Home >

Blog / 04 Aug 2020

यूपीएससी, आईएएस, राज्य पीसीएस, एसएससी, बैंक, एसबीआई, रेलवे, और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स MCQs (26 जुलाई - 01 अगस्त 2020)

image


यूपीएससी, आईएएस, राज्य पीसीएस, एसएससी, बैंक, एसबीआई, रेलवे, और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स MCQs (26 जुलाई - 01 अगस्त 2020)

Weekly Current Affairs MCQs for UPSC, IAS, State PCS, SSC, Bank, SBI, Railway, & All Competitive Exams (26 July - 01 August 2020)



प्रश्न- भारतीय वायुसेना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से असत्य कथन का चयन कीजिए-

A. हमारी वायुसेना में मिग-21, मिग-27 और सुखोई-30 जैसे विमान रूस से खरीदे गये है।
B. भारत में एक स्क्वाड्रन में 12 से 18 विमान होते है।
C. भारत में इस समय स्क्वाड्रन की संख्या घटकर 31-32 हो गई है।
D. राफेल 1312 मीटर के रनवे से उड़ान भर सकता है।

प्रश्न- राफेल के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

1. कथन- इसका निर्माण फ्रांस की डेसॉल्ट एविएशन द्वारा 2006 से किया जा रहा है।
2. कथन- यह हवा से जमीन पर, पानी की सतह से, जमीन से मार करने में सक्षम है।
3. कथन- यह एक मिनट में 30000 फीट की ऊँचाई तक पहुँच सकता है।
4. कथन- इसकी औसत गति 1620 किमी-/घंटा है।

उपर्युक्त कथनों में से सत्य कथन के कूट का चयन करें-

A. 2 और 3
B. 1 और 4
C. 2, 3 और 4
D. कोई भी नहीं

प्रश्न- वैक्सीन निर्माण में लगभग 8-10 साल का समय लगता है। लेकिन निम्न में से किस दवा की वैक्सीन सबसे कम समय (लगभग 4 वर्ष) में तैयार हुई थी-

A. इबोला
B. स्वाइन फ्रलू
C. मम्प्स या एमएमआर
D. मलेरिया

प्रश्न- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

कथन- यूनाइटेड नेशंस चार्टर का अनुच्छेद 11 और इंटरनेशनल कॉवेनेट ऑफ सिविल एंड पॉलिटिकल राइट (ICCPR) सभी व्यक्ति को अधिकार देता है कि वह निर्णय ले सकते है कि उन्हें किस सत्ता द्वारा शासित होना है।
कारण- इसके लिए आवश्यक है कि यह मांग उस भू- भाग पर निवास करने वाली जनसंख्या द्वारा वहीं पर आयोजित होने वाले जनतम संग्रह द्वारा की जाए।

सही उत्तर का चयन कीजिए-

A. कथन, कारण दोनों सही है लेकिन कारण कथन की सही व्याखा नहीं करता।
B. कथन, कारण दोनों सही है और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
C. कथन सही लेकिन कारण गलत है।
D. कथन गलत है लेकिन कारण सही है।

प्रश्न- प्ली बारगेनिंग के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कर असत्य कथन वाले विकल्प को चुनें-

1. कथन- यह प्रक्रिया केवल आरोपी द्वारा लिखित आवेदन से प्रारंभ की जा सकती हैं
2. कथन- इसमें निश्चित अवधि के कारावास में सजा आधी हो जाती है।
3. कथन- इसमें आरोपी अपराध स्वीकार कर सजा कम करवाने के लिए अभियोजक से सहायता लेता है।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 3
D. कोई नहीं

प्रश्न- यूरोपीय यूनियन द्वारा सदस्य देशों की अर्थव्यवस्था को कोरोना वायरस के नाकारात्मक प्रभावों से बचाने के लिए उठाए गए निम्न कदमों पर विचार कीजिए-

