Home >

Blog / 26 Oct 2020

यूपीएससी, आईएएस, राज्य पीसीएस, एसएससी, बैंक, एसबीआई, रेलवे, और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स MCQs (19 अक्टूबर - 25 अक्टूबर 2020)

image


यूपीएससी, आईएएस, राज्य पीसीएस, एसएससी, बैंक, एसबीआई, रेलवे, और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स MCQs (19 अक्टूबर - 25 अक्टूबर 2020)

Weekly Current Affairs MCQs for UPSC, IAS, State PCS, SSC, Bank, SBI, Railway, & All Competitive Exams (19 October - 25 October 2020)



प्रश्न- FDI के संदर्भ में असत्य कथन का चयन कीजिए।

A. इसके माध्यम से वित्त के साथ-साथ प्रबंधन और तकनीकी भी आती है।
B. FPI, FDI की अपेक्षा कम स्थिर होता है।
C. किसी कंपनी में 10 प्रतिशत या इससे अधिक की हिस्सेदारी खरीदना FDI कहलाता है।
D. ब्राउनफील्ड प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के अंतर्गत किसी नई कंपनी/फेक्टरी को स्थापित किया जाता है।

प्रश्न- निम्न कथनों में से असत्य कथन का चयन कीजिए-

A. ऑटोमेटिक रूट के तहत होने वाले निवेश की सूचना 2 माह के अंदर RBI को देना होता है।
B. भारत में FDI की नीति का प्रारंभ मनमोहन सिंह के कार्यकाल में हुआ था।
C. सरकार ने रक्षा क्षेत्र में स्वचालित मार्ग से FDI की मात्र 49 प्रतिशत से बढ़ाकर 74 प्रतिशत कर दिया है।
D. डिजिटल क्षेत्र में 26 प्रतिशत FDI की अनुमति प्रात्त है।

प्रश्न- न्यू स्टार्ट संधि हाल के समय में चर्चा में बनी हुई थी। इसके संदर्भ में असत्य कथन का चयन कीजिए।

A. यह संधि वर्ष 2011 में लागू हुई थी
B. यह संधि दिसंबर 2020 में समाप्त हो रही है।
C. हाल ही में रूस ने इसे एक वर्ष के लिए बढ़ाने का प्रस्ताव अमेरिका के सामने रखा है।
D. यह स्टार्ट संधि की विस्तारित संधि है।

प्रश्न- मध्यम दूरी परमाणु शक्ति संधि (INF संधि) के संदर्भ में असत्य कथन का चयन कीजिए।

A. यह संधि 1987 में अमेरिका एवं रूस के मध्य हुई थी।
B. इसके तहत छोटी और मध्यम दूरी की मारक क्षमता वाली मिसाइलों के निर्माण पर रोक लगाया गया है।
C. यह संधि 500 से 2500 किमी- दूरी तक के मिसाइलों के निर्माण को प्रतिबंधित करती है।
D. अगस्त 2019 में अमेरिका इस संधि से बाहर निकल गया।

प्रश्न- निम्न कथनों पर विचार कर सही कूट का चयन कीजिए।

1. कथन- विश्व के कुल स्थलीय भाग का लगभग 37 प्रतिशत भाग ही कृषि योग्य है।
2. कथन- कुल उपलब्ध कृषि भूमि का एक तिहाई से थोड़ा अधिक ही खाद्यान्न उगाने में प्रयोग किया जाता है।
3. कथन- आने वाले 25-30 साल में विश्व की जनसंख्या लगभग 9.7 अरब हो जायेगी।

उपरोक्त कथनों में से असत्य कथन/कथनों के कूट का चयन कीजिए-

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 3
D. कोई नहीं

प्रश्न- शैवालों के संदर्भ में असत्य कथन का चयन कीजिए।

A. हरे, लाल और कत्थई रंग के शैवालों को कई देशों में भोजन के रूप में प्रयोग किया जाता है।
B. यह उच्च विटामिन एवं खनिज से युक्त होते है।
C. समुद्री वनस्पति/घास वातावरण से उष्ण कटिबंधीय वनों के बराबर कार्बन पृथक्करण करती है।
D. यह समुद्री प्रदूषण को कम करते हैं।

प्रश्न- मालाबार सैन्य अभ्यास के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कर असत्य कथन के कूट का चयन कीजिए।

1. कथन- यह अभ्यास भारत और अमेरिका द्वारा संयुक्त रूप से 1992 में प्रारंभ किया गया था।
2. कथन- वर्ष 2007 में ऑस्ट्रेलिया ने भी इसमें भाग किया था।
3. कथन- 2010 में जापान भी इस अभ्यास से शामिल हुआ था।

उपरोक्त कथन/कथनों में से असत्य कथन/कथनों का चयन कीजिए

A. केवल 1
B. केवल 2
C. केवल 3
D. 1 और 2

प्रश्न- Quad-2.0 कब अस्तित्व में आया?

