संदर्भ:
हाल ही में, सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया कि 11 मार्च, 2026 के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की क्रीमी लेयर संबंधी मानदंडों पर दिए गए उसके फैसले के आधार पर पहले से पूरी हो चुकी भर्तियों, नियुक्तियों, पदोन्नतियों या वरिष्ठता संबंधी मामलों को स्वतः दोबारा नहीं खोला जा सकता। हालांकि, यह फैसला सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों के लंबित सेवा आवंटन (Service Allocation) पर लागू होगा।
क्रीमी लेयर क्या है?
-
-
- क्रीमी लेयर से तात्पर्य अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उन अपेक्षाकृत संपन्न और उन्नत वर्गों से है, जिन्हें आरक्षण के लाभ से बाहर रखा जाता है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आरक्षण का लाभ वास्तव में वंचित वर्गों तक पहुँचे।
- इंद्रा साहनी मामला (1992) में सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार की नौकरियों में OBC के लिए 27% आरक्षण को बरकरार रखा और क्रीमी लेयर को आरक्षण के दायरे से बाहर रखने का सिद्धांत प्रस्तुत किया। बाद में, सरकार ने वर्ष 1993 में क्रीमी लेयर के उम्मीदवारों की पहचान के लिए एक कार्यालय ज्ञापन (Office Memorandum-OM) जारी किया।
- क्रीमी लेयर से तात्पर्य अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उन अपेक्षाकृत संपन्न और उन्नत वर्गों से है, जिन्हें आरक्षण के लाभ से बाहर रखा जाता है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आरक्षण का लाभ वास्तव में वंचित वर्गों तक पहुँचे।
-
मामले की पृष्ठभूमि:
-
-
- यह विवाद तब शुरू हुआ जब OBC उम्मीदवारों को गैर-क्रीमी लेयर (NCL) का लाभ देने से इनकार कर दिया गया, क्योंकि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs), बैंकों और निजी संगठनों में कार्यरत उनके माता-पिता का वेतन निर्धारित आय सीमा से अधिक था।
- उम्मीदवारों ने तर्क दिया कि केवल वेतन के आधार पर उनकी क्रीमी लेयर की स्थिति निर्धारित नहीं की जानी चाहिए, क्योंकि उनके माता-पिता की नौकरी की प्रकृति और पद की स्थिति पर भी विचार किया जाना आवश्यक है।
- यह विवाद तब शुरू हुआ जब OBC उम्मीदवारों को गैर-क्रीमी लेयर (NCL) का लाभ देने से इनकार कर दिया गया, क्योंकि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs), बैंकों और निजी संगठनों में कार्यरत उनके माता-पिता का वेतन निर्धारित आय सीमा से अधिक था।
-
11 मार्च, 2026 का सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय:
-
-
- न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आर. महादेवन की पीठ ने निर्णय दिया कि माता-पिता के वेतन और कृषि आय को अकेले क्रीमी लेयर की स्थिति निर्धारित करने के लिए यांत्रिक रूप से उपयोग नहीं किया जा सकता।
- न्यायालय ने कहा कि माता-पिता के रोजगार की प्रकृति, पद और श्रेणी पर भी विचार किया जाना चाहिए। इसने यह भी स्पष्ट किया कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) का वर्ष 2004 का स्पष्टीकरण मूल वर्ष 1993 के कार्यालय ज्ञापन को प्रभावहीन नहीं कर सकता।
- केवल इस आधार पर समान स्थिति वाले कर्मचारियों के साथ अलग-अलग व्यवहार करना कि वे अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यरत हैं, संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 के तहत समानता के सिद्धांत का उल्लंघन हो सकता है।
- न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आर. महादेवन की पीठ ने निर्णय दिया कि माता-पिता के वेतन और कृषि आय को अकेले क्रीमी लेयर की स्थिति निर्धारित करने के लिए यांत्रिक रूप से उपयोग नहीं किया जा सकता।
-
केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय का रुख क्यों किया?
