Home > Daily-current-affair

Blog / 12 Dec 2019

Daily Current Affairs for UPSC, IAS, State PCS, SSC, Bank, SBI, Railway, & All Competitive Exams - 12 December 2019

image


Daily Current Affairs for UPSC, IAS, State PCS, SSC, Bank, SBI, Railway, & All Competitive Exams - 12 December 2019



WADA ने रूस को वैश्विक खेल से 4 साल के लिए प्रतिबंधित किया।

  • यह निर्णय सोमवार (9 दिसम्बर) को लिया गया है, World Anti – Doping Agency द्वारा।
  • फरवरी में रूस के सोची (Sochi) नामक स्थान पर विंटर ओलंपिक का आयोजन हुआ था, जिसमें रूस ने सबसे ज्यादा मेडल जीता था।
  • वर्ष 2016 में Summer Olympic (रियो ओलंपिक) के दौरान एक व्हिसल क्लोअर ने एक रहस्योउद्घाटन किया की रूस में एक बहुत बड़े स्तर पर ड्रग प्रोग्राम चल रहा है जिसमें रूस की सरकार एवं उसके बहुत से अंग शामिल हैं। रूस के खिलाड़ियों की क्षमता में वृद्धि इसी कारण हुयी है।
  • सोची ओलंपिक से पहले जो नमूने रूस के खिलाड़ियो के लिए लिए गये थे दरअसल वह पुराने नमूनों से बदले गये थे।
  • सितंबर 2018 में रूस अपने डेटा वाडा के साथ शेयर करने के लिए तैयार हुआ। लेकिन बाद में पता चला कि रूस ने जो डेटा शेयर किया है वह सही नहीं है। यही विवाद अब रूस को प्रतिबंधित करने के रूप में सामने आया है।
  • 2020 में टोकियो में आयोजित होने वाले ओलंपिक एवं 2022 बीजिंग विंटर ओलंपिक में रूस का नाम, झंडा एवं राष्ट्रगान देखने को नहीं मिलेगा।
  • प्रतिबंधित वैश्विक खेल के संदर्भ में है इसलिए रूस कतर में वर्ष 2022 में होने वाले फुटबाल वल्र्ड कम में शामिल नहीं हो पायेगा।
  • रूस के पास इस निर्णय के खिलाफ COURT OF ARBITRATION FOR SPORT में 3 सप्ताह का समय है अपील करने कां
  • यहाँ ध्यान यह देना आवश्यक है कि रियो ओलंपिक के दौरान रूस पर एक तरह से आंशिक प्रतिबंध लगा था इसलिए रूस के खिलाड़ी व्यक्तिगत तौर पर खेल रहे थे, न कि रूस के नाम पर। 2018 में कोरिया में हुए विंटर ओलंपिक के दौरान भी इसी प्रकार के प्रतिबंध के कारण व्यक्तिगत तौर पर उसमें हिस्सा लिया था।
  • भविष्य में होने वाले खेलों में भी रूस के खिलाड़ी हो सकते हैं, व्यक्तिगत तौर पर भाग लें
  • आवश्यकता इस बात की है कि दोषी खिलाड़ियों को प्रतिबंधित किया जाये न कि पूरे देश के खिलाड़ियों को क्योंकि बहुत से ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने ड्रग्स नहीं लिया होगा।

World Anti- Doping Agency

  • स्थापना
  • इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी द्वारा
  • 10 नवंबर, 1999
  • उद्देश्य- खेल को डोपिंग से बचाना
  • मुख्यालय- मांट्रियल कनाडा
  • 1968 में IOC द्वारा ओफिशियल ड्रग्स टेस्ट करवाया गया।
  • WADA की स्थापना के बाद अधिकांश देशों में NADA की स्थापना की गई।
  • WADA और NADA द्वारा कभी भी किसी खिलाड़ी का डोप टेस्ट किया जा सकता है।
  • दोषी पाये जाने पर 2 साल से आजीवन कारावास का प्रावधान।
  • 2008 बीजिंग ओलंपिक खेल में 38 मेडल धारियों सहित 45 खिलाड़ी दोषी पाये गये।
  • पिछले एक दशक में 700 से अधिक भारतीय खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया जा चुका हैऽ छ।क्। की रिपोर्ट के अनुसार हर साल 100 से अधिक खिलाड़ी बैन हो रहे हैं।

