संदर्भ:
हाल ही में 14 जून 2026 को फ्रांस के नीस (Nice) में प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। यह बैठक इसलिए विशेष महत्व रखती है क्योंकि भारत-फ्रांस संबंधों को हाल ही में "विशेष वैश्विक सामरिक साझेदारी " के स्तर तक उन्नत किए जाने के बाद यह दोनों नेताओं की पहली शिखर वार्ता थी।
बैठक के प्रमुख परिणाम:
-
-
- इनोवेशन रोडमैप 2030 को अपनाया गया, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), सेमीकंडक्टर, डीप-टेक, नवीकरणीय ऊर्जा, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और रक्षा नवाचार में दीर्घकालिक सहयोग का ढांचा प्रदान करेगा।
- भारत-फ्रांस संयुक्त AI कार्य समूह की स्थापना की गई, ताकि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में सहयोग को संस्थागत रूप दिया जा सके और उसका विस्तार किया जा सके।
- आर्थिक सुरक्षा संवाद (Dialogue on Economic Security) शुरू किया गया, जिसका उद्देश्य महत्वपूर्ण खनिजों (Critical Minerals), आपूर्ति शृंखलाओं की मजबूती (Supply Chain Resilience) और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाना है।
- दोनों नेताओं ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (India-EU FTA) को शीघ्र अंतिम रूप देने पर बल दिया, जिससे व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
- अगले पाँच वर्षों में भारत-फ्रांस द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के लिए एक उच्च स्तरीय तंत्र (High-Level Mechanism) स्थापित किया जाएगा।
- विमानन, रेलवे, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSMEs) तथा कौशल विकास के क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार किया जाएगा। इसके अंतर्गत कानपुर में एयरोनॉटिक्स कौशल विकास उत्कृष्टता केंद्र (Centre of Excellence for Skilling in Aeronautics) स्थापित किया जाएगा।
- उन्नत रक्षा प्लेटफॉर्म और तकनीकों के सह-डिजाइन (Co-design), सह-विकास (Co-development) और सह-उत्पादन (Co-production) के माध्यम से रक्षा सहयोग को और मजबूत किया जाएगा।
- दोनों देशों ने मानव अंतरिक्ष उड़ान (Human Spaceflight), अंतरिक्ष स्थितिजन्य जागरूकता (Space Situational Awareness) तथा अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।
- इनोवेशन रोडमैप 2030 को अपनाया गया, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), सेमीकंडक्टर, डीप-टेक, नवीकरणीय ऊर्जा, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और रक्षा नवाचार में दीर्घकालिक सहयोग का ढांचा प्रदान करेगा।
-
भारत और फ्रांस के संबंध:
-
-
- भारत और फ्रांस ने अपने संबंधों को "विशेष वैश्विक सामरिक साझेदारी" (Special Global Strategic Partnership) के स्तर तक उन्नत किया है। यह दोनों देशों की रणनीतिक स्वायत्तता (Strategic Autonomy), बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था (Multipolarity) तथा नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था (Rules-Based International Order) के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वर्ष 1998 में सामरिक साझेदारी की स्थापना के बाद से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध रक्षा, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा, जलवायु कार्रवाई तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र तक विस्तारित हो चुके हैं।
- रक्षा सहयोग आज भी भारत-फ्रांस संबंधों का सबसे महत्वपूर्ण आधार बना हुआ है। यह संबंध राफेल लड़ाकू विमान और स्कॉर्पीन पनडुब्बियों जैसे खरीद-बिक्री आधारित समझौतों से आगे बढ़कर अब सह-विकास (Co-development) और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण (Technology Transfer) तक विकसित हो चुका है। नियमित सैन्य अभ्यास—वरुणा (Varuna), गरुड़ (Garuda) और शक्ति (Shakti)—दोनों देशों की सेनाओं के बीच समन्वय और पारस्परिक संचालन क्षमता (Interoperability) को मजबूत करते हैं। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में फ्रांस अपने हिंद महासागर स्थित क्षेत्रों तथा समुद्री सुरक्षा के समर्थन के कारण भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है।
- अंतरिक्ष क्षेत्र में इसरो (ISRO)–सीएनईएस (CNES) साझेदारी तथा नागरिक परमाणु सहयोग, जिसमें जैतापुर परमाणु ऊर्जा परियोजना और स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर (SMRs) शामिल हैं, दोनों देशों के संबंधों के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। इसके अतिरिक्त, भारत और फ्रांस ने मिलकर अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance - ISA) की स्थापना की, जो वैश्विक जलवायु शासन में उनकी नेतृत्वकारी भूमिका को प्रदर्शित करता है।
