Home >

Blog / 29 Jul 2020

यूपीएससी, आईएएस, राज्य पीसीएस, एसएससी, बैंक, एसबीआई, रेलवे, और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स MCQs (19 जुलाई - 25 जुलाई 2020)

image


यूपीएससी, आईएएस, राज्य पीसीएस, एसएससी, बैंक, एसबीआई, रेलवे, और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स MCQs (19 जुलाई - 25 जुलाई 2020)

Weekly Current Affairs MCQs for UPSC, IAS, State PCS, SSC, Bank, SBI, Railway, & All Competitive Exams (19 July - 25 July 2020)



1. राष्ट्र संघ (League of Nations) के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

1. इसकी स्थापना 28 अप्रैल 1921 को हुई थी।
2. 10 जनवरी 1922 से यह कार्य करने लगा।
3. इसने पेरिस शांति समझौते को लागू करवाने का प्रयास किया।
4. देशों के बीच अविश्वास और भय को इसने समाप्त कर दिया।

असत्य कथनों के कूट का चयन कीजिए-

(a) 1 और 2
(b) 1, 2 और 3
(c) 1, 2 और 4
(d) उपर्युक्त सभी।

2. संयुक्त राष्ट्र (United Nation) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. इसकी स्थापना अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में 1945 में हुई थी।
2. प्रारंभिक हस्ताक्षरकर्त्ता देशों की संख्या 50 थी।
3. इसकी स्थापना लीग ऑफ नेशंस की अक्षमता से ऊपजी थी।
4. यूनाइटेड नेशंस नाम विस्टन चर्चिल द्वारा प्रस्तावित किया गया था।

सत्य कथनों वाले कूट का चयन करें-

(a) 1 और 2
(b) 2 और 3
(c) 1, 2 और 3
(d) 2, 3 और 3

3. संयुक्त राष्ट्र के विषय में असत्य कथन का चयन करें-

(a) यह संगठन राजभाषा के रूप में 6 भाषाओं को मान्यता देता है।
(b) इसके सदस्य महासभा के सदस्य होते है।
(c) सामाजिक-आर्थिक परिषद एवं अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय इसके भाग है।
(d) कौन सा देश इसका सदस्य रहेगा या नहीं फैसला सुरक्षा परिषद करती है।

4. भारत में प्रयोग होने वाले प्रेशराइज्ड हैवी वाटर रिएक्टर के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. इसको भारत द्वारा विकसित किया गया।
2. इसमें मंदक और शीतलक के लिए भारी जल का प्रयोग किया जाता है।
3. इसमें ईंधन के रूप में गैर संवर्द्धित प्राकृतिक यूरेनियम का प्रयोग किया जाता है।
4. प्राकृतिक यूरेनियम के उपयोग से प्लूटोनियम एवं थोरियम उप-उत्पाद के रूप में प्राप्त होता है।

उपरोक्त में सही उत्तर है-

(a) 1, 3, 4
(b) 2, 3, 4
(c) 1, 2, 3
(d) 1, 2, 3, 4

5. हाल ही में UNDP तथा OPHI द्वारा वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए तथा असत्य कथन का चुनाव कीजिए-

(a) रिपोर्ट के अनुसार 107 देशों में लगभग 1.3 बिलियन लोग बहुआयामी गरीबी से प्रभावित है।
(b) सब सहारा अफ्रीकी क्षेत्र और दक्षिण एशिया में लगभग 84.3% आबादी बहुआयामी गरीबी लोग निवास करते है।
(c) भारत में 2018 तक 37.7 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से ग्रसित थे।
(d) भारत, नेपाल, कांगो रिपब्लिक, युगांडा और बांग्लादेश आदि देशों ने बहुआयामी गरीबी को सबसे तेजी से कम किया है।

6.

