Home > Daily-current-affair

Blog / 05 Dec 2019

Daily Current Affairs for UPSC, IAS, State PCS, SSC, Bank, SBI, Railway, & All Competitive Exams - 05 December 2019

image


Daily Current Affairs for UPSC, IAS, State PCS, SSC, Bank, SBI, Railway, & All Competitive Exams - 05 December 2019



Blue Flag Certification for Beaches

  • राज्यसभा की कार्यवाही में यह मुद्दा चर्चा में आया है।
  • मिनिस्ट्री ऑफ इनवायरमेंट, फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज के स्टेट ऑफ मिनिस्टर ने जानकारी दी है कि भारत 12 Beaches को ऐसे सर्टिफिकेट दिलवाने का प्रयास कर रहा है।
  • यह एक प्रकार का सर्टिफिकेट है जो ऐसे Beaches और Marinas को मिलता है जहाँ पर्यावरण अच्छा हो, विकसित करते समय वहाँ की पारिस्थितिकी का ध्यान रखा गया हो, पर्यटकों के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानकों के हिसाब से सुविधाएं उपलब्ध करायी गई हों।
  • यह सर्टिफिकेट एक गैर सरकारी, गैर लाभकारी, डेनमार्क की संस्था ‘फाउण्डेशन फॉर इनवायरमेंटल एजुकेशन (FEE)’ द्वारा जारी किया जाता है।
  • इसका प्रारंभ सर्वप्रथम 1985 में फ्रांस में हुआ 1987 से अन्य यूरोपीय देशों में फैला 2001 से इसने यूरोप से बाहर विस्तार किया
  • आधार - प्रमुख मानकों के 33 आधार
  • Bathing water quality
  • Safety and services on the Beaches
  • Environment Management and conservation
  • Environment Education and information
  • एशिया में सर्वप्रथम यह बीच वर्ष 2019 में ओडिशा के कोनार्क तट पर स्थित चंद्रभागा Beach को मिला
  • स्पेन में सर्वाधिक Beaches, उसके बाद फ्रांस एवं तुर्की का नंबर

भारतीय रेलवे का बढ़ता ऑपरेटिंग रेशियो

  • आपरेटिंग रेशियों से तात्पर्य कोई निश्चित धनराशि लगाने के बाद प्राप्त हुए लाभ से है।
  • सामान्य शब्दों में `100 का व्यापार करने के लिए कितना पैसा लगाना पड़ रहा है?
  • `90, `80, `70, यह लगाने वाला पैसा जितना कम होगा कंपनी की स्थिति उतनी अच्छी होगी
  • फॉर्मूला - आपरेटिंग रेशियों = Cost of Goods Sold + Operating Expenses / Total Revenue
  • CAG (Comptroller and Auditor General of India) के अनुसार इस समय रेलवे का ऑपरेटिंग सिस्टम 98.44% तक पहुँच गया है।
  • इसका मतलब यह है कि 1 रूपये कमाने के लिए 98.44 पैसे या 100 रूपये का व्यापार करने के लिए 98.44 रूपये खर्च किये।
  • कुल मिलाकर रेलवे 100 रूपये खर्च कर के 2 रूपये भी कमा नहीं पा रही है।
  • 1960 एवं 70 के दशक में आपरेटिंग रेशियों 74.75% था अर्थात लाभ ज्यादा था जैसे-जैसे रेलवे ने अपनी सुविधाओं का विस्तार किया यह OR बढ़ता गया इसीलिए पिछले कुछ दशकों में यह 90.95% तक पहुँच गया
  • वर्तमान आंकड़ों पर नजर डालें तो रेलवे घाटे में तो नहीं गई है लेकिन लाभ काफी कम हुआ है- लगभग 1665 करोड़ रूपये का।
  • यह भी तब संभव हो पाया है जब कुछ सरकारी कंपनियों ने रेलवे को एंड़वांस पेमेंट कुछ कर दिया था। अन्यथा आपरेटिंग रेशियों 102% के करीब हो जाता, मतलब घाटे की स्थिति हो जाती।
  • सरकार - रेलवे का विस्तार - NORTH EAST में,
  • पुर्नुधार, सुविधाएं बढ़ायी जा रही हैं।
  • 7वां वेतन आयोग -

