संदर्भ:
हाल ही में, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नकद आरक्षित अनुपात (Cash Reserve Ratio–CRR) की निर्धारित अनिवार्यता के न्यूनतम दैनिक रखरखाव की सीमा को 99% से घटाकर 90% कर दिया है। यह निर्णय 1 दिसंबर 2026 से प्रभावी होगा। इस निर्णय से बैंकिंग व्यवस्था में 40,000 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त नकदी उपलब्ध होने की उम्मीद है। इसका उद्देश्य नकदी की उपलब्धता में कमी की स्थिति के बीच बैंकों को अपने दैनिक नकद शेष के प्रबंधन में अधिक लचीलापन प्रदान करना है।
नकद आरक्षित अनुपात (CRR) क्या है?
-
-
- नकद आरक्षित अनुपात (CRR) से तात्पर्य किसी बैंक की शुद्ध मांग एवं सावधि देनदारियों (Net Demand and Time Liabilities–NDTL) के उस न्यूनतम प्रतिशत से है, जिसे बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक के पास नकद शेष के रूप में रखना अनिवार्य होता है। वर्तमान में निर्धारित CRR की दर NDTL का 3% है। भारतीय रिजर्व बैंक के पास रखे गए CRR के शेष पर बैंकों को कोई ब्याज नहीं मिलता है।
- CRR में वृद्धि से बैंकों के पास ऋण देने के लिए उपलब्ध धनराशि कम हो जाती है, जबकि इसमें कमी से बैंकों के पास उपलब्ध नकदी बढ़ जाती है। इस प्रकार, CRR अर्थव्यवस्था में ऋण सृजन और नकदी की उपलब्धता को नियंत्रित करने के लिए उपयोग किया जाने वाला एक महत्त्वपूर्ण मात्रात्मक मौद्रिक नीति उपकरण है।
- नकद आरक्षित अनुपात (CRR) से तात्पर्य किसी बैंक की शुद्ध मांग एवं सावधि देनदारियों (Net Demand and Time Liabilities–NDTL) के उस न्यूनतम प्रतिशत से है, जिसे बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक के पास नकद शेष के रूप में रखना अनिवार्य होता है। वर्तमान में निर्धारित CRR की दर NDTL का 3% है। भारतीय रिजर्व बैंक के पास रखे गए CRR के शेष पर बैंकों को कोई ब्याज नहीं मिलता है।
-
क्या बदलाव किया गया है?
-
-
- भारतीय रिजर्व बैंक ने निर्धारित CRR की दर 3% में कोई बदलाव किए बिना, न्यूनतम दैनिक CRR बनाए रखने की अनिवार्यता को 99% से घटाकर 90% कर दिया है।
- उदाहरण के लिए, यदि किसी बैंक को एक रिपोर्टिंग पखवाड़े के दौरान औसतन 100 करोड़ रुपये का CRR शेष बनाए रखना आवश्यक है, तो अब उसे प्रतिदिन कम-से-कम 90 करोड़ रुपये रखने होंगे, जबकि पहले यह राशि 99 करोड़ रुपये थी। हालाँकि, पूरे पखवाड़े के दौरान बनाए गए औसत नकद शेष को निर्धारित 100 करोड़ रुपये की अनिवार्यता को पूरा करना होगा।
- इससे पहले, 16 अक्टूबर 2026 को बैंकिंग व्यवस्था में नकदी की अधिशेष उपलब्धता होने के कारण दैनिक CRR बनाए रखने की अनिवार्यता को 99% किया गया था।
- भारतीय रिजर्व बैंक ने निर्धारित CRR की दर 3% में कोई बदलाव किए बिना, न्यूनतम दैनिक CRR बनाए रखने की अनिवार्यता को 99% से घटाकर 90% कर दिया है।
-
कानूनी एवं नियामक ढाँचा:
CRR व्यवस्था मुख्य रूप से निम्नलिखित प्रावधानों द्वारा विनियमित होती है:
-
-
- भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 42: यह भारतीय रिजर्व बैंक को अनुसूचित बैंकों के लिए उनकी शुद्ध मांग एवं सावधि देनदारियों (NDTL) के एक निश्चित प्रतिशत के रूप में औसत दैनिक नकद आरक्षित शेष निर्धारित करने का अधिकार प्रदान करती है। धारा 42(3) में निर्धारित अनिवार्यता का पालन नहीं करने की स्थिति में दंडात्मक ब्याज का भी प्रावधान है।
- बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 18: यह उन बैंकिंग कंपनियों पर लागू नकद आरक्षित आवश्यकताओं का प्रावधान करती है, जो अनुसूचित बैंक नहीं हैं।
- बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 35A: यह भारतीय रिजर्व बैंक को जनहित तथा बैंकिंग नीति के हित में बैंकिंग कंपनियों को निर्देश जारी करने का अधिकार प्रदान करती है।
- भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 42: यह भारतीय रिजर्व बैंक को अनुसूचित बैंकों के लिए उनकी शुद्ध मांग एवं सावधि देनदारियों (NDTL) के एक निश्चित प्रतिशत के रूप में औसत दैनिक नकद आरक्षित शेष निर्धारित करने का अधिकार प्रदान करती है। धारा 42(3) में निर्धारित अनिवार्यता का पालन नहीं करने की स्थिति में दंडात्मक ब्याज का भी प्रावधान है।
-
महत्त्व:
-
-
- इस निर्णय से बैंकों के अल्पकालिक नकदी प्रबंधन में सुधार होगा।
- व्यवसायों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) के लिए ऋण की उपलब्धता को समर्थन मिलेगा।
- रात्रिकालीन मुद्रा बाजार की ब्याज दरों पर दबाव कम होगा।
- मौद्रिक नीति के प्रभावी संचरण में सुधार होगा।
- समग्र आरक्षित अनुपात की अनिवार्यता में बदलाव किए बिना बैंकों को अधिक लचीलापन प्राप्त होगा।
- इस निर्णय से बैंकों के अल्पकालिक नकदी प्रबंधन में सुधार होगा।
-
निष्कर्ष:
भारतीय रिजर्व बैंक का यह निर्णय नकदी प्रबंधन के प्रति लचीले दृष्टिकोण को दर्शाता है। निर्धारित CRR दर में बदलाव किए बिना दैनिक CRR बनाए रखने की अनिवार्यता को कम करके केंद्रीय बैंक का उद्देश्य मौद्रिक अनुशासन बनाए रखते हुए बैंकिंग व्यवस्था में नकदी की उपलब्धता को बेहतर बनाना है। यह निर्णय ऋण वृद्धि, वित्तीय स्थिरता और व्यापक आर्थिक प्रबंधन के बीच संतुलन बनाए रखने के महत्त्व को रेखांकित करता है।

