Home > InFocus

Blog / 30 Oct 2019

(इनफोकस - InFocus) सरकारी ई बाज़ार (GeM: Government e-Marketplace)

image


(इनफोकस - InFocus) सरकारी ई बाज़ार (GeM: Government e-Marketplace)



  • हाल ही में सरकारी-ई-बाजार यानि Government-e-Marketplace ने RBI के साथ एक समझौता किया।
  • यह समझौता सरकारी खरीददारी को सरल व Cashless व Paperless बनाने के साथ-साथ भुगतान व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने के लिए किया गया है।

GeM क्या है?

  • GeM एक आधुनिक व State of the Art तकनीकि से बना राष्ट्रीय खरीददारी मंच अर्थात् National Public Procurement Platform है।
  • इसे वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय यानि Commerce Ministry द्वारा संचालित किया जाता है।
  • इसका मुख्य उद्देश्य संभावित विक्रेताओं को एक ऐसा आधुनिक और सुविधाजनक मंच प्रदान करना है जिससे वे अपने उत्पादों को सरकार की आवश्यकता अनुसार बिना किसी रुकावट के उपलब्ध करा सकें।

क्या है GeM लाभ?

  • यह पारदर्शिता बढ़ाता है जिससे खरीददारी में भ्रष्टाचार या ऐच्छिक गतिविधियों को कम किया जा सकता है।
  • यह खरीददारी व्यवस्था को और प्रभावी बनाता है जिससे कम समय में बेहतर ढ़ंग से सार्वजनिक खरीददारियों को पूरा किया जाता है। एवं सरकारी समय या धन को बचाया जा सकता है।
  • यह सार्वजनिक खरीददारी प्रक्रिया को सुरक्षित व नियमित बनाता है।
  • यह सरकारी खजाने की बचत को भी बढ़ाता है।

GeM की सुविधायें-

  • आवश्यक वस्तु व सेवाओं को श्रेणीवर रुप से सामान्रू उपयोग के लिए उपलब्ध कराना।
  • वस्तुओं को देखना, अनुमान लगाना, मूल्य का तुलनात्मक विश्लेषण करना व आकर्षक कीमतों पर खरीद उपलब्ध कराना।
  • सामान्य उपभोक्ता वस्तुओं व सेवाओं को ऑनलाइन खरीदना।
  • आवश्यकता पड़ने पर वस्तुओं व सेवाओं को ऑनलाइन खरीदना।
  • खरीददारी में सुगमता व पारदर्शिता सुनिश्चित करना।
  • विक्रेता मूल्यांकन व्यवस्था।
  • वापसी नीति की व्यवस्था।