साइबेरिया पावर प्रोजेक्ट

  • यह एक क्रॉस बार्डर पाइपलाइन प्रोजेक्ट है।
  • इसके माध्यम से रूस चीन को गैस की सप्लाई करेगा।
  • इसे ‘पॉवर ऑफ साइबेरिया’ नाम दिया गया है।
  • चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एवं रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने इस पहली क्रॉस बॉर्डर पाइपलाइन का उद्घाटन किया।
  • रूस चीन को 38 बिलियन क्यूबिक मीटर वार्षिक प्राकृतिक गैस बेचेगा, उसके बदले में रूस को चीन 400 बिलियन यू. एस. डालर की राशि देगा
  • यह समझौता और व्यापार 30 साल के लिए होगा
  • गैस की यह आपूर्ति विश्व के सर्वाधिक कार्बन उत्सर्जक अर्थव्यवस्था के लिए वरदान साबित होगी।
  • यह पाइप लाइन आमूर और यांग्त्सी नदियों के डेल्टा से गुजरेगी।
  • स्वच्छ ऊर्जा का स्रोत, सस्ता
  • खनिज के दृष्टिकोण से रूस विश्व के सबसे धनी देशों में से एक है
  • यहाँ तेल, प्राकृतिक गैस, लकड़ी, अनेक प्रकार के खनिज जैसे तांबा, हीरा, शीशा, जिंक, बाक्साइट, टिन, मरकरी, सोना, चांदी।
  • अधिकांश खनिज का संकेन्द्रण साइबेरिया एवं सुदूर-पूर्व रूस क्षेत्र में है।

TAPI गैस पाइप लाइन

  • तुर्कमेनिस्तान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, भारत द्वारा - प्राकृतिक गैस
  • 30 वर्ष तक प्रत्येक दिन 90 मिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर गैस की आपूर्ति
  • भारत और पाक को 38-38 एवं अफगानिस्तान को 14 MSCM
  • तुर्कमेनिस्तान के गल्कीनाइश गैस क्षेत्र से अफगानिस्तान के हेरात व कंधार पाकिस्तान के क्वेटा व मुल्तान से भारत के फजिल्का (PB) तक
  • उइगर तुर्की प्रजाति, समूह के लोग हैं जो चीन के शिनजियांग प्रांत के साथ-साथ मध्य एशिया के कई क्षेत्रों में निवास करते हैं। इस्लाम को मानने वाले लोग।
  • यह चीन की बहुसंख्यक संख्या हान चीनी समुदाय से सांस्कृतिक रूप से बिल्कुल अलग हैं।
  • शिनजियांग प्रांत एक स्वायत्त क्षेत्र है जिसकी 8 देशों से सीमा जुड़ी है।
  • यह खनिज भंडार की दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।
  • यह हमेशा से चीन का भाग नहीं रहा है।
  • 1949 से यह चीन के अधीन पूर्ण रूप से आया
  • चीन-पाकिस्तान इकॉनमिक कोरिडोर के प्रारंभ होने से हान लोगों का प्रवास बढ़ा है।
  • NINETEEN EIGHTY-FOUR - जॉर्ज आरवेल - 1949 में लिखी गयी
  • टॉपटेन - Must Read
  • एक काल्पनिक ऐसी दुनिया का वर्णन - जहाँ सभी कार्यों के लि सरकार से अनुमति
  • हर व्यक्ति की छोटे से छोटे गतिविधि पर नजर
  • DNA एवं अन्य मूलभूत सूचनाएं संग्रहित
  • सरकारी नोकरी, खनन पर अधिकार हान समुदाय को वरीयता दी जाती है।
  • उइगर समुदाय से चीन को डर रहता है, आतंकवाद को बढ़ावा न दे दें, स्वतंत्रता का आंदोलन प्रारंभ न कर दें।
  • उइगर समुदाय को कड़े नियंत्रण एवं निगरानी में जीवन व्यतित करना होता है
  • आबादी को उस क्षेत्र में कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
  • रमजान जैसे धार्मिक पर्व में भी हस्तक्षेप
  • DNA/RNA जैसे डेटा का संग्रहण
  • हर कार्य के लिए अनुमति लेना आवश्यक
  • कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यहां बदीगृह बनाये गये हैं जिन्हें चीन प्रशिक्षण गृह नाम देता है।
  • 1950 की जनसंख्या का अनुपात - 3.2 मिलियन उइगर समुदाय एवं 40,000 हान समुदाय के लोग थे। अब यह संख्या 47% उइगर एवं 40% हान एवं बाकि अन्य के रूप में हो गयी है।