Home >

Blog / 26 Sep 2020

यूपीएससी, आईएएस, राज्य पीसीएस, एसएससी, बैंक, एसबीआई, रेलवे, और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स MCQs (13 सितंबर - 20 सितंबर 2020)

image


यूपीएससी, आईएएस, राज्य पीसीएस, एसएससी, बैंक, एसबीआई, रेलवे, और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स MCQs (13 सितंबर - 20 सितंबर 2020)

Weekly Current Affairs MCQs for UPSC, IAS, State PCS, SSC, Bank, SBI, Railway, & All Competitive Exams (13 September - 20 September 2020)



प्रश्न- 17 जुलाई को World Day for International Justice के रूप में क्यों मनाया जाता है।

A. इस दिन International Court of Justice की स्थापना हुई थी।
B. इस दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानवाधिकार घोषण पत्र, 1948 को जारी किया था।
C. इस दिन International Criminal Court की स्थापना के लिए संधि पर हस्ताक्षर किया गया।
D. इस दिन कन्वेंशन 182 का अनुसमर्थन किया गया था।

प्रश्न- ICC का मुख्य काम क्या है?

A. ड्रग्स तस्करी को रोकना
B. बच्चों एवं बच्चियों से बलात श्रम करवाने वालों को रोकना
C. सीमा विवाद का निपटारा करना।
D. नरसंहार, युद्ध अपराध या मानवता के विरूद्ध अपराध करने वालों के विरूद्ध मुकदमा दायर करना

प्रश्न- अमेरिका ने अपने आप को कौन-कौन सी संस्थाओं एवं एग्रीमेंट से बाहर कर लिया है।

1. यूनेस्को
2. ग्लोबल कॉम्पेक्ट फॉर माइग्रेशन
3. WHO
4. UN “यूमन राइट काउंसिल

सही कूट का चयन करें-

A. उपरोक्त सभी
B. 1 और 3
C. 1, 2 और 4
D. 1 और 4

प्रश्न- इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट हाल ही में चर्चा में क्यों बना हुआ था?

A. अमेरिका ने इसकी फंडिंग (Funding) को स्थगित कर दिया है।
B. अमेरिका ने इसके सदस्यों को अपने यहाँ प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है और सदस्यों/कर्मचारियों की संपत्ति को फ्रीज कर दिया है।
C. अमेरिका ने उइगुर समुदाय के मुद्दे पर चीन के ऊपर केस दायर करवाया है।
D. इसने एल- सेल्वाडोर के ऊपर केस दर्ज किया है।

प्रश्न- संविधान के किस भाग में उच्च सदन एवं निम्न सदन शब्द का प्रयोग किया गया है।

A. भाग-5
B. भाग-6
C. भाग-7
D. कहीं भी नहीं।

प्रश्न- सत्रावसान (Prorogation) का प्रभाव संसद के समक्ष लाये गये विधायी प्रस्ताव या विधेयक पर क्या पड़ता है?

A. प्रस्ताव/विधयेक सत्रावसान की वजह से समाप्त हो जाते हैं।
B. विधेयक/प्रस्ताव पर सत्रावसान का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
C. प्रस्ताव/विधेयक को पुनः प्रस्तुत करना होता है।
D. सरकारी विधेयक पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है लेकिन गैर सरकारी प्रस्ताव/विधेयक समाप्त हो जाते हैं।

प्रश्न- स्थगन प्रस्ताव के संदर्भ में असत्य कथन का चयन करें।

A. इसका उद्देश्य हाल के किसी सार्वजनिक महत्व के मामले पर ध्यान आकर्षित करना होता है।
B. स्थगन प्रस्ताव स्वीकार या अस्वीकार करना पीठासीन अधिकारी के विवेक पर निर्भर है।
C. इसके तहत 1 साल तक के पुराने मुद्दे को ही उठाया जा सकता है।
D. इसके तहत उठाये गये मुद्दे का प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष संबंध भारत सरकार से होना चाहिए।

प्रश्न- किसी बैठक में स्थागन प्रस्ताव उसी दिन के बैठक के लिए कितने बजे तक देना होता है।

A. 8 बजे
B. 9 बजे
C. 10 बजे
D. 11 बजे

प्रश्न- WWF के संदर्भ में असत्य कथन का चयन कीजिए-

A. यह एक गैर सरकारी संगठन है।
B. इसकी स्थापना 1961 में हुई थी, जिसका मुख्यालय ग्लैंड में है।
C. यह हर साल लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट का प्रकाशन करती है।
D. यह संस्था वन्यजीव के संरक्षण एवं पर्यावरण पर पड़ने वाले मानवीय प्रभाव की चर्चा करती है।

प्रश्न- लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट 2020 के संदर्भ में असत्य कथन का चयन कीजिए।

