होम > अध्ययन सामग्री
डेली न्यूज एनालिसिस में आपका स्वागत है!
यह UPSC/PSC करेंट अफेयर्स के लिए एक सर्वश्रेष्ठ एवं विश्वसनीय स्त्रोत है। विगत वर्षों की परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स सबसे महत्वपूर्ण और अंकदायी खंड के रूप में उभरा है, इसलिए UPSC/PSC की यात्रा को सफल बनाने के लिए करेंट अफेयर्स का स्पष्ट, सारगर्भित और परीक्षा अनुरूप अध्ययन आवश्यक है।
‘‘सफलता निरंतर तैयारी पर निर्भर करती है। बिना सही तैयारी के किए गए प्रयास में असफलता मिलने की संभावना बनी रहती है।’’
इसी आवश्यकता को पूरा कने के लिए हमारी अनुभवी और दक्ष करेंट अफेयर्स टीम एक अनूठा और विशिष्ट कार्यक्रम संचालित कर रही है, जो संघ लोक सेवा आयोग और राज्य लोक सेवा आयोगों की परीक्षाओं के लिए आवश्यक करेंट अफेयर्स की मांग को समग्रता में पूर्ण करता है।
आप अपनी UPSC/PSC की तैयारी की कठिन डगर को सुगम बनाने के लिए तथा अपने ज्ञान और आत्मविश्वास के साथ स्वयं को सशक्त बनाने एवं दैनिक समाचार विश्लेषण के माध्यम से प्रतिस्पर्धात्मक लाभ प्राप्त करने के लिए आज ही ध्येय IAS के डेली न्यूज एनालिसिस से जुड़ें और हर एक दिन सूचित रहें, आगे रहें !
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 19 Sep 2026
विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2026 जारी की। भारत 145 अर्थव्यवस्थाओं में 131वें स्थान पर है जबकि आइसलैंड, फिनलैंड और नॉर्वे शीर्ष तीन स्थान पर हैं। वैश्विक स्तर पर, लैंगिक अंतर का 69.2% समाप्त हो चुका है, लेकिन विश्व आर्थिक मंच का अनुमान है कि वर्तमान गति से पूर्ण लैंगिक समानता प्राप्त करने में अभी भी लगभग 120 वर्ष लग सकते हैं।.
View
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 15 Sep 2026
भारत में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) द्वारा निर्मित कलाकृति के कॉपीराइट पंजीकरण से जुड़े मामले ने यह महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया है कि क्या AI प्रणाली को किसी रचना का कानूनी लेखक माना जा सकता है। यह मामला AI, मानव रचनात्मकता और बौद्धिक संपदा अधिकारों के बीच संबंधों को स्पष्ट करने की आवश्यकता को रेखांकित करता है।.
View
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 20 Jun 2026
हाल ही में भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए गृहिणियों (Homemakers) को "राष्ट्र-निर्माता" की संज्ञा प्रदान की और मोटर दुर्घटना मुआवज़ा मामलों में उनके अवैतनिक घरेलू श्रम के आर्थिक मूल्यांकन के लिए उनकी काल्पनिक मासिक आय ₹30,000 निर्धारित करने का निर्देश दिया।.
View
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 31 May 2026
NEET-UG परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के विवाद ने भारत में परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों, संवैधानिक मुद्दों, प्रश्नपत्र लीक रोधी कानूनों और सुधारों की कार्ययोजना को समझें।.
View
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 19 May 2026
हाल ही में स्वतंत्र भारत में पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूर्ण हुए। वर्ष 2026 में भारत सरकार और सोमनाथ ट्रस्ट द्वारा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का आयोजन किया जा रहा है।.
View
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 15 May 2026
भारत आज विश्व की लगभग 18% आबादी का पोषण करता है, जबकि उसके पास वैश्विक मीठे जल संसाधनों का केवल लगभग 4% हिस्सा है। बढ़ती जनसंख्या, अनियोजित शहरीकरण, जलवायु परिवर्तन, भूजल के अत्यधिक दोहन तथा प्रदूषण ने देश को जल संकट के एक गंभीर मोड़ पर ला खड़ा किया है। यह संकट केवल “जल की कमी” का नहीं, बल्कि “जल प्रबंधन और शासन” का भी संकट है। इसलिए आज आवश्यकता केवल नए बांधों और नहरों के निर्माण की नहीं, बल्कि जल संसाधनों के वैज्ञानिक, सहभागी और सतत प्रबंधन की है।.
View
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 09 May 2026
भारत के गर्भपात कानूनों, प्रजनन अधिकारों, नाबालिग बलात्कार पीड़ितों के मामलों में सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप, संवैधानिक आयामों, कानूनी चुनौतियों और MTP अधिनियम में सुधार की आवश्यकता का गहन विश्लेषण।.
