Home > Daily-current-affair

Blog / 10 Jan 2020

Daily Current Affairs for UPSC, IAS, State PCS, SSC, Bank, SBI, Railway, & All Competitive Exams - 10 January 2020

image


Daily Current Affairs for UPSC, IAS, State PCS, SSC, Bank, SBI, Railway, & All Competitive Exams - 10 January 2020



कोयला उत्पादन बढ़ाने की नई नीति

  • कोयला और खनन मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा सरकार कोयला के खनन को उदार करेगी।
  • अभी तक अधिकांश खनन कोल इंडिया लिमिटेड के द्वारा किया जाता है, अब सरकार प्राइवेट सेक्टर और विदेशी कंपनियों को इसमें शामिल करना चाहती है।
  • घरेलू आवश्यकताएं ज्यादा है तो भारत के पास कोयला का चैथा सबसे बड़ा भण्डार है। आयात भी कम होगा।
  • कोयला रिजर्व विश्व में क्रमशः USA (27%) रूस (17%) चीन (13%) एवं भारत (10%) का स्थान आता है।
  • जियोलोजिकल सर्वे आफ इंडिया के आकड़ों के हिसाब से सर्वाधिक रिजर्व भण्डार क्रमशः झारखण्ड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश एवं तेलंगाना में पाया जाता है।
  • हमारे पास कोयला का चैथा सबसे बड़ा भण्डार होने के बावजूद पिछले साल 235 मिलियन टन कोयले का आयात करना पड़ा।
  • इस 235 में से 135 मिलियन टन का उत्पादन हम खुद कर सकते थे।
  • इससे 1.71 लाख करोड़ रूपये की बचत हो सकती थी।
  • अगस्त 2019 में भी कोयले के खनन के लिए कुछ प्रावधान किये गये थे, जिससे CIL की मोनोपोली खत्म किया जा सके। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।
  • हमारे यहाँ Mines and Minerals ( Development and regulation ) Act 1957 है। जिसमें यह लिखा है कि केन्द्र सरकार कोयला के खनन का लाइसेंस उसी कंपनी को दे सकती है जो तीन सेक्टरों से संबंधित हो।
  1. Iron And Steel
  2. Power
  3. Coal Washing Sector
  • अब केबिनेट एक अध्यादेश लाने जा रही है।
  • जिसका नाम Mineral Lows ( Amendment ) Ordinance 2020 होगा।
  • इसके माध्यम से दो कानूनों में संसाधन किया जायेगा।
  1. The Coal Mines ( Special Provisions ) Act, 2015
  2. The Mines And Minerals ( Development And Regulation ) Act, 1957
  • पहला संशोधन यह किया जा रहा है कि किसी भी क्षेत्र की कंपनी उत्पादन कर सकेगी।
  • Captive End-Use Criteria को समाप्त किया जायेगा।
  • इन प्रावधानों के कारण उत्पादन कम होने के साथ-साथ सरकार को राजस्व भी कम प्राप्त होता था।
  • हमे यह भी ज्ञात है कि 2014 में SC ने 204 कोल ब्लॉक Allocations को केंसिल कर दिया था।
  • इन 204 में 29 ब्लॉक को ही दुबारा लाइसेंस प्रदान किया गया है।
  • लाभ क्या होगा ?
  1. आयात कम होगा
  2. ऊर्जा व्यापार एवं मार्केट बढ़ेगा
  3. प्रतिस्पर्धा बढ़ने से कीमत कम हो सकमी है।
  • 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 एवं 35 A में परिवर्तन करने के बाद कई तरह की आशंकाएं व्यक्त की गई थीं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
  • चीन, तुर्की, मलेशिया और पाकिस्तान के अलावा किसी देश विरोध नहीं जाताया।
  • हालात नहीं ठीक हैं लेकिन समूहों द्वारा यह कहा जा रहा है कि वहाँ पर इंटरनेट सुविधाएं बंद होने के कारण वहाँ के खराब हालात की जानकारी नहीं मिल पा रही है।
  • यहाँ इंटरनेट पर जो प्रतिबंध लगा है वह विश्व में अब तक का सबसे लंबा इंटरनेट प्रतिबंध हो चुका है इसलिए वैश्विक स्पष्टीकरण देने की जिम्मेदारी भारत सरकार समझ रही है।
  • इन्ही कारणों के कारण भारत सरकार 15 देशों के राजकीयों को जम्मू.काश्मीर का दो दिवसीय दौरा कर रही है। यह 9 जनवरी और 10 जनवरी के लिए होगा।
  • यह देश है USA, दक्षिण कोरिया, वियतनाम , बांग्लादेश, फिजी, मालदीव, नार्वे, फिलीपींस, पेरू, अर्जेंटिना, मोरक्को, नाइजीरिया, गुयना, तोगो एवे उज्बेकिस्तान।
  • यह देश लगभग पूरे विश्व का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए इनका भारत की वैश्विक छवि को मजबूत कर सकता है।
  • ऑर्गनाइजेशन आॅफ इस्लामिक कॉपरेशन ने कश्मीर के मुद्दे पर बैठक करने की बात कही है, ऐसे में यह दौरा भारत की स्थिति मजबूत कर सकता है।

विलुप्त हो गई- Chinese Paddlefish

  • इसका वैज्ञानिक नाम Psephurus Gladius है।
  • इसके प्रमुख आवासीय क्षेत्र Yellow River और Yangtze River क्षेत्र है। Yellow River क्षेत्र में यह पहले ही समाप्त हो चुकि थी।
  • इसे अंतिम बार 2003 में देखा गया था।
  • यह 23 फिट तक लंबी होती है। औसतन लंबाई 10 फिट होती है। जो स्वच्छ जल में पाई जाती है।
  • यह प्रजाती 200 मिलियन वर्ष पूर्व से इस धरती पर है और अनेक परिवर्तनों में यह अपने को संरक्षित करती आई है। लेकिन अब इसकी केवल तस्वीर हमारे बीच है।
  • इसकी लंबी नाक अपने शिकार को ढूंढने और उसका शिकार करने के लिए उपयोगी होती है।
  • IUCN द्वारा 2003 में इसे Critically Endangered सूची में शामिल किया गया था।
  • इसके विलुप्त होने के प्रमुख कारणों में अति मत्स्यन और बांध निर्माण को देखा जा रहा है।
  • विकास और पर्यावरण के बीच संबधो का अध्ययन करने वालों का मानना हे कि इस प्रजाति का जाना हमारे लिए Wake-Up Call होनी चाहिए।
  • इस प्रजाति की संख्या में गिरावट 1970 से ही हो रही थी लेकिन हमने ध्यान नहीं दिया, इसलिए अब नजर रखने की आवश्यकता है।
  • Yangtze नदी पर Gezhouba Dam जब बनाया गया तब मछलियों के लिए कई मार्ग नहीं बनाया गया, जिसके कारण भारी क्षति हुई।
  • समीक्षकों का मानना है कि यदि 1990 के दशक या सन् 2000 तक हमने इस पर ध्यान दिया होता तो हम इसका संरक्षण कर सकते थे।
  • इसी प्रकार की एक मछली American Paddlefish है जो खतरे का सामना कर रही है।
  • यह मुख्य रूप से मिसीसिपी नदी क्षेत्र में पाई जाती है। जिसका वजन 50 kg तक होता है।
  • महत्व क्या होता है ?
  • संरक्षण कैसे ?