होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 04 Sep 2025

यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs 04 Sep 2025

image
यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs

Q1:

अटलांटिक मेरीडियनल ओवरटर्निंग सर्कुलेशन (AMOC) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1.   AMOC मुख्यतः जल के तापमान और लवणता में अंतर के कारण संचालित होता है।

2.   AMOC के collapse से एशिया में मानसून तेज़ हो सकता है और यूरोप में वर्षा बढ़ सकती है।

3.   ग्रीनलैंड की बर्फ के पिघलने से अधिक घनत्व वाला जल उत्तरी अटलांटिक में प्रवेश करता है, जिससे AMOC कमजोर होता है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 1 और 2

C: केवल 1 और 3

D: 1, 2 और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

·         कथन 1 सही है – AMOC तापमान और लवणता के अंतर (थर्मोहेलीन परिसंचरण) द्वारा संचालित होता है।


·         कथन 2 गलत है – AMOC के ढहनेcollapse से मानसून तेज़ नहीं बल्कि कमजोर होता है और यूरोप में वर्षा कम हो जाती है।


·         कथन 3 गलत हैग्रीनलैंड की बर्फ के पिघलने से मीठा पानी जुड़ता है, जो कम घनत्व वाला होता है, जिससे AMOC कमजोर होता है।


 


                            

Q2:

हाल ही में महाराष्ट्र सरकार द्वारा मराठा आरक्षण मुद्दे के संबंध में उठाए गए कदम के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1.   सरकार ने मराठों को कुंबी के रूप में वर्गीकृत करने के समर्थन में हैदराबाद गजट को लागू करने का निर्णय लिया है।

2.   हैदराबाद गजट ब्रिटिश शासन के दौरान बॉम्बे प्रेसीडेंसी में जारी किया गया था।

3.   मराठों को कुंबी के रूप में मान्यता देना उन्हें ओबीसी श्रेणी के तहत आरक्षण के लिए पात्र बना देगा।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2 और 3

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

·         कथन 1 – सही: महाराष्ट्र सरकार ने हैदराबाद गजट को लागू करने का निर्णय लिया है।


·         कथन 2 – गलत: यह गजट हैदराबाद के निज़ाम द्वारा जारी किया गया था, कि ब्रिटिश बॉम्बे प्रेसीडेंसी के अंतर्गत।


·         कथन 3 – सही: यदि मराठों को कुंबी के रूप में आधिकारिक मान्यता मिलती है, तो वे ओबीसी आरक्षण के पात्र होंगे।


                            

Q3:

भारत में आरक्षण के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1.   अनुच्छेद 15(4) राज्य को एससी, एसटी, और ओबीसी के लिए शैक्षणिक संस्थानों में, जिसमें निजी अनुदान रहित संस्थान भी शामिल हैं, आरक्षण प्रदान करने का अधिकार देता है।

2.   अनुच्छेद 16(4A) अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए पदोन्नति में आरक्षण की अनुमति देता है।

3.   अनुच्छेद 335 राज्य सेवाओं में एससी और एसटी के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने के लिए नियुक्तियों में बिना शर्त मानकों में छूट की अनुमति देता है।

4.   अनुच्छेद 15(6) राज्य को शिक्षा और रोजगार में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 10% आरक्षण प्रदान करने में सक्षम बनाता है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2 और 4

C: केवल 2, 3 और 4

D: 1, 2, 3 और 4

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

·         कथन 1 – गलत: अनुच्छेद 15(4) केवल सार्वजनिक शैक्षणिक संस्थानों में एससी, एसटी, और ओबीसी के लिए आरक्षण की अनुमति देता है। निजी अनुदान रहित संस्थानों में आरक्षण अनुच्छेद 15(5) के तहत अनुमति प्राप्त है (अल्पसंख्यक संस्थानों को छोड़कर)


·         कथन 2 – सही: अनुच्छेद 16(4A) एससी और एसटी के लिए पदोन्नति में आरक्षण की अनुमति देता है।


·         कथन 3 – गलत: अनुच्छेद 335 कहता है कि नियुक्तियों में एससी/एसटी के दावे प्रशासनिक दक्षता के साथ संतुलित होने चाहिए; यह बिना शर्त छूट की अनुमति नहीं देता।


·         कथन 4 – सही: अनुच्छेद 15(6) 103वें संशोधन द्वारा जोड़ा गया था और शिक्षा एवं सार्वजनिक रोजगार में 10% EWS आरक्षण प्रदान करता है।


                            

Q4:

हाल ही में APEDA द्वारा शुरू की गई BHARATI पहल के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1.   इसका उद्देश्य एग्री-फूड और एग्री-टेक स्टार्टअप्स को सशक्त बनाकर नवाचार और निर्यात को बढ़ावा देना है।

2.   इस पहल का लक्ष्य 2030 तक भारत के कृषि निर्यात को $100 बिलियन तक बढ़ाना है।

3.   BHARATI का अर्थ है Bharat’s Hub for Agritech, Resilience, Advancement, and Incubation for Export Enablement

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2 और 3

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

·         कथन 1 – सही: BHARATI पहल का उद्देश्य एग्री-फूड और एग्री-टेक स्टार्टअप्स का समर्थन कर नवाचार को बढ़ावा देना और कृषि निर्यात को सुधारना है।


·         कथन 2 – गलत: यह पहल APEDA के $50 बिलियन के निर्यात लक्ष्य के पूरक है, $100 बिलियन का लक्ष्य नहीं।


·         कथन 3 – सही: BHARATI का पूरा नाम Bharat’s Hub for Agritech, Resilience, Advancement, and Incubation for Export Enablement है।


                            

Q5:

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1.   APEDA एक वैधानिक निकाय है जो कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।

2.   इसे APEDA अधिनियम 1985 के तहत स्थापित किया गया था और यह 1988 में कार्यात्मक हुआ।

3.   इसका एक प्रमुख कार्य अनुसूचित उत्पादों के निर्यातकों को पंजीकृत करना और गुणवत्ता अनुपालन सुनिश्चित करना है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही नहीं है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2 और 3

C: केवल 1 और 2

D: 1, 2 और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

·         कथन 1 – गलत: APEDA वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत नहीं।


·         कथन 2 – गलत: इसे APEDA अधिनियम 1985 के तहत स्थापित किया गया और 1986 में कार्य करना शुरू किया, न कि 1988 में ।


·         कथन 3 – सही: APEDA का एक मुख्य कार्य अनुसूचित उत्पादों के निर्यातकों का पंजीकरण और गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करना है।