Home >

Blog / 10 Sep 2020

यूपीएससी, आईएएस, राज्य पीसीएस, एसएससी, बैंक, एसबीआई, रेलवे, और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स MCQs (30 अगस्त - 05 सितंबर 2020)

image


यूपीएससी, आईएएस, राज्य पीसीएस, एसएससी, बैंक, एसबीआई, रेलवे, और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स MCQs (30 अगस्त - 05 सितंबर 2020)

Weekly Current Affairs MCQs for UPSC, IAS, State PCS, SSC, Bank, SBI, Railway, & All Competitive Exams (30 August - 05 September 2020)



प्रश्न-शंघाई सहयोग संगठन हाल के समय में चर्चा में बना हुआ है। इसके संदर्भ में असत्य कथन का चयन कीजिए-

A. SCO के रक्षा मंत्रियों की बैठक हाल ही में रूस में हुई।
B. एक सप्ताह में SCO के विदेश मंत्रियों की बैठक होने वाली है।
C. काकेशस 2020 केवल SCO सदस्य देशों के बीच होने वाला सैन्य अभ्यास है।
D. अफगानिस्तान, बेलारूस, ईरान एवं मंगोलिया इसके आब्जर्वर देश है।

प्रश्न- KAVKAZ-2020 के संदर्भ में असत्य कथन का चयन कीजिए-

A. यह रूस द्वारा हर साल अपने देश में आयोजित किये जाने वाले सैन्य अभ्यास का ही एक क्रम है।
B. Vostok, Zopad, Tsentr और Kavkaz रूस के 4 प्रमुख सैन्य कमान है
C. रूस वर्ष 2016 से इस प्रकार का सैन्य अभ्यास हर साल आयोजित करता है।
D. इस साल KAVKAZ-2020 के लिए रूस ने 18 देशों को आमंत्रित किया था जिसमें तुर्की भी शामिल है।

प्रश्न- आजादी के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था ने अब तक कितनी बार नकारात्मक GDP वृद्धि देखी है।

A. 5 बार
B. 4 बार
C. 6 बार
D. 7 बार

प्रश्न- कोरोना की वजह से मंदी की अवस्था में जाने वाला पहला प्रमुख देश निम्न में से कौन सा है।

A. बेलारूस
B. पोलेण्ड
C. चेकगणराज्य
D. इनमें से कोई नहीं

प्रश्न- हाल ही में भारतीय अर्थव्यवस्था में 23.9 प्रतिशत नकारात्मक GDP ग्रोथ की रिपोर्ट आई है। निम्न में से किस सेक्टर में सबसे ज्यादा नकारात्मक ग्रोथ प्राप्त हुआ था।

A. कंस्ट्रकशन सेक्टर
B. मैन्यफेक्चरिंग सेक्टर
C. सर्विस सेक्टर
D. माइनिंग सेक्टर

प्रश्न- ग्लोबाल इंनोवेशन इंडेक्स 2020 के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करे और गलत विकल्प चुनें-

A. सूचकांक में स्विटजरलैण्ड और संयुक्त रष्ट्र अमेरिका को क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।
B. वर्ष 2020 में इसकी थीम- Who Will Finance Innovation है।
C. भारत ने Intellectual Property Payment में 27वां स्थान प्राप्त किया है।
D. इसे वर्ष 2007 में INSEAD एवं World Business नामक पत्रिका द्वारा शुरू किया गया था।

प्रश्न- प्रश्नकाल के संबंध में निम्न बिंदुओं पर विचार कीजिए-

1. कथन- इसके माध्यम से भ्रष्टाचार और सरकार की अनियमतता पर नियंत्रण लगाया जाता है।
2. कथन- लोकसभा में प्रश्नकाल का समय 11 बजे से 12 बजे तक होता है।
3. कथन- इस दौरान तारांकित, अतारांकित और अल्पसूचना के प्रश्न पूछे जाते है

उपरोक्त में से सही कूट का चयन कीजिए-

A. 1 और 2
B. 2 और 3
C. 1 और 3
D. 1, 2 और 3

प्रश्न- भूमध्य सागरीय क्षेत्र में तुर्की द्वारा प्राकृतिक गैस एवं तेल की खोज के क्रम में निम्न में से किन देशों से विवाद है-

1. ग्रीस
2. अल्जीरिया
3. माल्टा
4. साइप्रस

उपरोक्त में से सही कूट का चयन करें-

A. 1 और 2
B. 2 और 3
C. 1 और 4
D. 3 और 4

प्रश्न- वर्ष 2020 के मानसून सत्र में किये गए बदलाव में शामिल नहीं है-

A. सदन की कार्यवाही 3 बजे से 7 बजे तक चलेगी।
B. इसमें प्रश्नकाल नहीं होगा किंतु अतारांकित प्रश्न पूछे जा सकते है।
C. गैर सरकारी सदस्यों को विधेयक लाने की अनुमती नहीं होगी।
D. सदन की बैठक रविवार को छोड़कर सप्ताह के 6 दिन होगी।

प्रश्न- शंघाई सहयोग संगठन के संदर्भ में निम्न में से असत्य कथन है-

A. इसकी स्थापना का मुख्य उद्देश्य नस्लीय और धार्मिक चरमपंथ से निपटना एवं व्यापार-निवेश को बढ़ावा देना था।
B. भारत 2007 में इसका पूर्णकालीक सदस्य बना।
C. इसका मुख्यालय बीजिंग में है तथा इसकी आधिकारिक भाषा रूसी एवं चीनी है।
D. हाल ही में रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक मॉस्को में सम्पन्न हुई है।

