Home > Blog

Blog / 11 Apr 2025

UPPSC RO ARO 2025: समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी

UPPSC RO ARO 2025: समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC), प्रयागराज, राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में समीक्षा अधिकारी (Review Officer - RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (Assistant Review Officer - ARO) पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करता है। यह परीक्षा प्रदेश के युवाओं के लिए एक प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका होती है।

रिक्त पद और चयन प्रक्रिया

वर्ष 2025 में कुल 411 पदों के लिए यह भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। चयन दो चरणों में होता है:

1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam)

2. मुख्य परीक्षा (Mains Exam) 


प्रारंभिक परीक्षा 200 अंकों की होती है और इसकी अवधि 180 मिनट यानी 3 घंटे होती है। वहीं
, मुख्य परीक्षा कुल 400 अंकों की होती है।

UPPSC RO ARO 2025 सिलेबस

प्रारंभिक परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होते हैं:

 

पेपर 1: सामान्य अध्ययन 

इसमें निम्नलिखित विषय शामिल हैं:

- भारत का इतिहास 

- भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन 

- भारत और विश्व का भूगोल 

- भारतीय राजनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति 

- सामान्य विज्ञान 

- समसामयिक घटनाएं (राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय) 

- उत्तर प्रदेश की संस्कृति, कृषि, व्यापार, समाज आदि 

- जनसंख्या, पारिस्थितिकी और शहरीकरण 

- भारतीय कृषि और वाणिज्य 

 

पेपर 2: सामान्य हिंदी

·         विलोम

·         वाक्य एवं वर्तनी शुद्धि

·         अनेक शब्दों के एक शब्द

·         तत्सम एवं तद्भव शब्द

·         विशेष्य और विशेषण

·         पर्यायवाची शब्द

 

UPPSC RO ARO 2025 मुख्य परीक्षा सिलेबस

मुख्य परीक्षा तीन पेपरों में आयोजित की जाती है, जो कुल मिलकर 400 अंकों की होती है:

पेपर 1: सामान्य अध्ययन (वस्तुनिष्ठ)

- वही विषय जो प्रीलिम्स में हैं, लेकिन गहराई में पूछे जाते हैं।

पेपर 2: सामान्य हिंदी एवं आलेखन

इसमें भाषा, लेखन शैली और प्रशासनिक कार्यों में दक्षता की परीक्षा ली जाती है:

- अनुच्छेद का शीर्षक, सारांश, व्याख्या 

- सरकारी पत्रों, ज्ञापनों, रिपोर्ट आदि का प्रारूपण 

- हिंदी और अंग्रेजी अनुवाद (5 शब्द) 

- मुहावरे, वाक्यांश, शब्दावली 

- कंप्यूटर ज्ञान 

 

पेपर 3: हिंदी निबंध

- उम्मीदवार को विभिन्न समसामयिक एवं सामाजिक विषयों पर निबंध लिखने होते हैं-

इस प्रश्न पत्र के अन्तर्गत तीन प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न से एक-एक शीर्षक का चयन करते हुए कुल तीन निबन्ध लिखने होते है-

(1) (क) साहित्य और संस्कृति 

   (ख) सामाजिक क्षेत्र

   (ग) राजनीतिक क्षेत्र

(2) (क) विज्ञान, पर्यावरण एवं प्रौद्योगिकी 

   (ख) आर्थिक क्षेत्र

    (ग) कृषि एवं व्यापार

(3) (क) राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय घटनाक्रम 

   (ख) प्राकृतिक आपदायें भूस्खलन, चक्रवात, भूकम्प, बाढ़, सूखा इत्यादि ।

   (ग) राष्ट्रीय विकास योजनायें

UPPSC RO ARO परीक्षा 2025 एक शानदार अवसर है उन सभी अभ्यर्थियों के लिए जो उत्तर प्रदेश सरकार की प्रतिष्ठित सेवा में कार्य करना चाहते हैं। सही दिशा में मेहनत और नियमित अभ्यास से इस परीक्षा को सफलता पूर्वक पास किया जा सकता है।

सिलेबस को अच्छी तरह समझें और अपनी तैयारी की शुरुआत आज ही करें।