Home >

Blog / 04 Jan 2021

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स MCQs -Weekly Current Affairs MCQs (20 दिसंबर - 27 दिसंबर 2020)

image


यूपीएससी, आईएएस, राज्य पीसीएस, एसएससी, बैंक, एसबीआई, रेलवे, और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स MCQs (20 दिसंबर - 27 दिसंबर 2020)

Weekly Current Affairs MCQs for UPSC, IAS, State PCS, SSC, Bank, SBI, Railway, & All Competitive Exams (20 December - 27 December 2020)



प्रश्न- E-20 ईंधन के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

1. कथन- इसमें इथेनॉल और गैसोलीन का 20 प्रतिशत मिश्रण होगा।
2. कथन- E-20 वर्ष 2020 तक 10 प्रतिशत इथेनॉल के लक्ष्य को प्राप्त करने के बाद हरित ऊर्जा का अगला कदम है।
3. कथन- E-20 ईंधन जैव ईंधन पर राष्ट्रीय नीति, 2018 के अनुरूप है।

सही कूट का चयन कीजिए-

(a) सभी कथन सत्य हैं।
(b) 1 और 3 सही हैं।
(c) केवल एक सही है।
(d) 2 और 3 सही है। 

प्रश्न- निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

1. कथन- इथेनॉल को एथिल एल्कोहल भी कहा जाता है, जिसकी शुद्धता 95 प्रतिशत होने पर इसे शोधित स्पिरिट कहते हैं।
2. कथन- बायोथेनॉल को किण्वन (Fermentation) की प्रक्रिया से बनाया जाता है। यह गाडियों के माइलेज को बढ़ा देता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए-

(a) दोनों कथन सहीं है।
(b) दोनों कथन गलत है।
(c) केवल 1 सही है।
(d) केवल 2 सही है।

प्रश्न- शिगेला के संदर्भ में असत्य कथन का चयन कीजिए-

(a) यह एक प्रकार का वायरस है जो गंदे जल में उत्पन्न होता है।
(b) इससे आंत संबंधी समस्याएं उत्पन्न होती है।
(c) यह एक संक्रामक बीमारी है, जिसका प्रसार कोझिकोड में हाल ही में हुआ था।
(d) यह बच्चों को ज्यादा प्रभावित करता है।

प्रश्न- निम्न में से किस देश को भारत ने हाल ही में एक High Speed Coast Gaurd Boat दिया है और 11 जहाज और देनें की बात कहा है।

(a) ताइवान
(b) वियतनाम
(c) मॉरिशस
(d) सेशल्स

प्रश्न- निम्न कथनों में से असत्य कथन का चयन कीजिए-

(a) भारत द्वारा लुकईस्ट पॉलिसी शीतयुद्ध की समाप्ति के बाद एक नये वैश्विक परिदृश्य में की गई।
(b) लुक ईस्ट पॉलिसी को वर्ष 2014 में एक्ट ईस्ट पॉलिसी में बदल दिया गया है।
(c) IMT प्रोजेक्ट का संबंध एक्ट ईस्ट पॉलिसी से है।
(d) IMT असम के मोरेह से प्रारंभ होकर थाईलैण्ड के माई सोत तक जायेगा। 

प्रश्न- BCIM (बांग्लादेश-चीन-इण्डिया-म्यांमार) के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

1. कथन- यह चीन के कुनामिंग से कलकत्ता तक बनाया गया कोरिडोर है।
2. कथन- यह चीन के वन बेल्ट रोड इनिशिएटिव का हिस्सा है लेकिन भारत अपने शर्तों पर इसमें शामिल हुआ है।

सही विकल्प का चयन कीजिए-

(a) केवल 1 सही है।
(b) दोनों कथन सही हैं।
(c) केवल 2 सही है।
(d) दोनों कथन गलत हैं।

प्रश्न- जापान अपना East-West Economic कहाँ से कहाँ तक बना रहा है।

(a) वियतनाम का Da Nang के म्यांमार के यांगुन तक
(b) वियतनाम से थाईलैण्ड के माई सोत तक
(c) कुनमिंग से हनोई तक
(d) वियतनाम से कंबोडिया तक

प्रश्न- कभी-कभी समाचारों में बना रहने वाला ETIM (East Turkestan Islamic Movement) कहाँ का संगठन है।

(a) तुर्की
(b) अजरबैजान
(c) आमैनिया
(d) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न- ज्वालामुखी के सदंर्भ में असत्य कथन का चयन कीजिए-

(a) ज्वालामुखी का लावा मैग्मा चेंबर से निकलता है, जो एस्थिनोस्फेयर का भाग है।
(b) ज्वालामुखी का लावा संवहनीय तरंगों के माध्यम से ऊपर आता है।
(c) लावा में सिलिका की मात्र ज्यादा होने पर वह कम विस्फोटक होता है।
(d) केंद्रीय प्रकार के ज्वालामुखी से भूकंप आता है। 

प्रश्न- माउंट किलाऊआ हाल के समय में चर्चा में बना हुआ था। इसके संदर्भ में असत्य कथन का चयन कीजिए-

