संदर्भ:
हाल ही में, नासा का ऐतिहासिक अंतरिक्ष यान वॉयजर-1 (Voyager 1) पृथ्वी से एक प्रकाश-दिवस की दूरी तक पहुँचने वाली मानव निर्मित पहली वस्तु बन गया है। यह अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। अंतरिक्ष यान ने यह दूरी सुबह 5:16:07 बजे (EST) तय की, उस समय इसकी आयु 49 वर्ष, 2 महीने और 11 दिन थी। वर्तमान में यह पृथ्वी से लगभग 26 अरब किलोमीटर (16 अरब मील) दूर है।
वॉयजर-1 क्या है?
-
-
- वॉयजर-1 NASA द्वारा प्रक्षेपित एक मानव रहित अंतरतारकीय अंतरिक्ष यान (Interstellar Space Probe) है। इसे 5 सितंबर 1977 को फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से प्रक्षेपित किया गया था। प्रारंभ में इस मिशन का उद्देश्य बाहरी ग्रहों, विशेष रूप से बृहस्पति और शनि का अध्ययन करना था।
- इसने बृहस्पति के वायुमंडल, उसके उपग्रहों और चुंबकीय क्षेत्र का अध्ययन किया। इसके साथ ही, इसने शनि के वलयों और उसके सबसे बड़े उपग्रह टाइटन के संबंध में महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। वॉयजर-1 ने 25 अगस्त 2012 को हेलियोपॉज (Heliopause) को पार किया और अंतरतारकीय अंतरिक्ष (Interstellar Space) में प्रवेश करने वाला पहला मानव निर्मित अंतरिक्ष यान बना।
- वॉयजर-1 NASA द्वारा प्रक्षेपित एक मानव रहित अंतरतारकीय अंतरिक्ष यान (Interstellar Space Probe) है। इसे 5 सितंबर 1977 को फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से प्रक्षेपित किया गया था। प्रारंभ में इस मिशन का उद्देश्य बाहरी ग्रहों, विशेष रूप से बृहस्पति और शनि का अध्ययन करना था।
-
एक प्रकाश-दिवस का अर्थ और महत्त्व:
-
-
- प्रकाश-दिवस (Light-Day) खगोलीय दूरी की एक इकाई है, जो 24 घंटे में प्रकाश द्वारा तय की गई दूरी को दर्शाती है। यह लगभग 25.9 अरब किलोमीटर या 16 अरब मील के बराबर होता है। यह लगभग 173.14 खगोलीय इकाइयों (Astronomical Units-AU) के बराबर है। एक खगोलीय इकाई पृथ्वी और सूर्य के बीच की औसत दूरी को दर्शाती है।
- इस दूरी पर प्रकाश की गति से यात्रा करने वाले रेडियो संकेतों को वॉयजर-1 तक पहुँचने में लगभग 24 घंटे लगते हैं, जबकि उसका उत्तर वापस पृथ्वी तक पहुँचने में लगभग 24 घंटे और लगते हैं। इस प्रकार, संचार में लगभग 48 घंटे की देरी होती है।
- लगभग 61,000 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से यात्रा करने के बावजूद वॉयजर-1 को इस उपलब्धि तक पहुँचने में लगभग 49 वर्ष लगे।
- प्रकाश-दिवस (Light-Day) खगोलीय दूरी की एक इकाई है, जो 24 घंटे में प्रकाश द्वारा तय की गई दूरी को दर्शाती है। यह लगभग 25.9 अरब किलोमीटर या 16 अरब मील के बराबर होता है। यह लगभग 173.14 खगोलीय इकाइयों (Astronomical Units-AU) के बराबर है। एक खगोलीय इकाई पृथ्वी और सूर्य के बीच की औसत दूरी को दर्शाती है।
-
मिशन की यात्रा और वैज्ञानिक योगदान:
-
-
- वॉयजर-1 ने बाहरी सौरमंडल और अंतरतारकीय अंतरिक्ष के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की हैं। इनमें ब्रह्मांडीय किरणों (Cosmic Rays), चुंबकीय क्षेत्रों और अंतरतारकीय प्लाज्मा से संबंधित अवलोकन शामिल हैं।