-
-
- केंद्र सरकार को आशंका थी कि मार्च के फैसले को पिछली सभी नियुक्तियों पर लागू करने से मौजूदा वरिष्ठता, पदोन्नति, भर्ती परिणामों और सेवा आवंटन की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
- इसलिए, सरकार ने न्यायालय से यह स्पष्ट करने का अनुरोध किया कि क्या यह फैसला पूर्वव्यापी रूप से लागू होगा। साथ ही, सरकार ने सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) के पदों के बीच समकक्षता निर्धारित करने के लिए अतिरिक्त समय भी मांगा।
- केंद्र सरकार को आशंका थी कि मार्च के फैसले को पिछली सभी नियुक्तियों पर लागू करने से मौजूदा वरिष्ठता, पदोन्नति, भर्ती परिणामों और सेवा आवंटन की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
-
6 नवंबर, 2026 का सर्वोच्च न्यायालय का स्पष्टीकरण:
-
-
- सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया कि 11 मार्च, 2026 से पहले अंतिम रूप ले चुकी नियुक्तियों, पदोन्नतियों या वरिष्ठता सूचियों को मार्च के फैसले के आधार पर स्वतः दोबारा नहीं खोला जाएगा।
- न्यायालय ने बताया कि पहले के फैसले में विशिष्ट उम्मीदवारों को राहत प्रदान की गई थी और इसमें पिछली भर्तियों में देशव्यापी संशोधन का कोई निर्देश नहीं दिया गया था।
- हालांकि, जिन उम्मीदवारों के मामले पहले से ही न्यायालयों या न्यायाधिकरणों (Tribunals) के समक्ष लंबित हैं, वे अपने मामले के तथ्यों और गुण-दोष के आधार पर राहत की मांग कर सकते हैं।
- सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया कि 11 मार्च, 2026 से पहले अंतिम रूप ले चुकी नियुक्तियों, पदोन्नतियों या वरिष्ठता सूचियों को मार्च के फैसले के आधार पर स्वतः दोबारा नहीं खोला जाएगा।
-
सिविल सेवा परीक्षा (CSE) पर प्रभाव:
सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का परिणाम 6 मार्च, 2026 को घोषित किया गया था, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मार्च में फैसला सुनाए जाने के समय सेवा आवंटन की प्रक्रिया लंबित थी।
महत्त्व:
-
-
- यह निर्णय सामाजिक न्याय और प्रशासनिक स्थिरता के बीच संतुलन स्थापित करता है। यह पहले से पूरी हो चुकी नियुक्तियों को अनावश्यक विवादों से बचाता है और साथ ही OBC आरक्षण के निष्पक्ष क्रियान्वयन को सुनिश्चित करता है।
- सरकार को क्रीमी लेयर के लिए स्पष्ट और पारदर्शी मानदंड निर्धारित करने चाहिए तथा समान स्थिति वाले उम्मीदवारों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित करना चाहिए।
- यह निर्णय सामाजिक न्याय और प्रशासनिक स्थिरता के बीच संतुलन स्थापित करता है। यह पहले से पूरी हो चुकी नियुक्तियों को अनावश्यक विवादों से बचाता है और साथ ही OBC आरक्षण के निष्पक्ष क्रियान्वयन को सुनिश्चित करता है।
-
निष्कर्ष:
सर्वोच्च न्यायालय का यह निर्णय दर्शाता है कि आरक्षण नीतियों को समानता और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना चाहिए, लेकिन इसके साथ ही पहले से स्थापित प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अनावश्यक रूप से प्रभावित करने से भी बचना चाहिए। यह निर्णय पारदर्शी नियमों की आवश्यकता पर भी बल देता है, ताकि आरक्षण का लाभ वास्तव में पात्र और जरूरतमंद वर्गों तक पहुँच सके।