प्रश्न- WIPO के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

1. कथन- संयुक्त राष्ट्र की एक विशिष्ट एजेंसी के रूप में वर्ष 1967 इसका गठन हुआ।
2. कथन- इसका मुख्यालय जेनेवा में है।
3. कथन- इसकी बैठक में सदस्य देशों के अलावा NGO भी भाग लेते है।
4. कथन- वर्ष 1970 में भारत इसका सदस्य बना।

उपरोक्त में से असत्य कथन का विकल्प चुनें-

A. केवल 1
B. 1 और 4
C. 3 और 4
D. केवल 4

प्रश्न- निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

1. कथन- तारांकित प्रश्न वे प्रश्न होते है जिनके आगे तारांक लगाया जाता है, इनका उत्तर मौखिक रूप में दिया जाता है और पूरक प्रश्न भी पूछे जा सकते है।
2. कथन- अतारांकित प्रश्नों के उत्तर लिखित रूप में दिये जाते है और इन प्रश्नों पर पूरक प्रश्न नहीं पूछे जा सकते।

निम्न कथनों में से सही कथन चुनें-

A. कथन 1 सही है
B. कथन 2 सही है
C. दोनों कथन सही है
D. दोनों कथन गलत है।

प्रश्न- इनसरलैक एयरबेस अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण रणनीतिक एयरबेस है जिसका प्रयोग वह मध्य पूर्व और अफगानिस्तान के मिशन में करता आया हैं यह कहां अवस्थित है।

A. इजराइल
B. साऊदी अरब
C. साइप्रस
D. इनमें से कोई नहीं

प्रश्न- इंद्र अभ्यास 2020 के संदर्भ में निम्न में से गलत विकल्प चुनें-

A. यह भारत और रूस के मध्य एक नौसेनिक अभ्यास है।
B. यह अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के पास आयोजित किया जायेगा।
C. इसमें ट्रैकिंग करने, उड़ान भरने, सतह एवं हवाई लक्ष्यों पर गन फायरिंग करने का युद्धभ्यास किया जायेगा।
D. इसका उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच सामरिक कौशल एवं सैन्य तकनीकी क्षमता का चीन के संदर्भ में परीक्षण करना है।

प्रश्न- भारत में संसदीय प्रश्न पूछने की शुरूआत किस अधिनियम द्वारा हुई थी-

A. भारतीय परिषद अधिनियम 1892
B. भारतीय परिषद अधिनियम 1861
C. मार्ले मिण्टों अधिनियम 1909
D. भारतीय सरकार अधिनियम 1858

प्रश्न- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कर सही विकल्प चुनें-

1. कथन- इसमें अस्थायी सदस्यों को चुनने का उद्देश्य क्षेत्रीय संतुलन कायम करना है।
2. कथन- स्थायी और अस्थायी सदस्य बारी-बारी से 1 माह के लिए परिषद की अध्यक्षता करते है।
3. कथन- भारत वर्ष 2021 और 2022 के लिए 7वीं बार अस्थायी सदस्य चुना गया है।

A. 1 और 2
B. 2 और 3
C. 1 और 3
D. 1, 2 और 3

प्रश्न- साइप्रस देश के संबंध में निम्न में से असत्य कथन है-

A. यह पूर्वी भूमध्य सागर में स्थित एक द्वीपीय देश है।
B. ग्रीस, तुर्की, लेबनान, इजराइल और सिरिया इसके समीपवर्ती देश है।
C. सांस्कृतिक रूप से यह ग्रीस से मिलता-जुलता रहा है और इस राजभाषा ग्रीक एवं अंग्रेजी है
D. यह वर्ष 1960 में ब्रिटेन से आजाद हुआ था।

प्रश्न- पाकिस्तान ने अंगारा अप्पाजी और गोविंद पटनायक नामक भारतीयों को संयुक्त राष्ट्र के किस प्रस्ताव द्वारा आंतकवादी घोषित करने का प्रयास किया-

A. UNSC1267
B. UNSC1265
C. UNSC1266
D. इनमें से कोई नहीं।

प्रश्न- सर्वोच्च न्यायालय ने दूरसंचार कंपनियों के Adjusted Gross Revenue (AGR) के संदर्भ में एक आदेश दिया है जिसमें शामिल नहीं हैं-

A. दूरसंचार कंपनियों को AGR भुगतान के लिए 10 वर्ष का समय दिया है।
B. दूरसंचार कंपनियों को कुल बकाया AGR का 10 प्रतिशत राशि 31 मार्च 2021 तक देनी है।
C. 10 वर्षो तक दूरसंचार कंपनियों और दूरसंचार विभाग को प्रतिवर्ष आदेश के अनुपालन की रिपोर्ट सर्वोच्च न्यायालय को देनी होगी।
D. यह आदेश कोरोना महामारी की परिस्थिति तथा किसी कंपनी के एकाधिकार की संभावना को कम करने कारण दिया है।

प्रश्न- निम्नलिखित में से शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों में शामिल देश नहीं है-

A. कजाकिस्तान
B. मुर्कमेनिस्तान
C. उज्बेकिस्तान
D. तजाकिस्तान

प्रश्न- वैश्विक नवाचार सूचंकाक 2019 एवं 2020 में भारत को स्थान प्राप्त हआ-

A. 51 वां और 48 वां
B. 54वां और 48 वां
C. 52 वां और 48 वां
D. 55 वां और 48 वां

For Answers View Full Video