Home >

Blog / 01 Oct 2020

यूपीएससी, आईएएस, राज्य पीसीएस, एसएससी, बैंक, एसबीआई, रेलवे, और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स MCQs (21 सितंबर - 27 सितंबर 2020)

image


यूपीएससी, आईएएस, राज्य पीसीएस, एसएससी, बैंक, एसबीआई, रेलवे, और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स MCQs (21 सितंबर - 27 सितंबर 2020)

Weekly Current Affairs MCQs for UPSC, IAS, State PCS, SSC, Bank, SBI, Railway, & All Competitive Exams (21 September - 27 September 2020)



प्रश्न- हाल ही में चर्चा में रही क्रा नहर के संदर्भ में असत्य कथन का चयन कीजिए-

A. यह नहर 120 किमी. लंबी, 400 मीटर चौड़ी तथा 25 मीटर गहरी बनाने की बातचीत थाईलैण्ड एवं चीन के बीच हुई थी।
B. भारत, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका ने इसे बनाने में रूचि प्रकट की है।
C. नहर निर्मित होने पर अंडमान सागर एवं प्रशांत महासागर जुड़ जायेंगे जिससे 1200 किमी. की दूरी कम हो जायेगी।
D. यह नहर सुण्डा जलसंधि पर जहाजों के न सिर्फ दबाव को कम करेगी, बल्कि थाईलैण्ड के औद्योगिक विकास में भी सहायक होगी।

प्रश्न- Rules of Orgine के संदर्भ में गलत कथन का चयन करें-

A. इसके माध्यम से किसी उत्पाद के राष्ट्रीय स्रोत का निर्धारण किया जा सकता है।
B. इसका प्रयोग एंटी-डंपिंग शुल्क लगाने में किया जाता है।
C. इसके लिए भारत सरकार ने 30 प्रतिशत मूल्यवर्धन का नियम लगाया है।
D. भारत ने वर्ष 2009 में आसियान के साथ थ्ज्। हस्ताक्षर किया था, उसमें भी त्नसमे वि व्तहपदम का उल्लेख किया गया था।

प्रश्न- CAG हाल के समय में चर्चा में बना हुआ था। निम्न अनुच्छेदों में से कौन से अनुच्छेद में यह प्रावधान है कि- CAG की रिपोर्ट को राष्ट्रपति संसद के प्रत्येक पटल पर रखवायेगा।

A. अनुच्छेद-148
B. अनुच्छेद-149
C. अनुच्छेद-150
D. अनुच्छेद-151

प्रश्न- ऑफसेट की नीति के समय में चर्चा में बनी हुई थी। इसका संबंध निम्न में से किस सेक्टर से है।

A. अनाज उत्पादन और MSP
B. मजदूरों के हड़ताल का अधिकार
C. वोडाफोन-भारत सरकार के मध्य का विवाद
D. इनमें से कोई नहीं

प्रश्न- स्वच्छ विद्यालय अभियान के माध्यम से विद्यालयों में शौचालय एवं हाथ धोने की सुविधा उपलब्ध करवाना था, यह अभियान कब प्रारंभ हुआ था।

A. 2014
B. 2015
C. 2016
D. 2017

प्रश्न- कैग (CAG) ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत में रक्षा खरीद प्रक्रिया के तहत ऑफसेट नीति का पालन सही तरीके से विदेशी वेंडरों द्वारा नहीं किया जाता हैं इस नीति का पालन न करने से कौन-कौन से नुकसान होते हैं।

1. कथन- रक्षा एवं एयरोस्पेस में FDI कम आती है।
2. कथन- तकनीकी का हस्तांतरण नहीं होता है।
3. कथन- देश में रक्षा कौशल का विकास प्रभावित होता है।
4. कथन- रक्षा क्षेत्र में हाई टैक्नोलॉजी का प्रवेश बाधित होता है।

उपरोक्त कथनों में से सही कथन/कथनों के कूट का चयन कीजिए-

A. उपरोक्त सभी
B. 2, 3 और 4
C. 2 और 4
D. 1 और 3

प्रश्न- NBA के संदर्भ में सही कथन के कूट का चयन कीजिए-

1. कथन- यह निजी टेलीविजन समाचार और समसामयिक घटनाओं के ब्रॉडकास्टर्स का प्रतिनिधित्व करता है।
2. कथन- इसका वित्त पोषण सूचना एवं प्रसारण मंत्रलय द्वारा किया जाता है।
3. कथन- इस समय 70 न्यूज और समसामयिक घटनाओं के चैनल इसके सदस्य है।
4. कथन- इस समय रजत शर्मा इसके अध्यक्ष हैं।

A. उपरोक्त सभी
B. 1, 3 और 4
C. 2, 3 और 4
D. 1 और 2

प्रश्न- IPC की धारा-153A और 295A हाल के समय में चर्चा में बनी हुई थी, इसका संबंध निम्न में से किससे है।

A. हड़ताल एवं तोड़फोड से
B. मॉब लिंचिंग से
C. फेक न्यूज एवं हेट स्पीच
D. आवश्यक सामान की जमाखोरी से

प्रश्न- भारतीय श्रम कानूनों के संबंध में असत्य कथन का चयन कीजिए-

A. भारत में श्रम कानूनों की अधिकता है।
B. श्रम कानून 7वीं अनुसूची की समवर्ती सूची में शामिल है।
C. भारत के 40 प्रतिशत असंगठित ही श्रम कानूनों के अंतर्गत आता है।
D. हाल ही में श्रम सुधार संबंधित विधेयक पारित किये गये जिसके माध्यम से 4 लेबर कोड़ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रश्न- निम्न विधेयकों में से किस विधेयक को हाल ही में पारित नहीं किया गया है।