कथन 1- सैन्य अभ्यास सेनाओं को प्रशिक्षित करने, सैन्य शक्ति प्रदर्शन, शत्रु देशों को संदेश का माध्यम तथा एक कूटनीतिक पहल होते है।
कथन 2- PASSEX जिसे Passing Exercise के नाम से जानते है जिसमें युद्ध जैसी विषम परिस्थितियों के लिए दो नौ सेनाओं के बीच कम्यूनिकेट और कॉपरेट करने का अभ्यास किया जाता है।

उपर्युक्त में से सही कथन/कथनों का चयन करें-

(a) कथन 1 सही है
(b) कथन 2 सही है
(c) दोनों कथन गलत है
(d) दोनों कथन सही है।

7. QUAD के संदर्भ में कौन सा कथन गलत है-

(a) इसकी स्थापना वर्ष 2007 में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे द्वारा की गई थी।
(b) इसकी पृष्ठभूमि वर्ष 2004 में आयी सुनामी ने तैयार की।
(c) अमेरिका वर्ष 2008 में इससे बहार हो गया था।
(d) इसका मुख्य उद्देश्य समुद्री आपदा एवं नागरिक सहयोग है।

8. कांसुलेट (वाणिज्यिक दूतावास) के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

1. यह एम्बेसी के छोटे रूप होते है जिनका मुख्य कार्य वाणिज्यिक गतिविधियाँ होती है।
2. अमेरिका और चीन के एक-दूसरे के यहां 5-5 कांसुलेट स्थापित कर रखे है।
3. चेंगदू कांसुलेट हांगकांग में स्थित है।
4. कांसुलेट को भी राजनायिक (डिप्लोमेट) अधिकार प्राप्त होते हैं।

उपरोक्त में से सत्य कथनों वाले कूट का चयन कीजिए-

(a) 1, 2, 3
(b) 1, 2, 4
(c) 2, 3, 4
(d) उपरोक्त सभी।

9. काजीरंगा नेशनल पार्क के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा असत्य विकल्प का चयन कीजिए-

1. असम के गोलाघाट और नगाँव जिले के 480 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विस्तृत है
2. इसे भारतीय बाघों का घर कहा जाता है।
3. यहां बाघ, चीता, हुलॉक गिब्बन, पेलीकन, हॉर्नबिल, आइबिस और काली गर्दन वाले स्टार्क आदि पाए जाते है।
4. यह एक नदी आधारित पारिस्थितिक तंत्र का उदाहरण है।

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 2 और 4
(d) केवल 4

10. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और असत्य विकल्प का चयन कीजिए-

(a) USSR का ओबनिंस्क न्यूक्लियर पावर प्लांट दुनिया का पहला विद्युत ग्रिड के लिए बिजली उत्पादित करने वाला संयत्रं था।
(b) कलपक्कम में स्थापित परमाणु संयंत्र भारत का पहला स्वदेशी संयत्रं है।
(c) भारत ने अपने परमाणु कार्यक्रम में रिएक्टर विकसित करने हेतु रूस, अमेरिका ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, कनाडा और जापान देशों का सहयोग लिया था।
(d) भारत पेरिस समझौते के तहत् 2030 तक 40% ऊर्जा गैर जीवाश्म ईंधन से प्राप्त करेगा।

11. डिब्रू सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान के संदर्भ में निम्नलिखित बिंदुओं पर विचार कर सही उत्तर को चुनिए-

1. असम सरकार ने 1996 में इसे वन्यजीव अभ्यारण्य के रूप में घोषित किया।
2. इसके उत्तर में ब्रह्मपुत्र एवं लोहित तथा दक्षिण में डिब्रू नदी प्रवाहित होती है।
3. यह पूर्वोत्तर भारत का सबसे बड़ा दलदलीय वन है।
4. इसे मुख्य रूप से सफेद पंखों वाले देवहंस को संरक्षित करने के लिए स्थापित किया गया था।

(a) 1, 2, 3, 4
(b) 1, 3, 4
(c) 1, 2, 3
(d) 2, 3, 4

12. निम्नलिखित कथनों पर विचार कर असत्य कथन का चयन कीजिए-

(a) फ्रांस, जापान ऑस्ट्रोलिया और अमेरिकी नौसेना के साथ भारतीय नौसेना ने PASSEX का आयोजन किया।
(b) अमेरिका के साथ हुए PASSEX में भारत का INS सहयाद्री, INS शिवालिक और INS राणा शामिल थे।
(c) PASSEX में अमेरिका का USS कैरियर निमित्ज शामिल हुआ था।
(d) भारत और अमेरिका के बीच विशाखापत्तनम एवं काकीनाडा में टाइगर ट्रायम्फ सैन्य अभ्यास होगा।