A. हाल ही में प्रकाशित यह रिपोर्ट-लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट का 16वां संस्करण था।
B. इस रिपोर्ट के अनुसार पिछले 50 वर्षों में कसेरूक प्रजातियों की आबादी बड़े पैमाने पर गिरावट आई है।
C. इस रिपोर्ट में लिविंग प्लैनेट इंडेक्स का भी इस्तेमाल किया गया है।
D. इस रिपोर्ट के अनुसार भारत में 12 प्रतिशत स्तनधारी जीव और 3 प्रतिशत पक्षी प्रजातियाँ विलुप्त होने के कगार पर हैं।

प्रश्न- वर्तमान समय में जल संकट एक वैश्विक समस्या है लेकिन भारत के लिए एक बड़ा संकट है। हाल ही में एक रिपोर्ट ने कहा है कि जल्द ही भारत में पानी मांग उसकी आपूर्ति के दो गुनी हो जायेगी। यह समयावधि कब तक बतायी गई है।

A. 2024
B. 2026
C. 2028
D. 2030

प्रश्न- आवश्यक वस्तु अधिनियम (संशोधन) 2020 में संशोधन कर किन-किन वस्तुओं को आवश्यक वस्तु की सूची से बाहर कर दिया गया है।

1. दलहन
2. तिलहन
3. प्याज
4. आलू
5. अनाज

सही कूट का चयन कीजिए-

A. दलहन, तिलहन, अनाज
B. अनाज, प्याज, आलू
C. दलहन, तिहलन, अनाज, आलू
D. उपरोक्त सभी

प्रश्न- APMC एक्ट के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

1. कथन- 1950 के दशक के बाद कई राज्यों ने इसे लागू किया था।
2. कथन- इसका एक प्रमुख उद्देश्य किसानों के अनाजों को साहुकारों एवं ऐसे लोगों से सुरक्षा प्रदान करना था, जो खेत से ही अनाज उठा लेते थे।
3. कथन- APMC मंडियों में अनाज की बिक्री कमीशन एजेंटों के माध्यम से होती है।

उपरोक्त कथनों में से असत्य कथन/कथनों के कूट का चयन कीजिए

A. कोई नहीं
B. केवल 2
C. केवल 3
D. केवल 1  

प्रश्न- हाल ही में लोकसभा से पारित कृषि उपज वाणिज्य एवं व्यापार (संवर्द्धन एवं सुविधा), विधेयक, 2020 के संदर्भ में से असत्य कथन का चयन कीजिए।

A. इसके माध्यम से लाइसेंसधारी एजेंटों को कृषि उत्पाद बेचने के संदर्भ में बाध्यता को कम किया गया है। B. APMC मंडियों के बाहर कृषि के मुक्त आवागमन की बात की गई है।
C. किसानों के उत्पाद की बिक्री पर लगान/उपकर को 1 प्रतिशत तक सीमित किया गया है।
D. इसमें इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग का भी प्रस्ताव है।

प्रश्न- मूल्य आश्वासन पर किसान (बंदोबस्ती और सुरक्षा) समझौता और कृषि सेवा विधेयक 2020 के संदर्भ में असत्य कथन को चयन कीजिए-

A. इसके माध्यम से नए मध्यस्थों को नियुक्त किया जायेगा
B. कृषि उत्पाद को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाने की बात की गई है।
C. कृषि बाजार की आधारभूत संरचना को मजबूत किया जायेगा।
D. यह विधेयक बाजार के उतार-चढ़ाव से किसानों को संरक्षित करता है। 

प्रश्न- वर्ष 2006 में किस राज्य ने अपने यहां से ।डच्ब् एक्ट को समाप्त कर दिया था, जिसके बजह से किसानों को नुकसान हुआ था। उसी राज्य के अनुभव के आधार पर हाल ही में किसान APMC एक्ट के प्रावधानों को शिथिल करने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ सड़कों पर विरोध कर रहे है।

A. उत्तर प्रदेश
B. बिहार
C. पश्चिम बंगाल
D. पंजाब

प्रश्न- वर्तमान समय में भारत-चीन तनाव के संदर्भ में बार- बार डोकलाम की भी चर्चा हो रही है। डोकलाम के संदर्भ में असत्य कथन का चयन कीजिए-

A. यह भारत, भूटान एवं चीन के बीच एक ट्राई जंक्शन है।
B. यह नाथू ला दर्रा से मात्र 15 किमी- की दूरी पर है।
C. यहां पर यदि चीन नियंत्रण कर लेगा तो चिकन नेक को वह अवरूद्ध कर सकता है।
D. वर्ष 2017 में चीन यहां हवाई पट्टी का निर्माण कर रहा था जिससे तनाव बढ़ गया था।

प्रश्न- भारत-चीन सीमा पर गोलाबारी या हथियारों का प्रयोग न करने के संदर्भ में निम्न में से किस वर्ष का समझौता दोनों देशों के मध्य नहीं है।

A. 1987
B. 1993
C. 1996
D. 2005

प्रश्न- भारत ने तिब्बत को सर्वप्रथम किस वर्ष लिखित रूप में चीन का स्वायत्त प्रदेश स्वीकार किया था।

A. 1951
B. 1954
C. 1957
D. 1963

For Answers View Full Video