A. 2015 में
B. 2016 में
C. 2017 में
D. 2019 में

प्रश्न- भारत और बांग्लादेश के कुछ सामाजिक मानकों के संदर्भ में तुलनात्मक अध्ययन कीजिए।

1. कथन- बांग्लादेश की तुलना में भारतीय लोगों की जीवन प्रत्याशा अधिक है।
2. कथन- बांग्लादेश की तुलना में भारत में फर्टीलिटी (Fertility) रेट ज्यादा है।
3. कथन- भारत की तुलना में बांग्लादेश में शहरीकरण का प्रतिशत ज्यादा है।

सही कथन के कूट का चयन कीजिए।

A. उपरोक्त सभी
B. 1 और 2
C. 2 और 3
D. केवल 1

प्रश्न- आर्द्रभूमि के संदर्भ में गलत कथन का चयन कीजिए।

A. इन्हें Biological Super Market के नाम से जाना जाता है।
B. यहां Food Web बहुत विस्तृत और विकसित होती है।
C. आर्द्रभूमि विश्व के लगभग 3 प्रतिशत भाग पर विस्तृत हैं।
D. यह विश्व के वनों की तुलना में 10 गुना अधिक कार्बन को अवशोषित करती हैं।

प्रश्न- रामसर समझौता के संदर्भ में असत्य कथन का चयन कीजिए।

A. यह सम्मेलन 2 फरवरी 1972 को हुआ था।
B. यह संधि 21 दिसंबर 1975 को प्रभावी हुई थी।
C. इसके COP की संख्या 171 है।
D. इसके COP की बैठक 3 साल में एक बार होती है।

प्रश्न- रामसर साइट्स के संदर्भ में असत्य कथन का चयन कीजिए।

A. भारत की 38 साइट्स को इसके अंतर्गत शामिल किया जा चुका है।
B. 38वीं रामसर साइट्स हिमाचल प्रदेश से है।
C. इससे पहले 10 आर्द्रभूमियों को इसमें शामिल किया गया था।
D. भारत की सबसे बड़ी रामसर साइट्स सुंदरवन डेल्टा क्षेत्र है।

प्रश्न- Asan Conservation Reserve के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए।

1. कथन- यह देहरादून में आसन नदी पर स्थित है।
2. कथन- इसका क्षेत्रफल 4-1 वर्ग किमी- है जो प्रवासी पक्षियों के लिए प्रसिद्ध है।
3. कथन- यह रूसी शेल्डक का पसंदीदा स्थल है।

सत्य कथन/कथनों के कूट का चयन कीजिए।

A. सभी
B. 1 और 3
C. 1 और 2
D. 2 और 3

प्रश्न- भारतीय हाथियों के संदर्भ में असत्य कथन का चयन कीजिए।

A. इसका प्रजातीय नाम एलिफास मैक्सिमस इंडिकस है।
B. भारतीय हाथियों के कान अफ्रीकी हाथियों से छोटे होते हैं।
C. वर्ष 2017 की हाथी जनगणना के अनुसार इनकी कुल संख्या 27312 है।
D. भारतीय हाथियों की सर्वाधिक संख्या अरुणचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं आंध्र प्रदेश में पाई जाती है।

प्रश्न- हाथी संरक्षण के संदर्भ में असत्य कथन को चुनें-

A. 22 अक्टूबर 2010 को इसे राष्ट्रीय विरासत पशु घोषित किया गया।
B. हाथी गलियारा का निर्माण 1995 से किया जा रहा है जिनकी संख्या 101 हो गई है।
C. वर्ष 1992 में गजतमे नामक हाथी संरक्षण परियोजना प्रारंभ की गई।
D. गजतमे नामक हाथी संरक्षण परियोजना प्रारंभ की गई।

प्रश्न- भारत के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य होगा कि वह वनों, झीलों, नदियों और वन्य जीवन सहित प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा और सुधार कार्य करेगा तथा जीवित प्राणियों के प्रति दया भाव रखेगा। यह संविधान के किस अनुच्छेद में कहा गया है।

A. 51(A)(B)
B. 51(A)(C)
C. 51(A)(E)
D. 51(A)(G)

प्रश्न- मुदुमलाई वन्य जीव अभ्यारण्य/राष्ट्रीय पार्क के संदर्भ में असत्य कथन का चयन कीजिए।

A. यह नीलगिरी पहाड़ी क्षेत्र पर अवस्थित है।
B. यह केरल कर्नाटक एवं तेलंगाना के ट्राई जंक्शन पर स्थित है।
C. इसका क्षेत्रफल 321 वर्ग किमी- है।
D. यह हाथियों के लिए प्रसिद्ध है।

प्रश्न- UNHRC के संदर्भ में असत्य कथन का चयन कीजिए।

A. इसका गठन 15 मार्च 2006 को किया गया था।
B. यह एक अस्थायी परिषद है जो महासभा को अपनी रिपोर्ट देती है।
C. इसके 47 सदस्य होते हैं।
D. इसकी सदस्यता 3 साल के लिए मिलती है।

प्रश्न- निम्न में से कौन सा देश हाल ही में UNHRC का सदस्य नहीं बना है।

A. पाकिस्तान
B. नेपाल
C. सऊदी अरब
D. उज्बेकिस्तान

For Answers View Full Video