Home > Daily-current-affair

Blog / 14 Jan 2020

Daily Current Affairs for UPSC, IAS, State PCS, SSC, Bank, SBI, Railway, & All Competitive Exams - 14 January 2020

image


Daily Current Affairs for UPSC, IAS, State PCS, SSC, Bank, SBI, Railway, & All Competitive Exams - 14 January 2020



Religious Right VS Individual Right

  • 2012 में कर्नाटक हाइकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी जिसमें Kukke Subramanya Temple में Madesnana पद्धति को प्रतिबंधित करने की अपील की गई थी।
  • यह 500 साल पुरानी पद्धती/प्रथा है। इसमें ब्राह्मण समुदाय के लोग भोजन कर के कुछ भोजन पत्तल पर छोड़ देते है, जिस पर SC/ST समुदाय के लोग लोटते है।
  • यह माना जाता है कि इससे इन लोगों की स्किन सबसे पहले शुद्ध होती है और अनेक प्रकार की बीमारियों से मुक्ति मिलेगी।
  • कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस प्रथा पर रोक लगा दिया लेकिन मोडिफाइड रूप में इसे चालू रखा जा सकता है। एवं किसी को इसके लिए मजबूर नहीं किया जायेगा।
  • इसके साथ यह भी कहा गया खाना जो छोड़ा जायेगा वह झूठा नहीं होगा।
  • इस निर्णय के खिलाफ डबल बेंच के सामने यह केस गया और कहा गया कि इसे चालू रखा जाये, इससे किसी के अधिकारों का हनन नहीं होता है।
  • इसने पुराने फॉर्म में चालू रखने का आदेश दिया।
  • इसके बाद यह केस सुप्रीम कोर्ट जाता है।
  • दिसंबर 2014 में सुप्रीम कोर्ट इस पर आंशिक प्रतिबंध लगा देता है।
  • सबरी माला मंदिर में महिलाओं का प्रवेश, हाजीदरगाह में महिलाओं के प्रवेश संबंधित कई केस सुप्रीमकोर्ट में लंबित है।
  • इन केसों में व्यक्ति के अधिकार और धार्मिक अधिकार के बीच के द्वंद एवं समन्वय का परिक्षण किया जायेगा।
  • 9 जजों की बेंच इन सभी मुद्दों का परिक्षण करेगी।
  • संविधान का अनुच्छेद 25
  • अनुच्छेद 26
  • संविधान जहाँ व्यक्तिगत अधिकार एवं धार्मिक अधिकार दोनों का प्रावधान करता है, वहीं राज्य सामाजिक सुधार एवं समय की मांग के अनुसार इन अधिकारों में परिवर्तन एवं कटौती कर सकता है।
  • एक धार्मिक पक्ष यह भी है कि यह सामाजिक पक्ष है। कई बार धार्मिक नियमों का पालन स्टैण्डर्ड मेंटेन करने एवं समाज का हिस्सा बने रहने के लिए किया जाता है।
  • नास्तिक व्यक्ति धार्मिक रूप से किसी अधिकार की मांग नहीं करता है लेकिन धार्मिक अधिकारों से उनका संघर्ष हो सकता है।
  • धार्मिक अधिकार के साथ समानता का अधिकार और स्वतंत्रता का अधिकार भी जुड़ा है
  • कई बार किसी व्यक्ति के धार्मिक विचार समाज से भिन्न होने पर व्यक्ति को समाज से बाहर कर दिया जाता है।
  • जब कोई केस सुप्रीम कोर्ट के सामने आता है तो कोर्ट देखता है कि संबंधित प्रथा उस धर्म का अनिवार्य भाग है कि नहीं।
  • कई केसों की समीक्षा में यह बात सामने आई है कि सुप्रीम कोर्ट के पास ऐसी कोई विशेषज्ञता नहीं है।
  • समीक्षकों का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट अनिवार्य अंग की जगह सुप्रीमकोर्ट व्यक्ति के अधिकार के आधार पर निर्णय की परंपरा का पालन करे तो ज्यादा तार्किक तरीके से विवादों का निपटारा कर सकती है।
  • उदाहरण स्वरूप मुम्बई हाई कोर्ट ने आदेश दिया था कि हाजी अली दरगाह के Inner Sanctum में प्रवेश कर सकती है कि ऐसा न करने पर महिलाओं के व्यक्तिगत अधिकारों का हनन होता है।