1. कथन- उसके लिए यूरोपीय यूनियन 750 बिलियन यूरो का कर्ज लेगा।
2. कथन- सभी सदस्य देशों को समान रूप से अनुदान देगा।
3. कथन- इटली, स्पेन, पुर्तगाल जैसे देशों को कम ब्याज पर ऋण और अनुदान देगा।
4. कथन- इसका सर्वाधिक लाभ पूर्वी यूरोपीय देशों को मिलेगा।

सही उत्तर का चयन करें-

A. 1 और 2
B. 1 और 3
C. 1, 3, 4
D. उपरोक्त सभी

प्रश्न- Air Quality Life Index के अनुसार भारत के लोगों की जीवन प्रत्याशा और उत्तर भारत के लोगों के जीवन प्रत्याशा में कितनी कमी आई है-

A. 5.4 साल व 9 साल
B. 5.2 साल व 8 साल
C. 5.1 साल व 7 साल
D. 5.5 साल व 6 साल

प्रश्न- रिफ्रेंडम 2020 के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए और सही उत्तर को चुनिए-

1. कथन- रसियन डोमेन की वेबसाइड पर रेफरेंडम 2020 का निर्माण किया गया है
2. कथन- रिफ्रेंडम 2020 का मुख्य स्थल कनाडा है।
3. कथन- यह SFJ (सिख फॉर जस्टिस) द्वारा कराया जाने वाला एक मतदान है।
4. कथन- 23 जून 2016 केा न्यूयार्क में पहली बार इसके समर्थन में रैली निकाली गयी थी।

A. 1, 3, 4
B. 2, 3, 4
C. 1, 2, 3
D. 1, 2, 3, 4

प्रश्न- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा असत्य उत्तर का चयन कीजिए-

A. वर्ष 2006 में CrPC के अध्याय 21A में संसोधन कर प्ली बारगेनिंग को शामिल किया गया।
B. धारा 265A से 265P तक प्ली बारगेनिंग के प्रावधान है।
C. प्ली बारगेनिंग अभियुक्त और अभियोजक के बीच एक समझौता है।
D. वर्तमान में 2.9 करोड़ लंबित केसों में से 71 प्रतिशत क्रिसिनल केस है।

प्रश्न- बायोलॉजिकल वेपन कन्वेंशन 1972 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

1. कथन- इस पर 183 देशों ने हस्ताक्षर किये है।
2. कथन- भारत 1975 में इसका सदस्य बना।
3. कथन- भारत में गृह मंत्रलय जैव आंतकवाद से निपटने के लिए नोडल एजेंसी है।
4. कथन- जैविक हथियारों के निर्माण पर रोक लगाने के लिए यह पहला कन्वशेंन था।

उपर्युक्त में से असत्य कथन वाले विकल्प को चुनें-

A. 1 और 2
B. 2 और 3
C. 2 और 4
D. केवल 4

प्रश्न- हाल ही में Energy Policy Institute at the University of Chicago द्वारा Air Quality Life Index जारी किया इसके निम्न कथनों पर विचार कीजिए और सही उत्तर चुनिए-

1. कथन- विश्व में वायु प्रदूषण से जीवन प्रत्याशा में कमी 1 साल 10 माह 24 दिन आई है।
2. कथन- बांग्लादेश में वायु प्रदूषण भारत से ज्यादा है।
3. कथन- भारत, बांग्लादेश, नेपाल, पाकिस्तान में पिछले 20 सालों में पार्टिकुलेट मैटर 40 प्रतिशत बढ़ा है।

A. 1, 2, 3
B. 2, 3, 4
C. 1, 2, 3
D. 1, 2,

प्रश्न- महादेई वन्यजीव अभ्यारण्य के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कर सत्य कथन वाले विकल्प को चुनिए-

1. कथन- यह गोवा के पूर्वी भाग में 208 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विस्तृत है।
2. कथन- इसे अंतर्राष्ट्रीय पक्षी क्षेत्र घोषित किया गया है।
3. कथन- यहां बंगाल टाइगर पाए जाते है।
4. कथन- तिलारी संरक्षण रिजर्व इसे कर्नाटक के भीमगढ़ अभ्यारण्य से जोड़ता है।

