होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 14 Mar 2026

यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs 14 Mar 2026

image
यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs

Q1:

हाल ही में दांडी मार्च के संदर्भ में कहा गया कि इसकी प्रेरणा आज भी भारत के विकासात्मक दृष्टिकोण में दिखाई देती है। निम्नलिखित में से किस राष्ट्रीय पहल/दृष्टि को इस भावना से जोड़ा गया है?

A: मेक इन इंडिया

B: आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत

C: डिजिटल इंडिया

D: स्टार्ट-अप इंडिया

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

समाचार के अनुसार दांडी सत्याग्रह केवल ब्रिटिश नमक कानून के विरोध तक सीमित नहीं था, बल्कि इसने भारतीय समाज में आत्मनिर्भरता (Self-reliance) की भावना को भी प्रोत्साहित किया। इसी संदर्भ में कहा गया कि आज यह भावना आत्मनिर्भर भारत (Atmanirbhar Bharat) और विकसित भारत (Viksit Bharat) के राष्ट्रीय दृष्टिकोण में परिलक्षित होती है।


                            

Q2:

निम्नलिखित में से कौन-सी नदियाँ सिंधु नदी प्रणाली की सहायक नदियाँ हैं?

1.   झेलम

2.   चिनाब

3.   रावी

4.   घाघरा

सही उत्तर चुनिए:

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1, 2 और 3

C: केवल 2, 3 और 4

D: 1, 2, 3 और 4

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

कश्मीर घाटी में इस वर्ष कम हिमपात और असामान्य रूप से बढ़ते तापमान के कारण झेलम नदी का जलस्तर ऐतिहासिक रूप से बहुत नीचे पहुँच गया है। सामान्यतः हिमालयी क्षेत्रों में सर्दियों के दौरान होने वाला हिमपात गर्मियों में पिघलकर नदियों में जल प्रवाह बनाए रखता है। किंतु इस वर्ष कम हिमपात और लंबे शुष्क मौसम के कारण नदी में जल की आपूर्ति कम हो गई है। इसके अतिरिक्त तापमान में वृद्धि के कारण जलवायु पैटर्न में बदलाव देखा जा रहा है, जिससे हिमनदों और बर्फ के पिघलने की प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। इस स्थिति का प्रभाव कश्मीर की कृषि, विशेषकर धान की खेती, तथा पेयजल और सिंचाई व्यवस्था पर पड़ सकता है। यह घटना हिमालयी क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभाव को भी दर्शाती है।


                            

Q3:

जोहा चावल के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   यह असम की पारंपरिक सुगंधित चावल की किस्म है।

2.   इसे 2017 में भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्राप्त हुआ।

3.   हाल ही में इसका पहला निर्यात UK और इटली को किया गया।

उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2 और 3

C: केवल 1 और 3

D: 1, 2 और 3

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

जोहा चावल असम की एक पारंपरिक सुगंधित चावल की किस्म है, जो अपने विशेष स्वाद और खुशबू के लिए जानी जाती है। इसकी विशिष्टता और भौगोलिक पहचान को मान्यता देने के लिए इसे 2017 में भौगोलिक संकेतक टैग प्रदान किया गया था। GI टैग यह दर्शाता है कि किसी उत्पाद की गुणवत्ता या विशेषता उस क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों से जुड़ी होती है। हाल ही में APEDA (Agricultural and Processed Food Products Export Development Authority) की सहायता से जोहा चावल की पहली खेप यूनाइटेड किंगडम और इटली को निर्यात की गई है। यह निर्यात केवल असम के किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होगा, बल्कि भारत के पारंपरिक कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


                            

Q4:

निम्नलिखित संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों को उनके कार्यक्षेत्र के साथ मिलाइए:

सूची I (UN मिशन)

सूची II (क्षेत्र)

A. UNIFIL

1. लेबनान

B. UNMISS

2. दक्षिण सूडान

C. UNDOF

3. गोलान हाइट्स

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए:

A: A-1, B-2, C-3

B: A-2, B-1, C-3

C: A-3, B-2, C-1

D: A-1, B-3, C-2

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:


  • UNIFIL (United Nations Interim Force in Lebanon)लेबनान में कार्यरत

  • UNMISS (United Nations Mission in South Sudan)दक्षिण सूडान में कार्यरत

  • UNDOF (United Nations Disengagement Observer Force)गोलान हाइट्स क्षेत्र में कार्यरत


                            

Q5:

लाइकेन मॉथ को पर्यावरणीय अध्ययन में महत्वपूर्ण क्यों माना जाता है?

A: ये केवल हिमालय के ऊपर 5000 मीटर से अधिक ऊँचाई पर पाए जाते हैं

B: इनके कैटरपिलर लाइकेन पर निर्भर होते हैं जो वायु प्रदूषण के प्रति संवेदनशील हैं

C: ये केवल परागण में भूमिका निभाते हैं

D: ये केवल जलीय पारिस्थितिक तंत्र में पाए जाते हैं

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:


  • लाइकेन मॉथ के कैटरपिलर मुख्य रूप से लाइकेन पर निर्भर होकर भोजन करते हैं। लाइकेन वास्तव में कवक और शैवाल/सायनोबैक्टीरिया का सहजीवी संघ होता है, जो प्रायः पेड़ों की छाल, चट्टानों और मिट्टी पर उगता है। लाइकेन की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि वे वायु प्रदूषण, विशेषकर सल्फर डाइऑक्साइड (SO) और अन्य प्रदूषकों के प्रति अत्यंत संवेदनशील होते हैं। इसलिए प्रदूषित वातावरण में लाइकेन की वृद्धि कम हो जाती है या वे नष्ट हो जाते हैं।

  • चूँकि लाइकेन मॉथ के कैटरपिलर भोजन के लिए लाइकेन पर निर्भर होते हैं, इसलिए जहाँ लाइकेन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, वहाँ इन मॉथ की उपस्थिति भी अधिक होती है इस प्रकार यदि किसी क्षेत्र में लाइकेन मॉथ पाए जाते हैं, तो यह संकेत मिलता है कि उस क्षेत्र की वायु गुणवत्ता अपेक्षाकृत स्वच्छ है इसी कारण लाइकेन और उनसे जुड़े जीवों को पर्यावरणीय स्वास्थ्य के जैव संकेतक (bio-indicators) के रूप में माना जाता है।