13. GI टैग से संबंधित निम्न बिंदुओं पर विचार कीजिए-

1. अंतर्राष्ट्रीय समुदाय WTO के TRIPS के तहत् GI टैग प्रदान करते है।
2. इसे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक ट्रेडमार्क की तहत रेखा जाता है।
3. भारत में भौगोलिक संकेत के पंजीकरण को माल के भौगोलिक संकेतक (पंजीकरण और संरक्षण) अधिनियम 1999 द्वारा प्रदान किया जाता है।
4. भौगोलिक संकेतक अधिनियम 1999 का विनियमन भौगोलिक पंजीयक रजिस्ट्रार द्वारा किया जाता है जिसका मुख्यालय हैदराबाद है।

उपर्युक्त में से सही उत्तर चुनें-

(a) 2, 3, 4
(b) 1, 2, 3
(c) 1, 2, 4
(d) 1, 2, 3, 4

14. वियना कन्वेंशन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. स्वतंत्र और सम्प्रभु देशों के बीच राजनायिक संबंधों की मजबूती के लिए 1961 में हुआ।
2. वियना संधि के अनुच्छेद-31 के तहत् मेजबान देश किसी दूतावास के अंदर नहीं जा सकता।
3. संधि के अनुसार राजनायिकों को किसी भी कानूनी मामले में गिरफ्रतार नहीं कर सकते।

उपर्युक्त में से सही विकल्प चुनें-

(a) 1, 2, 3
(b) 2 और 3
(c) 1 और 2
(d) 1 और 3

15. अल अमाद मिशन के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए तथा असत्य विकल्प का चयन कीजिए-

(a) H2A रॉकेट द्वारा जापान के तानेगाशिया तंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया।
(b) यह एक मंगलवर्ष अर्थात् 687 दिनों तक मंगल ग्रह की कक्षा में चक्कर लगायेगा।
(c) इसमें ऊर्जा आपूर्ति के लिए 900 वॉट के दो सोलर पैनल तथा पृथ्वी से कम्यूनिकेशन स्थापित करने के लिए 1.5 मीटर के दो एंटिना लगाया गये है।
(d) इसमें लगा इंफ्रारेड स्पेक्ट्रो मीटर मंगल के वातावरण, तापमान, जल एवं बर्फ की उपस्थिति का पता लगायेगा।

16. ERD (Extended Reach Drilling) के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कर सही उत्तर को चुनें-

1. इसका प्रयोग तेल उत्खनन के लिए किया जाता है।
2. इस तकनीक का उपयोग जलाशय की सतह या क्षेत्रें से दूर हाइड्रोकार्बन लक्ष्यों को दूर करने के लिए किया जाता है।
3. इस तकनीक द्वारा SKM की गहराई तक ड्रिल किए बिना प्रवेश किया जा सकता है।

(a) 1 और 2
(b) 2 और 3
(c) 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

17. किन देशों के मध्य वायु गुणवत्ता के लिए RAISE (Retrofit of Air conditioning to improve Air Quality for safety and efficiency) पहल की शुरूआत की गई है।

(a) फ्रांस और भारत
(b) भारत और अमेरिका
(c) UAE और अमेरिका
(d) फ्रांस, भारत, अमेरिका

18. स्ट्रेटजिक पैट्रोलियम रिजर्व के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. ऐसे रिजर्व का उपयोग तेल संकट या अभाव से निपटने के लिए किया जाता है।
2. इसमें सर्वाधिक क्षमता अमेरिका के पास 730 मिलियन बैरल वहीं भारत की 39 मिलियन बैरल है।
3. भारत में इनका निर्माण जमीन के अंदर किया जाता है।
4. इसके लिए भारत और अमेरिका के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुआ है।

निम्नलिखित में से कौन-सा सही है-

(a) 1, 2, 4
(b) 2, 3, 4
(c) 1, 2, 3
(d) 1, 2, 3, 4

For Answers View Full Video