A. 1, 3, 4
B. 2, 3, 4
C. 1, 2, 3
D. 1, 2, 3, 4

प्रश्न- एंथ्रेक्स के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए और असत्य कथन चुने-

A. यह एक प्रकार का जीवाणु है जो मवेशियों के माध्यम से फैलता है
B. मनुष्यों के शरीर में प्रवेश कर रक्त में फैल जाता है
C. मिट्टी में लंबे समय तक निष्क्रिय पड़ा रहता है और असानी से सक्रिय किया जा सकता है।
D. इसे केवल हवा और खाद्य सामग्री के माध्यम से फैलाया जा सकता है।

प्रश्न- राज्यपाल से संबंधित निम्न अनुच्छेदों में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं हैं-

A. अनुच्छेद-163 - विवेकाधीन शक्ति
B. अनुच्छेद-155 - राष्ट्रपति द्वारा नियुक्ति
C. अनुच्छेद-174 - राज्य विधानमंडल के सदनों को आहूर्त करता है
D. अनुच्छेद-167 - पद की पात्रता का उल्लेख है।

प्रश्न- आधुनिक दासता के संदर्भ में प्रस्तुत हाल के रिपोर्ट के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें और सही उत्तर चुनें-

1. कथन- वैश्यावृत्ति, बलात भिक्षावृत्ति, जबरन विवाह, बाल विवाह और बंधुआ मजदुरी आधुनिक दासता के रूप माने जाते है।
2. कथन- आधुनिक दासता पीड़ित सबसे बड़ी आबादी भारत में निवास करती है।
3. कथन- आधुनिक दासता से ग्रसित 45 प्रतिशत लोग राष्ट्रमंडल देशें से संबंधित है।
4. कथन- 30 जुलाई को प्रत्येक वर्ष World Day Against Trafficking in Persons के रूप में मनाया जाता है।

A. 2, 3, 4
B. 1, 2, 4
C. 1, 3, 4
D. 1, 2, 3, 4

प्रश्न- भारतीय संधीय व्यवस्था के प्रमुख लक्षण है-

1. कथन- संविधान की सर्वोच्च
2. कथन- केंद्र-राज्य के मध्य शक्तियों का विभाजन
3. कथन- लिखित और कठोर संविधान
4. कथन- स्वतंत्र न्यायपालिका
5. कथन- राष्ट्रपति द्वारा राज्यपाल की नयुक्ति

सहीं कूट वाले विकल्प को चुनें-

A. 1, 2, 4, 5
B. 1, 2, 3, 5
C. 1, 2, 3, 4
D. 1, 2, 3, 4, 5

प्रश्न- राज्यपाल के संदर्भ में निम्न ऐतिहासिक घटनाक्रमों में से असत्य कथन का चयन कीजिए-

A. एस.आर. बोम्मई बनाम भारत संघ 1994 का संबंध राज्यपाल की राष्ट्रपति शासन की सिफारिश से संबंधित है।
B. प्रथम प्रशासनिक सुधार आयोग ने राज्यपाल पद पर ऐसे व्यक्ति की करने की सिफारिश की थी जो किसी दल से संबंधित न हो।
C. 1980 में गठित राजमन्नार समिति ने अनुच्छेद 256 और 357 को समाप्त करने की बात कही थी।
D. वर्ष 2007 में गठित पुंछी आयोग ने राज्यपाल के कार्य को नैतिकता से पालन करने की बात कही थी।

प्रश्न- आधुनिक दासता को समाप्त करने के लिए भारतीय संविधान के निम्न में से कौन-कौन से अनुच्छेद महत्वपूर्ण है-

1. कथन- अनुच्छेद-21 एवं 24
2. कथन- अनुच्छेद-23 एवं 28
3. कथन- अनुच्छेद-39 एवं 42
4. कथन- अनुच्छेद-23

A. 1, 3, 4
B. 2, 3, 4
C. 1, 2, 4
D. उपरोक्त सभी

For Answers View Full Video