- इसमें गोल्डन रिकॉर्ड (Golden Record) भी रखा गया है, जिसमें पृथ्वी पर जीवन और सांस्कृतिक विविधता को दर्शाने वाली ध्वनियाँ, संगीत, चित्र और संदेश शामिल हैं। इसे संभावित अलौकिक सभ्यताओं (Extraterrestrial Civilisations) के लिए एक प्रतीकात्मक संदेश के रूप में तैयार किया गया है।
- वर्तमान में, पृथ्वी से देखने पर यह अंतरिक्ष यान ओफियूकस (Ophiuchus) तारामंडल की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह उर्सा माइनर (Ursa Minor) तारामंडल में स्थित तारे ग्लिसे-445 (Gliese 445 या AC+79 3888) के निकटवर्ती क्षेत्र की ओर यात्रा कर रहा है।
- वॉयजर-1 ने बाहरी सौरमंडल और अंतरतारकीय अंतरिक्ष के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की हैं। इनमें ब्रह्मांडीय किरणों (Cosmic Rays), चुंबकीय क्षेत्रों और अंतरतारकीय प्लाज्मा से संबंधित अवलोकन शामिल हैं।
-
वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाएँ:
-
-
- वॉयजर-1 को रेडियोआइसोटोप थर्मोइलेक्ट्रिक जनरेटर (Radioisotope Thermoelectric Generators-RTGs) से ऊर्जा प्राप्त होती है। ये जनरेटर रेडियोधर्मी क्षय से उत्पन्न ऊष्मा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं।
- हालाँकि, इसकी विद्युत आपूर्ति में प्रतिवर्ष लगभग चार वाट की कमी हो रही है। इसके कारण NASA मिशन की अवधि बढ़ाने के लिए धीरे-धीरे इसके वैज्ञानिक उपकरणों को बंद कर रहा है।
- वॉयजर-1 को रेडियोआइसोटोप थर्मोइलेक्ट्रिक जनरेटर (Radioisotope Thermoelectric Generators-RTGs) से ऊर्जा प्राप्त होती है। ये जनरेटर रेडियोधर्मी क्षय से उत्पन्न ऊष्मा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं।
-
विज्ञान और मानवता के लिए महत्त्व:
-
-
- वॉयजर-1 दीर्घकालिक वैज्ञानिक अनुसंधान, उन्नत संचार प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष इंजीनियरिंग में नवाचार के महत्त्व को दर्शाता है।
- इसके द्वारा किए गए अवलोकन वैज्ञानिकों को हेलियोस्फीयर (Heliosphere), अंतरतारकीय अंतरिक्ष, ब्रह्मांडीय विकिरण और चुंबकीय क्षेत्रों को समझने में सहायता करते हैं। यह मिशन अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक जिज्ञासा और अज्ञात क्षेत्रों का अन्वेषण करने की मानव की इच्छा को भी प्रदर्शित करता है।
- वॉयजर-1 दीर्घकालिक वैज्ञानिक अनुसंधान, उन्नत संचार प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष इंजीनियरिंग में नवाचार के महत्त्व को दर्शाता है।
-
निष्कर्ष:
वॉयजर-1 की यह उपलब्धि मानव अंतरिक्ष अन्वेषण के इतिहास में एक महत्त्वपूर्ण मील का पत्थर है। लगभग पाँच दशक बीत जाने के बाद भी यह हेलियोस्फीयर से परे स्थित क्षेत्र से महत्त्वपूर्ण वैज्ञानिक जानकारियाँ भेज रहा है।
यह मिशन ब्रह्मांड के बारे में हमारी समझ का विस्तार करता है तथा भविष्य के गहन अंतरिक्ष और अंतरतारकीय अन्वेषण अभियानों के लिए महत्त्वपूर्ण सीख प्रदान करता है।