(a) यह एक शांत प्रकार का ज्वालामुखी है लेकिन हाल ही में इसमें विस्फोट हुआ था, जिसके कारण भूकंप भी आया।
(b) यह हवाई द्वीप पर स्थित है।
(c) मौनालोआ ज्वालामुखी इसके समीप ही स्थित है।
(d) यह एक काल्डेरा वाला ज्वालामुखी है।

प्रश्न- केयर्न एनर्जी हाल के समय चर्चा में बनी हुई थी। इसके संबंध में कौन सा कथन सही नहीं है।

(a) यह UK बेस्ट कंपनी है, जो तेल और गैस की खोज एवं व्यापार करती है।
(b) इस कंपनी ने भारत के कृष्णा-गोदावारी बेसिन, थार मरुस्थल और असम घाटी क्षेत्र में तेल और गैस की खोज किया है।
(c) भारत द्वारा रेट्रोस्पेक्टिव कानून के तहत लगाये गये टैक्स का इस कंपनी विरोध किया था।
(d) हेग स्थित PCA (Permanent Court of Arbitration) ने केयर्न के पक्ष में फैसला सुनाया है।

प्रश्न- यूनेस्को के विषय में असत्य कथन का चयन कीजिए-

(a) यह संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी है जो शिक्षा, विज्ञान एवं संस्कृति के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाती है।
(b) इसकी स्थापना वर्ष 1945 में हुई थी, इसका मुख्यालय जेनेवा में है।
(c) इसकी वर्तमान अध्यक्षा आंद्रे अजोले हैं।
(d) इसके सदस्यों की संख्या 193 है।

प्रश्न- यूनेस्को की अंतर-सरकारी समिति के 15वें सत्र में किस देश की हॉकर संस्कृति को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया है।

(a) मलेशिया
(b) वियतनाम
(c) थाईलैण्ड
(d) सिंगापुर 

प्रश्न- बिटकॉइन के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

1. कथन- इसका निर्माण क्रिप्टोग्राफी की पद्धति से किया जाता है।
2. कथन- यह एक आभासी मुद्रा है जो कंप्यूटर एल्गोरिथ्म पर बनती है।
3. कथन- इसका लेन-देन Peer to Peer होता है।

सही कथनों के कूट का चयन कीजिए-

(a) सभी कथन सही है।
(b) कथन 2 और 3 सही है।
(c) कथन 1 और 2 सही है।
(d) केवल 1 सही है।

प्रश्न- TFR के विषय में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

कथन- इसका संबंध एक महिला द्वारा अपने प्रजनन-जीवन में दिये गये जीवित जन्म से है।
कारण- TFR अधिक होने पर जनसंख्या विस्फोट की स्थिति उत्पन्न होती है।

सही कूट का चयन कीजिए-

(a) कथन और कारण दोनों सही है और कारण कथन की व्याख्या करता है।
(b) कथन और कारण दोनों सही हैं लेकिन कारण कथन की व्याख्या नहीं करता है।
(c) केवल कथन सही है।
(d) केवल कारण सही है। 

प्रश्न- निम्न कथनों पर विचार कर कूट का चयन कीजिए-

(a) इसका आयोजन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रलय के अधीन होता है।
(b) इसकी नोडल एजेंसी अंतर्राष्ट्रीय जनसंख्या विज्ञान संस्थान (IIPs) है।
(c) NFHS-5 में यह बात सामने आई है कि कुल TFR में गिरावट आई है।
(d) NFHS-5 से पता चला है कि बिहार में TFR 2.1 तक आ गया है।

प्रश्न- Tsokar के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

1. कथन- इसे भारत की 42वीं रामसर साइट घोषित किया गया है।
2. कथन- यह त्सो मोरोरी के उत्तर में है।
3. कथन- इसे White Lake के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यहां बर्फ जमी रहती है।

असत्य कथन के विकल्प का चयन कीजिए-

(a) कोई भी नहीं
(b) 2 और 3
(c) केवल 3
(d) 1 और 2

प्रश्न- निम्न कथनों में से असत्य कथन का चयन कीजिए-

(a) Tsokar झील क्षेत्र यहाँ के Nomadic लोगों के लिएनमक प्राप्ति का मुख्य स्रोत है।
(b) चांग्पा यहाँ के स्थानीय लोग हैं।
(c) त्सोकर झील क्षेत्र को IBA घोषित किया गया है।
(d) थुग्जे (Thugje) यहाँ के विशिष्ट जीव है।

प्रश्न- चावल के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

1. कथन- इसके लिए उष्ण एवं आर्द्र जलवायु अच्छी होती है।
2. कथन- चिकनी एवं दोमट मिट्टी इसके अनुकूल होती है।
3. कथन- पंजाब में चावल उत्पादन से वहां का भू-जल स्तर नीचे जा रहा है।

असत्य कथन का चयन कीजिए-

(a) कोई नहीं
(b) केवल 1
(c) केवल 2
(d) केवल 3
 

For Answers View Full Video