- भारत और फ्रांस ने अपने संबंधों को "विशेष वैश्विक सामरिक साझेदारी" (Special Global Strategic Partnership) के स्तर तक उन्नत किया है। यह दोनों देशों की रणनीतिक स्वायत्तता (Strategic Autonomy), बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था (Multipolarity) तथा नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था (Rules-Based International Order) के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वर्ष 1998 में सामरिक साझेदारी की स्थापना के बाद से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध रक्षा, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा, जलवायु कार्रवाई तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र तक विस्तारित हो चुके हैं।
-
भारत के लिए महत्व:
-
-
- फ्रांस यूरोप में भारत का सबसे विश्वसनीय सामरिक साझेदार बना हुआ है और भारत की रणनीतिक स्वायत्तता की नीति का समर्थन करता है। नवाचार, प्रौद्योगिकी और आर्थिक सुरक्षा पर बढ़ता सहयोग भारत के वैश्विक विनिर्माण तथा तकनीकी केंद्र बनने के लक्ष्य के अनुरूप है।
- यह साझेदारी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की स्थिति को मजबूत करती है, उन्नत प्रौद्योगिकियों तक पहुंच बढ़ाती है तथा भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं के विविधीकरण में योगदान देती है।
- फ्रांस यूरोप में भारत का सबसे विश्वसनीय सामरिक साझेदार बना हुआ है और भारत की रणनीतिक स्वायत्तता की नीति का समर्थन करता है। नवाचार, प्रौद्योगिकी और आर्थिक सुरक्षा पर बढ़ता सहयोग भारत के वैश्विक विनिर्माण तथा तकनीकी केंद्र बनने के लक्ष्य के अनुरूप है।
-
निष्कर्ष:
नीस शिखर सम्मेलन (Nice Summit) यह दर्शाता है कि भारत-फ्रांस संबंध एक रक्षा-केंद्रित साझेदारी से आगे बढ़कर एक व्यापक सामरिक सहयोग में परिवर्तित हो चुके हैं। नवाचार, आर्थिक सुरक्षा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों तथा मजबूत आपूर्ति शृंखलाओं पर विशेष ध्यान देकर दोनों देश भविष्य उन्मुख साझेदारी की नींव रख रहे हैं, जो 21वीं सदी की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने में सक्षम होगी।
Frequently Asked Questions (FAQs):
Q1. इनोवेशन रोडमैप 2030 (Innovation Roadmap 2030) क्या है?
उत्तर:
यह भारत और फ्रांस द्वारा अपनाया गया एक दीर्घकालिक ढांचा (Long-term Framework) है, जिसका उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), सेमीकंडक्टर, डीप-टेक, नवीकरणीय ऊर्जा, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी तथा रक्षा नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करना है। इसका लक्ष्य वर्ष 2030 तक दोनों देशों के बीच तकनीकी सहयोग को दिशा प्रदान करना है।
Q2. भारत-फ्रांस आर्थिक सुरक्षा संवाद (India-France Dialogue on Economic Security) का उद्देश्य क्या है?
उत्तर:
आर्थिक सुरक्षा संवाद का उद्देश्य महत्त्वपूर्ण खनिजों (Critical Minerals), आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती (Supply-Chain Resilience), उभरती प्रौद्योगिकियों (Emerging Technologies) तथा प्रौद्योगिकी सुरक्षा (Technology Security) के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाना है। यह आर्थिक सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा के बीच बढ़ते संबंधों को दर्शाता है।
Q3. भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग के प्रमुख स्तंभ क्या हैं?
उत्तर:
भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग के प्रमुख आयाम निम्नलिखित हैं—
राफेल लड़ाकू विमान (Rafale Fighter Aircraft)
स्कॉर्पीन पनडुब्बियां (Scorpene Submarines)
प्रौद्योगिकी हस्तांतरण (Technology Transfer)
रक्षा सह-उत्पादन (Defence Co-production)
संयुक्त सैन्य अभ्यास, जैसे—
वरुणा (Varuna) – नौसेना
गरुड़ (Garuda) – वायुसेना
शक्ति (Shakti) – थलसेना
Q4. भारत-फ्रांस संबंधों में असैनिक परमाणु सहयोग (Civil Nuclear Cooperation) की क्या भूमिका है?
उत्तर:
असैनिक परमाणु सहयोग का मुख्य आधार जैतापुर परमाणु ऊर्जा परियोजना तथा स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर (SMRs) के क्षेत्र में सहयोग है। यह भारत के स्वच्छ ऊर्जा (Clean Energy) और ऊर्जा सुरक्षा (Energy Security) लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Q5. अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance - ISA) क्या है?
उत्तर:
अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) भारत और फ्रांस द्वारा संयुक्त रूप से पेरिस में आयोजित COP-21 (2015) के दौरान शुरू की गई एक वैश्विक पहल है। इसका उद्देश्य सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना तथा विशेष रूप से विकासशील देशों में जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों को समर्थन प्रदान करना है।