WTO पर मंडराता संकट

  • इस संस्था का एक प्रमुख अंग Dispute Settlement Mechanism है, जो लगभग समाप्त हो गया है।
  • इसके 7 सदस्य होते हैं एवं कार्य करने के लिए तीन सदस्यों का कोरम चाहिए होता है। 4 सदस्यों की नियुक्ति लम्बे समय से नहीं हो पायी है, फलस्वरूप 3 सदस्य ही कार्य कर रहे थे उसमें से भी 2 सदस्यों का कार्यकाल अब समाप्त हो गया है, 10 दिसम्बर को।
  • इस तरह WTO के पास विवाद निपटाने की क्षमता अब नहीं रही।
  • नये सदस्यों की नियुक्ति न होने के पीछे एक प्रमुख कारण USA है। USA को लगता है कि WTO ने कई निर्णय USA के खिलाफ दिया है।
  • USA का कहना है कि वह जब भी USA के कामगारों के सुरक्षा के लिए टैरिफ बढ़ाने का कदम उठाता है तो वह चीन का पक्ष लेता है।
  • WTO America First की नीति को भी लागू नहीं करने देता है।
  • चीन का पक्ष WTO द्वारा लिया जाता है ऐसा मानना है USA का।
  • सदस्यों की कमी लम्बे समय से चली आ रही थी इसके कारण विवाद निपटान की जो 2 माह की अवधि भी उसमें यह विवाद का समाधान नहीं कर पा रही थी।
  • इस अंग की स्थापना 1995 में की गई थी।
  • 1995 से 500 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय विवादों का WTO के समक्ष लाया गया है, जिसमें से अधिकांश विवादों का निपटारा इसी अंग द्वारा किया गया है।
  • इसके उद्देश्य शांति एवं समृद्धि पूर्ण तरीके से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देना है।
  • प्रभाव- बडे़ देश ? , छोटे देश ? , भारत पर ?

RISAT-2BR1

  • यह PSLV-C48 के माध्यम से लॉन्च किया गया है।
  • यह पृथ्वी की निगरानी करने वाला सेटेलाइट है जिसका वजन 628 किग्रा. है।
  • यह RISAT प्रोग्राम का हिस्सा है जिसमें अभी तक 3 सेटेलाइट को लांच किया जा चुका है और यह चैथा सेटेलाइट है।
  • सबसे पहले RISAT 2 को 20 अप्रैल 2009 को लांच किया गया था।
  • RISAT 1 को 26 अप्रैल 2012 को लांच किया गया था।
  • RISAT 2 B को 22 मई 2019 को लांच किया गया था।
  • अब RISAT 2BR1 का 11 दिसंबर 2019 को लांच किया गया है।
  • RISAT 2BR1 यह बहुत सुक्ष्म आकार (35 सेमी. तक) के वस्तुओं को पहचान सकता है।
  • इसका प्रयोग जासूसी एवं निगरानी के लिए किया जायेगा।
  • इससे बहुत अच्छी गुणवत्ता के चित्र लिखे जा सकते हैं, मौसमी दशाओं में भी।
  • पाकिस्तान के बालाकोट में अटैक के समय हमें बाहर से इमेज मंगाना पड़ा था। उस समय बादल होने के कारण हम अपनी सेटेलाइट से बहुत अच्छी गुणवत्ता के इमेज प्राप्त नहीं कर पा रहे थे।
  • यह अपने साथ USA के 6, इजराइल का 1, इटली का 1 एवं जापान का 1 सेटेलाइट लेकर गया है। इसका कुल वजन 628 किग्रा. है।
  • इसे 576 किमी. की ऊँचाई पर स्थापित किया गया है।
  • RISAT श्रंखला में अभी RISAT-2BR2 एवं RISAT-2BR2 को लांच किया जाना है। RISAT-1A संभवतः 2020 में लांच होगा।

WTO- World Trade Organization

  • यह Intergovernmental Organization है।
  • स्थापना- 1 जनवरी 1995 को
  • मुख्यालय- जेनेवा- स्विट्जरलैण्ड
  • सदस्यों की संख्या- 164
  • स्वायत्त संस्था, यह UN से संबद्ध नहीं है।
  • कार्य व्यापार समझौतों की निगरानी, व्यापार संबंधी विवादों का निपटारा, व्यापार नीतियों की निगरानी, विकासशील देशों को व्यापार के लिए तकनीकी सहायता एवं प्रशिक्षण आदि।