Home > DNS

Blog / 25 Nov 2019

(डेली न्यूज़ स्कैन - DNS हिंदी) वैश्विक आतंकवाद सूचकांक - 2019 (Global Terrorism Index - 2019)

image


(डेली न्यूज़ स्कैन - DNS हिंदी) वैश्विक आतंकवाद सूचकांक - 2019 (Global Terrorism Index - 2019)


हाल ही Institute of economic and peace द्वारा प्रकाशित Global Terrorism index में भारत को 7वी रैंक मिली है।

हमारे आज के DNS में हम जानने का प्रयास करेंगे कि क्या है Global Terrorism index और इस वर्ष की Report में क्या खुलासक किये गये।

  • Global Terrorism index या GTI पूरी दुनिया के 163 देशो मे आंतकवादी गातिविधियो व आंतकवाद से प्रभावित देशों की निगरानी कर उनकी सूची तैयार करती है जिससे विश्व मे आंतकवाद व इसकी घटनाओं के आँकड़ो की जानकारी मिलती है।
  • इस रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2018 में आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अफगानिस्तान रहा।

गौरतलब है कि वर्ष 2004 से लगातार इराक को प्रथम स्थान पर रखा जाता था लेकिन इस बार अफगानिस्तान में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 59 प्रतिशत आंतकवादी गातिविधियों में बढ़ोत्तरी हुई है जिसकी वजह से इसे प्रथम स्थान पर रखा गया है।

  • 2018 में भारत में आंतकवादी हमलों में लगभग 350 भारतीयों की जाने गई और 540 लोग जख्मी हुए। हालांकि भारत में आतंकवाद की वजह से मरने वाले लोगो की संख्या में गिरावट हुई है।
  • 2018 में भारत में प्रति हमले औसतन 0-5 लोगो की मृत्यु हुंई जबकि 1998 में यह आँकडा 4-3 लोगो का था।
  • रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक स्तर पर भी आंतकवाद में कारण हुई मृत्युदर में गिरावट आई है।
  • दक्षिण एशिया दुनिया का सबसे अधिक आंतकप्रभावित रहा जबकि मध्य अमेरिका सबसे कम आंतक प्रभावित क्षेत्र रहा।
  • इस रिपोर्ट के मुताबिक आंतकवाद से प्रभावित देशो की संख्या में इस साल बढ़ोत्तरी हुई है तथा इनकी संख्या 67 से 71 हो गई है
  • 2018 में दुनियाभर मे आंतकवाद से मरने वाले की संख्या 15 प्रतिशत घटकर 15,952 हो गई है।
  • गौरतलब है कि ISIS को पीछे छोड़ते हुये इस वर्ष तालिबान दुनिया का सबसे खतरनाक आंतकवादी संगठन रहा तालिबान इस वर्ष दुनिया की 38 प्रतिशत आंतकवादी मौतो के लिये जिम्मेदार रहा ।
  • यूरोप मे इस वर्ष आंतकवादी घटनाओं से हुई मृत्यु मे 70 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई
  • रिपोर्ट के मुताबिक इस वर्ष आंतकवाद की वजह से दुनिया को करीब 33 बिलियन US Doller का नुकसान हुआ।
  • अफगानिस्तान,इरका,नाइजीरिया,सीरिया,पाकिस्तान,सोमालिया,भारत,यमन,फिलीपींस, व डेमोक्रेटिक रिपब्लिक आफ कान्गो क्रमशः दुनिया के 10 सबसे अधिक आंतकवाद प्रभावित देश रहे।