आस्ट्रेलिया का बदलता वायुमण्डल

  • सितंबर माह से आस्ट्रेलिया में आग लगी है, जिसके कारण आस्ट्रेलिया के ऊपर का वायुमण्डल Smoke के रूप में परिवर्तित हो चुका है।
  • यह आग अमेंजन वनों में लगी आग, साइबेरियन आग और आस्ट्रेलियन आग से ज्यादा व्यापक रूप धारण कर चुकि है।
  • इस आग के कारण आस्ट्रेलिया के ऊपर एक इसका अपना एक Weather System विकसित हो चुका है।
  • आग की लपटे टोरनेडो प्रणाली में ऊपर उठ रही है।
  • यह आग की टोरनेडो प्रणाली फैलती जा रही है तो साथ ही वायुमंडलीय संरचना परिवर्तित हो रही है।
  • इसी परिवर्तन के कारण Pyrocumulonimbus Cloud भी बन रहा है।
  • इसे Fire Clouds के नाम से जाना जा रहा है।
  • इसका निर्माण लगातार ऊष्मा और नमी मिलते रहने से होता है।
  • इस बादल के कारण बिजली गिरने की घटना होती है।
  • बिजली गिरते रहने से आग लगने की घटनाएं बढ़ने की संभावनाएं है।
  • इस तरह के बादल बनने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, इससे नई चुनौतियाँ सामने आ रही हैं।
  • चुनौतियाँ तब और बढ़ जाती है जब यह समताप मंडल में पहुँच जाते हैं।

इंडिया द्वारा रिफाइण्ड Palm, Oil पर प्रतिबंध लगाया जाना

  • Palm Oil की प्राप्ति ताड़ के पौधे से होती है।
  • इण्डोनेशिया Palm Oil दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
  • भारत आयात सर्वाधिक मलेशिया से करता था क्योंकि वहाँ रिफाइनरी उत्तम रूप से विकसित हुआ है।
  • कीमत कम होती है और डायरेक्ट रिफाइंड तेल मिल जाता है।
  • भारत द्वारा मलेशिया से इसके आयात से मलेशिया की संपन्नता भी बढ़ी है।
  • मलेशिया ने कुछ समय पहले कश्मीर को लेकर विवादित बयान दिया था।
  • Invaded, Occupied Kashmir शब्द का प्रयोग किया।
  • उसी समय से यह कपास लगाये जा रहे थे भारत इस प्रकार का प्रतिबंध लगा सकता है।
  • 8 जनवरी को Director General Of Foreign Trade (DGFT) ने एक नोटिफिकेशन जारी किया।
  • इसमें कहा गया की Palm Oil का व्यापार Free से Restricted कैटेगरी में डाल दिया गया है।
  • अर्थात अब इसके व्यापार के लिए अनुमति लेनी पड़ेगी।
  • भारत की रणनीति यह है कि हम कच्चा Palm Oil आयात करें और घरेलू रिफाइनरी से उसको रिफाइण्ड करें और उपयोग करें।
  • इससे मलेशिया और इण्डोनेशिया के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।
  • PORAM ( The Palm Oil Refiners Association OF Malaysia) ने इसे एक मलेशिया के लिए बहुत बड़ी चुनौती बताया है।
  • समीक्षकों का मानना है कि इससे इण्डोनेशिया के साथ कई बिलियन का व्यापार बढ़ सकात है।
  • आवश्यकता क्या थी ?
  • भविष्य की रणनीति।

आस्ट्रेलिया में अडानी ग्रुप द्वारा कोयला खनन के विरोध में प्रदर्शन

  • आग की लपटों से झुलस रहे आस्ट्रेलिया में कोयला खनन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन वैश्विक होता जा रहा है।
  • 11 जनवरी को पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनवर्ग ने जर्मन कंपनी Siemens से अपील की कि वह अडानी ग्रुप को इक्विपमेंट बेचने का जो कांट्रैक्ट किया है वह कैंसिल कर दे। जिससे या तो इसमें विलंब हो या यह बंद हो जाये।
  • सिमंस कंपनी ने इस अपील को मानने से मना कर दिया है। इेकिन आस्ट्रेलिया के लोगों का मानना है कि उनके देश को रिन्युबल एनर्जी की ओर बढ़ाना चाहिाए।
  • अडानी ग्रुप द्वारा आस्ट्रेलिया के लोगों का मानना है कि यदि यह प्रोजेक्ट एक बार प्रारम्भ हो गया तो पूरा कोयला क्षेत्र समाप्त हो जायेगा।
  • अडानी ग्रुप एक रेलवे ट्रैक इस बेसिन से समुद्र तक बना रहा है, जिससे बड़ी मात्रा में खनन किया जायेगा।
  • अडानी ग्रुप यहाँ 2 बिलियन का निवेश कर रही है और बहुत ज्यादा पैसा लगया भी गया है।
  • अडानी ग्रुप यहाँ से भारत को कोयला निर्यात करना चाहता है।
  • आस्ट्रेलिया के लोगों का मानना है कि क्लाइमेट चेंज यहाँ की आग का प्रमुख कारण है।
  • ग्रेट बैरियर रीफ की सुरक्षा भी उनके आंदोलन का एक भाग है।