तथा भवन ऊर्जा संहिताएँ जैसी पहलें ऊर्जा खपत और कार्बन उत्सर्जन को घटाने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।.

View
image

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 09 Dec 2025

भारत की राष्ट्रीय प्रतिजैविक प्रतिरोध कार्ययोजना: वन हेल्थ के लिए सशक्त प्रोत्साहन

भारत ने प्रतिजैविक प्रतिरोध (AMR) पर हाल ही में दूसरा राष्ट्रीय कार्ययोजना NAP-AMR 2.0 (2025–29) जारी किया है। यह ऐसे समय में आया है जब AMR इस सदी के सबसे गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरों में तेजी से उभर रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री द्वारा लॉन्च की गई यह नई योजना 2010 से चली आ रही भारत की पहलों पर आधारित है और इसका उद्देश्य राष्ट्रीय संकल्प को मानव स्वास्थ्य, पशु स्वास्थ्य, कृषि, जलीय कृषि, खाद्य प्रणालियों और पर्यावरण सहित सभी क्षेत्रों में समन्वित कार्रवाई में बदलना है।.

View
image

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 01 Dec 2025

COP30 बेलें 2025: जलवायु वित्त, वन संरक्षण व अनुकूलन के प्रमुख निष्कर्ष | Dhyeya IAS

COP30 बेलें (ब्राज़ील) के प्रमुख परिणामों को जानें—जलवायु वित्त, वन संरक्षण, अनुकूलन फंड, जस्ट-ट्रांज़िशन व नई वैश्विक जलवायु राहें। UPSC व State PCS अभ्यर्थियों के लिए Dhyeya IAS द्वारा तैयार किया गया विस्तृत व परीक्षा-उन्मुख विश्लेषण।.

View
image

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 24 Nov 2025

भारत में सतत स्वच्छता: ODF प्लस व वेस्ट मैनेजमेंट | Dhyeya IAS विश्लेषण

भारत के “ओपन डिफिकेशन फ्री” से ODF प्लस की ओर बदलाव में ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन, सामुदायिक भागीदारी, चुनौतियाँ और नीति-महत्व का विस्तृत विश्लेषण। सतत स्वच्छता की दिशा में उठे प्रमुख कदमों को समझें, Dhyeya IAS के साथ।.

View
Aliganj Gomti Nagar Prayagraj