Home > InFocus

Blog / 13 Nov 2019

(इनफोकस - InFocus) विशेष सुरक्षा दल (SPG - Special Protection Group)

image


(इनफोकस - InFocus) विशेष सुरक्षा दल (SPG - Special Protection Group)



हाल ही में Intelligence Bureau की समीक्षा के बाद ग्रह मंत्रालय ने गांधी परिवार से SPG सुरक्षा वापस ले ली है जिसके बाद से यह विषय चर्चा में है।

क्या है SPG सुरक्षा एंव इसे किन लोगों को प्रदान किया जाता है।

  • SPG को मार्च 1985 में गृह मंत्रालय द्वारा बनाई गई एक स्पेशल कमेटी की प्रस्तावना पर बनाया गया था।
  • शुरूआत में इसे special protection unit कहा जाता था किन्तु अप्रैल 1985 में इसका नाम बदलकर special protection group कर दिया गया।
  • इसके बाद जून 1988 में संसद ने special protection Act  पारित करके इसे वैधानिक दर्जा प्रदान किया।
  • SPG का कार्य Proximate Security यानि निकटस्थ सुरक्षा प्रदान करना है। इतना ही नहीं किसी भी यात्रा के दौरान जैसे सड़क, रेल, हवाईजहाज, जलयान, पैदल या किसी भी अन्य तरीके से सबसे समीप व सबसे सटीक सुरक्षा प्रदान करना SPG का कार्य है।
  • प्रारम्भ में सिर्फ भारत के प्रधानमंत्री को ही SPG मिलता था परन्तु पूर्व राजीव गांधी की हत्या के बाद मई 1991 में इस Act संशोधन किया गया और पूर्व प्रधानमंत्रियों व उनके परिवारों को भी SPG सुरक्षा प्रदान की जाने लगी।

भारत में सुरक्षा के स्तर-

  •  भारत में महत्वपूर्ण व्यक्तियों को दी जाने वाली सुरक्षा के कई चरण है। हालांकि सुरक्षा इस बात पर निर्भर करती है कि व्यक्ति को खतरे की कितनी आशंका है जो कि IB के सुक्षाव पर गृह मंत्रालय तय करता है।
  • इस सुरक्षा स्तरों को कई चरणों में बाँटा गया है- इनमें सबसे ऊपर SPG सुरक्षा आती है तथा उसके बाद क्रमशः Z+, Z, Y, X CATEGORY की सुरक्षा दी जाती है।
  • Z+ स्तर में लगभग 24 से 36 सुरक्षाकर्मी तथा Z स्तर पर 16 से 20 सुरक्षाकर्मी होते है।
  • हालांकि SPG स्तर की सुरक्षा में कितने सुरक्षाकर्मी होते है यह जानकारी सार्वजानिक नहीं की गई है।
  • Z+ और Z स्तर की सुरक्षा में National Security Gaurds और Black Cat Commandos को तैनात किया जाता है जो कि भारत की Paramilitary यानि अर्धसैनिक बलों से होते है।।

SPG की जरूरत क्या है-

  • गौरतबल है कि भारतीय प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनके कार्यकाल के दौरान 1984 में ही हत्या कर दी गई थी जिसके बाद से भारत के उच्च राजनेताओं व प्रधानमंत्री की सुरक्षा पर सवाल उठाये गये थे।
  • इसके बाद 1991 में पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की भी हत्या कर दी गई थी जब वे लोकसभा में विपक्ष के नेता थे।
  • SPG भारतीय सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है इसका अन्दाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में श्री मती सोनिया गांधी ने SPG को उनके परिवार की सुरक्षा करने के लिये पत्र लिखकर धन्यवाद दिया है।