A. औद्योगिक संबंध कोड विधेयक
B. स्वास्थ्य और कार्य शर्त कोड
C. सामाजिक और व्यावसायिक सुरक्षा कोड
D. कोड ऑन वैजेज

प्रश्न- श्रम कानूनों में हाल ही में किये गये परिवर्तन के संदर्भ में असत्य कथन का चयन कीजिए।

A. हड़ताल से 60 दिन पहले मजदूर यूनियन के द्वारा कंपनी को नोटिस देना दिया जाना अनिवार्य कर दिया गया है।
B. 100 से कम श्रमिकों वाले औद्योगिक प्रतिष्ठानों को कामबंदी, छंटनी और उपक्रम बंद करने से पहले केंद्र या राज्य सरकार की पूर्व अनुमति नहीं लेनी होगी।
C. ट्रिब्यूनल में केस खत्म होने के 60 दिन तक हड़ताल नहीं किया जा सकता है।
D. 300 से कम श्रमिकों वाले औद्योगिक प्रतिष्ठानों को स्थायी आदेश तैयार नहीं करना होगा।

प्रश्न- कंपनियों के संदर्भ में ‘स्थायी आदेश’ से क्या आशय है?

A. यह श्रमिकों के लिए आचार नियमावली (Rules of Conduct) होती है।
B. पर्यावरण नियमों के संदर्भ में कंपनी को प्राप्त सर्टिफिकेट होता है।
C. श्रमिक कानूनों का पालन करने पर प्राप्त होने वाला सर्टिफिकेट है।
D. कंपनी खोलने के लिए विभागों द्वारा प्राप्त NOC है।

प्रश्न- MSP के संदर्भ में असत्य कथन का चयन कीजिए।

A. वर्ष 1966-67 में गेहूँ के लिए पहली बार MSP घोषित की गई थी।
B. MSP के लिए कृषि मूल्य आयोग की स्थापना 1965 में किया गया था।
C. कृषि लागत एवं मूल्य आयोग 1980 में अस्तित्व में आया था।
D. CACP की MSP बढ़ाने की सिफारिश पर अंतिम निर्णय आर्थिक मामलों के मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा लिया जाता है।

प्रश्न- MSP तय करने के संदर्भ में A2+FL में क्या शामिल होता है।

A. फसल उपजाने के लिए सभी प्रकार के नकद खर्च
B. नकद खर्च एवं किसान परिवार की मजदूरी
C. नकद खर्च, पारिवारिक मजदूरी एवं जमीन का किराया
D. नकद खर्च, पारिवारिक श्रम एवं कृषि पूंजी पर लगने वाला ब्याज।

प्रश्न- कृषि सुधार से संबंधित स्वामिनाथन आयोग के संबंध में असत्य कथन का चयन कीजिए-

A. इसका गठन वर्ष 2004 में किया गया था, जिसने अपनी रिपोर्ट 2006 में दी थी।
B. इस कमेटी को राष्ट्रीय किसान आयोग के नाम से जाना जाता है।
C. इसने कृषि लागत से 150 प्रतिशत से अधिक MSP रखने की सिफारिश की थी।
D. इसने नेशनल लैंड यूज अडवाइजरी को समाप्त करने की सिफारिश की थी।

प्रश्न- हाल ही में किन-किन फसलों की MSP बढ़ायी गई है।

1. गेहूँ
2. चावल
3. मसूर
4. अरहर
5. चना

सही कूट का चयन कीजिए-

A. उपरोक्त सभी
B. 1, 3 और 5
C. 1, 3, 4 और 5
D. 1 और 4

प्रश्न- चुनाव आयोग के संदर्भ में असत्य कथन का चयन कीजिए-

A. चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 को की गई थी।
B. चुनाव आयोग अक्टूबर 1993 से तीन सदस्यीय है।
C. मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधीश को हटाने की प्रक्रिया अपनाई जाती है।
D. इसके द्वारा लागू की जाने वाली आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रथम चुनाव से सतत रूप से जारी की जाती है।

प्रश्न- बिहार विधानसभा चुनाव के संदर्भ में चुनाव आयोग की गाइडलाइन के संदर्भ में क्या सही नहीं है।

A. उम्मीदवार जब अपना नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी को सौंपने जायेगा तो उसके साथ 5 से ज्यादा लोग नहीं होंगे।
B. उम्मीदारी जब प्रचार करने जायेगा तब उसके सुरक्षा कर्मियों के अलावा 5 से ज्यादा लोग साथ नहीं होंगे।
C. सभी राजनीतिक दलों को अपने सोशल मीडिया एकाउंट की जानकारी चुनाव आयोग को देनी होगी।
D. चुनाव का समय (मतदान का) 1 घंटे बढ़ाया गया है, जिसमें कोरोना संक्रमित लोग भी वोट डाल सकेंगे।

प्रश्न- निम्न कमेटियों में से किस कमेटी का संबंध राजनीति में अपराधीकरण को रोकने से है।

A. तारकुंडे समिति
B. दिनेश गोस्वामी समिति
C. वोहरा समिति
D. तनखा समिति

प्रश्न- आदर्श चुनाव आचार संहिता के संदर्भ में कौन सा कथन गलत है।

A. यह चुनाव के तारीख की घोषणा से लागू हो जाती है।
B. इसका उल्लेख संविधान के भाग 15 में है।
C. इसके लागू होने के दौरान कोई शिलान्यास, लोकार्पण या अनुदान घोषित नहीं किया जा सकता है।
D. धर्म, जाति के आधार पर वोट मांगना इस संहिता के खिलाफ है।

For Answers View Full Video