View
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 28 Jan 2026
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय (UNU-INWEH) द्वारा जनवरी 2026 में जारी नवीनतम रिपोर्ट, "ग्लोबल वाटर बैंकरप्सी: लिविंग बियॉन्ड आवर हाइड्रोलॉजिकल मीन्स", वैश्विक जल सुरक्षा के विमर्श में एक बड़ा परिवर्तन का संकेत देती है। यह रिपोर्ट 'जल संकट' की पारंपरिक और अस्थायी धारणा को बदलते हुए 'जल दिवालियापन' (Water Bankruptcy) जैसी गंभीर संकट को केंद्र में रखता है। जल दिवालियापन की स्थिति तब उत्पन्न होती है जब किसी राष्ट्र का वार्षिक जल निष्कर्षण उसके प्राकृतिक पुनर्भरण (Natural Recharge) की क्षमता से निरंतर अधिक बना रहता है, जिसके परिणामस्वरूप पारिस्थितिक स्रोत्र का अपूरणीय क्षय होता है। भारत, विश्व में भूजल का सबसे बड़ा उपयोगकर्ता है जो वैश्विक भूजल निष्कर्षण का लगभग 25% से अधिक हिस्सा उपयोग करता है। यह रिपोर्ट भारत के लिए एक गंभीर चेतावनी देती है।.
View
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 21 Jan 2026
आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के हाल के फैसलों ने सार्वजनिक रोजगार के एक विवादास्पद मुद्दे पर बहुप्रतीक्षित स्पष्टता प्रदान की है कि सामान्य (अनारक्षित) श्रेणी की रिक्तियों में किन शर्तों के तहत नियुक्तियां होनी है। ये निर्णय विशेष रूप से संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), राज्य लोक सेवा आयोग (पीएससी), एसएससी (SSC) और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण हैं, जहाँ कट-ऑफ, छूट और श्रेणी प्रवास (category migration) को लेकर विवाद अक्सर मुकदमेबाजी और अनिश्चितता का कारण बनते हैं।.
View
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 16 Jan 2026
भारत में विकास की सबसे बड़ी चुनौती अक्सर नीति निर्माण नहीं, बल्कि उसका समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन रही है। हाल ही में 31 दिसंबर 2025 को भारत की प्रमुख शासन पहल ‘प्रगति’ (Pro-Active Governance and Timely Implementation- PRAGATI) की 50वीं बैठक आयोजित हुई, जो प्रभावी, प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन की दिशा में भारत सरकार की प्रतिबद्धता का एक प्रतीकात्मक पड़ाव है। 2015 में एक रियल-टाइम समीक्षा मंच के रूप में शुरू हुई प्रगति (PRAGATI) आज प्रशासनिक सुधारों की आधारशिला बन चुकी है जो जवाबदेही, सहकारी संघवाद और परिणामोन्मुखी सार्वजनिक वितरण को एकीकृत करती है।.
View
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 14 Jan 2026
बाल विवाह भारत की उन सामाजिक कुरीतियों में से एक है, जो कानूनी निषेध के बावजूद आज भी लाखों बच्चों, विशेषकर बालिकाओं के जीवन, स्वास्थ्य, शिक्षा और गरिमा को प्रभावित कर रही है। यह केवल एक सामाजिक समस्या नहीं, बल्कि एक मानवाधिकार उल्लंघन, स्वास्थ्य संकट, लैंगिक अन्याय और विकासात्मक बाधा भी है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 (2019–21) के अनुसार, 20–24 वर्ष आयु वर्ग की लगभग 23% महिलाओं का विवाह 18 वर्ष से पहले हो चुका था। यह आँकड़ा इस तथ्य को रेखांकित करता है कि आर्थिक विकास और कानूनी सुधारों के बावजूद बाल विवाह भारत के सामाजिक ताने-बाने में अब भी गहराई से जड़ें जमाए हुए है। इसी गंभीर चुनौती के मद्देनज़र, केंद्र सरकार द्वारा 27 नवंबर, 2024 को शुरू किया गया बाल विवाह मुक्त भारत (बीवीएमबी), जिसे बाल विवाह मुक्त भारत के नाम से भी जाना जाता है, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (एमडब्ल्यूसीडी) की देश भर में बाल विवाहों के उन्मूलन की एक साहसिक राष्ट्रीय प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है। इसका उद्देश्य साल 2026 तक देश में बाल विवाह की दर को 10% तक कम करना तथा 2030 तक भारत को पूर्णतः बाल विवाह मुक्त बनाना है। यह लक्ष्य न केवल सतत विकास लक्ष्य 5.3 के अनुरूप है, बल्कि भारत के संवैधानिक मूल्यों सम्मान, समानता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को भी मूर्त रूप देता है।.
View
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स / 09 Jan 2026
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आज वैश्विक शक्ति-संतुलन, आर्थिक प्रतिस्पर्धा और सामाजिक परिवर्तन का निर्णायक कारक बन चुकी है। जिन देशों ने समय रहते एआई को नीति, निवेश और संस्थागत सुधारों के साथ अपनाया है, वे नवाचार, उत्पादकता और वैश्विक प्रभाव में अग्रणी बन रहे हैं। भारत भी इसी परिवर्तनकारी दौर में है। एआई अब शोध प्रयोगशालाओं या बड़ी कंपनियों तक सीमित न रह कर हर स्तर पर नागरिकों के जीवन में प्रवेश कर चुकी है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय एआई स्टार्टअप्स के साथ हुई गोलमेज़ बैठक और आगामी इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि भारत एआई को केवल तकनीकी उन्नयन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय विकास रणनीति के रूप में देख रहा है।.
View