Home > Papers

Papers / 02 Mar 2024

UPPSC/UPPCS Mains General Studies Paper - 1 Exam Question Paper - 2018

image

Exam Name : UPPSC/UPPCS 2018

Subject  : General Studies Paper - 1

Medium : Hindi/English

Exam Date : 19th October 2019

Time Allowed : तीन घंटे

Maximum Marks : 200

Note:

1) There are 20 questions. Section - A Consists of 10 short answer questions with word limit of 125 each and Section - B consists of 10 long answer questions with word limit of 200 each. The questions are printed both in Hindi and in English.
2) All questions are compulsory.
3) The number of marks carried by a question/part is indicated against it.
4) Keep the word limit indicated in the question in mind.
5) Any page or portion of the page left blank in the answer booklet must be clearly struck off.

नोटः

1) कुल 20 प्रश्न दिए गए हैं। खण्ड-अ से 10 प्रश्न लघु उत्तरीय हैं जिनके प्रत्येक उत्तर की शब्द-सीमा 125 तथा खण्ड-ब से 10 प्रश्न दीर्घउत्तरीय हैं जिनके प्रत्येक उत्तर की शब्द सीमा 200 निर्धारित हैं। जो हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में छपे हैं।
2) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
3) प्रत्येक प्रश्न/भाग के लिए नियत अंक उसके सामने दिए गए हैं।
4) प्रश्नों में इंगित शब्द-सीमा को ध्यान में रखें।
5) उत्तर पुस्तिका में खाली छोड़े गए कोई पृष्ठ अथवा पृष्ठ के भाग को पूर्णतः काट दें।

:: लघु उत्तरीय प्रश्न ::

खण्ड - अ

1- सरदार वल्लभभाई पटेल की भारतीय रियासतों के विलीनीकरण में भूमिका को स्पष्ट कीजिए। 8

2- विश्व शान्ति स्थापना में बौद्ध साहित्य की भूमिका का वर्णन कीजिए। 8

3- महात्मा गांधी भारतीय राजनीति के मध्यम-मार्गी दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करते हैं। कर्तपूर्ण व्याख्या कीजिए। 8

4- ‘‘साम्प्रदायिक हिंसा धार्मिक कट्टरपंथियों द्वारा भड़कायी जाती है, असामाजिक तत्वों द्वारा प्रारम्भ की जाती है, राजनैतिक कार्यकर्ताओं द्वारा प्रोत्साहित की जाती है, निहित स्वार्थों द्वारा वित्तपोषित होती है।’’ टिप्पणी कीजिए। 8

5- भारत में स्त्रियों की बदलती प्रस्थिति का मूल्यांकन कीजिए। 8

6- शहरी समस्याओं के समाधान की विवेचना कीजिए। 8

7- उत्तर प्रदेश में पाये जाने वाले खनिजों का विवरण दीजिए। 8

8- स्मार्ट सिटी विकास हेतु मूल अधोसंरचनात्मक तत्व बताए। 8

9- भू-मण्डलीय ऊष्मन पर टिप्पणी लिखिए। 8

10- बुन्देलखण्ड का एक सांस्कृतिक क्षेत्र के रूप में भौगोलिक विवरण प्रस्तुत कीजिए। 8

:: दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ::

खण्ड - ब

11- ‘‘200 वर्षों के ब्रिटिश शासन ने भारतीय अर्थव्यवस्था के मेरुदण्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया था।’’ व्याख्या कीजिए। 12

12- द्वितीय विश्व युद्ध को अवश्यम्भावी बनाने में हिटलर की भूमिका की विवेचना कीजिए। 12

13- ‘‘1857 का विद्रोह भारतीय भारतीय इतिहास में एक निर्णायक मोड़ था।’’ विश्लेषण कीजिए। 12

14- ‘‘धर्मनिरपेक्षतावाद अभिमुखन व व्यवहार के एक समुच्चय के रूप में उदारवादी लोकतान्त्रिक भारत के भविष्य के लिए अपरिहार्य है’’ विवेचना कीजिए। 12

15- भारतीय महिलाओं पर भूमण्डलीकरण के प्रभावों की विवेचना उपयुक्त उदाहरणों की सहायता से कीजिए। 12

16- वैश्वीकरण क्या है? भारतीय सामाजिक संरचना पर इसके प्रभावों की विवेचना कीजिए। 12

17- उत्तर प्रदेश की पर्यटन नीति (2018) के प्राथमिक लक्ष्यों का विवरण दीजिए। 12

18- वायु-राशि क्या है? इसकी प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। 12

19- ज्वालामुखी, भूकम्प और सुनामी आपस में कैसे सम्बन्धित है? ज्वालामुख उद्गार के सम्भावित सभी कारणों पर प्रकाश डालिये। 12

20- महासागरीय धाराओं की उत्पत्ति के लिए उत्तरदायी कारकों का उल्लेख कीजिए और अन्ध महासागर की जल धाराओं का नाम बताइए। 12

:: Short Answer Questions ::

Section - A

1. Explain the role of Sardar Vallabhbhai Patel in the integration of Princely States of India. 8

2. Describe the role of Buddhist literature in the creation of world peace. 8

3. Mahatma Gandhi represents the middle path approach in Indian Politics. Give logical explanation. 8

4. "Communal violence is instigated by religious fanatics, initiated by anti-social elements, supported by political activists, financed by vested interests." Comment. 8

5. Evaluate the changing status of women in India. 8

6. Discuss the solution to urban problems. 8

7. Give an account of the minerals found in Uttar Pradesh. 8

8. Enumerate the core infrastructure elements for Smart City development. 8

9. Write a note on the Global Warming. 8

10. Give a geographical account of Bundelkhand as a cultural region. 8

:: Long Answer Questions ::

Section - B

11. "The spine of Indian Economy was badly injured during the 200 years of British Rule." Explain. 12

12. Discuss the role of Hitler in bringing about the Second World War. 12

13. "Revolt of 1857 was a turning point in India History". Analyse. 12

14. "Secularism as an orientation and a set of practices is indispensable to India's future as a liberal democracy." Discuss. 12

15. Discuss the impact of globalization on the status of women in India society by citing suitable examples. 12

16. What is globalization ? Discuss its impact on the social structure of India. 12

17. Give an account of the primary targets of Uttar Pradesh Tourism Policy (2018). 12

18. What is an air mass? Describe its chief characteristics. 12

19. How are volcano, earthquake and tsunami related to each other? Highlight all the possible causes for volcanic eruptions. 12

20. Mention the factors responsible for the origins of ocean currents and name the currents of the Atlantic Ocean. 12