होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 08 Aug 2018

यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Daily Hindi MCQs for UPSC/State PSC Exams) - 09 अगस्त 2018 08 Aug 2018

image
यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Daily Hindi MCQs for UPSC/State PSC Exams) - 09 अगस्त 2018


यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Daily Hindi MCQs for UPSC/State PSC Exams)


Q1. हर्ष के शासनकाल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1- हर्ष का साम्राज्य पंजाब से लेकर उत्तरी उड़ीसा और हिमालय से लेकर नर्मदा के किनारों तक विस्तृत था।
2- हर्ष ने नर्मदा से आगे अपना साम्राज्य विस्तार करने के लिए एक अभियान शुरू किया लेकिन ऐसा करने में विफल रहा।
3- भारत के इतिहास में हर्ष ने अपने शांतिपूर्ण गतिविधियों के लिए उतनी ख्याति अर्जित नहीं की जितनी अपने विजय अभियान के लिए की।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1- नहरों के प्रमाण पंजाब या सिंध के हड़प्पा स्थल पर पाये गये हैं।
2- अधिकांश हड़प्पा स्थल अर्द्ध-शुष्क भूमियों में स्थित हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2

Q3. हालांकि, स्तूप के कई प्रकार होते हैं- गोल और लम्बे, बड़े और छोटे, फिर भी कुछ विशेषताएं इन सबमें समान हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा/सी स्तूप की विशेषताएं हैं -

1- सामान्यतः स्तूप के केन्द्र में एक छोटा सा बॉक्स रहता है।
2- बुद्ध के महत्वपूर्ण अवशेष गृह के लिए स्तूप पत्थर या ईंटों से बनाये गये थे।
3- स्तूप के स्तंभों और रेलिंग पर पाये जाने वाले शिलालेखों पर इसके निर्माण और सजाने के लिए दिये जाने वाले दान का रिकॉर्ड है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3

Q4. सामाजिक विभाजन से संबंधित लोकतंत्र के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है ?

A. लोकतंत्र में राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के कारण सामाजिक विभाजन राजनीति में परिलक्षित होता है।
B. लोकतंत्र में समुदायों के लिए उनकी शिकायतों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठाना संभव है।
C. लोकतंत्र सामाजिक विविधता को समायोजित करने का सबसे अच्छा तरीका है।
D. लोकतंत्र हमेशा सामाजिक विभाजन के आधार पर समाज को विघटन की ओर ले जाता है।


Q5. ‘दबाव समूह’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1- ‘दबाव समूह’ सरकार की नीतियों को प्रभावित करने का प्रयास करते हैं।
2- दबाव समूह का उद्देश्य सीधे राजनीतिक सत्ता में भागीदारी करना अथवा नियंत्रित करना होता है।
3- हित समूहों के विपरीत आंदोलनों के पास एक ढीला संगठन होता है।
4- ये वर्गीय हैं।

निम्नलिखित कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए:

A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 4
C. केवल 1, 3 और 4
D. 1, 2, 3 और 4


Q6. एक देश में पानी के निजीकरण के खिलाफ हुए विरोध में किसी भी राजनीतिक दल का नेतृत्व नहीं था। इसका नेतृत्व थ्म्क्म्ब्व्त् नामक संगठन ने किया था। इस संगठन में इंजीनियर और पर्यावरणविद सहित स्थानीय पेशेवर शामिल थे। यह देश है -

A. बोलीविया
B. मालदीव
C. रूस
D. यूक्रेन

Q7. प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया को संपन्न करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा/से आवश्यक है/हैं ?

1- क्लोरोफिल
2- सौर प्रकाश
3- कार्बन डाइ ऑक्साइड
4- जल

निम्नलिखित कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

A. केवल 1
B. केवल 1 व 2
C. केवल 1, 2 व 3
D. 1, 2, 3 व 4

Q8. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1- प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया के दौरान कार्बोहाइड्रेट अंतिम रूप से स्टार्च में परिवर्तित हो जाता है।
2- पत्तियों में स्टार्च की उपस्थिति प्रकाश संश्लेषण को होना इंगित करती है।

उपर्युत्तफ़ कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 व 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2

Q9. पर्यावरणीय स्थितियों के अनुसार विभिन्न प्रकार के पारिस्थितिक तंत्र मौजूद हैं, जहां पर अनेकों पौधों एवं जानवरों की प्रजातियों को विकास के माध्यम से अनुकूलित किया गया है। इस घटना को किस रूप में जाना जाता है-

A. पारिस्थितिकीय उत्तराधिकार
B. पारिस्थितिकीय अनुकूलन
C. पारिस्थितिकीय विकास
D. जैव भू-रासायनिक अनुकूलन

Q10. ‘पारिस्थितिक संतुलन’-

A. एक निवास स्थान में जीवों के एक समुदाय के भीतर गतिशील संतुलन की स्थिति है।
B. नई प्रजाति, प्राकृतिक खतरों या मानवीय कारणों के प्रवेश से अशान्त हो सकता है।्र
C. विभिन्न जीवों के बीच प्रतिस्पर्द्धा एवं सहयोग के माध्यम से घटित होता है, जहां पर आबादी स्थिर रहती है।
D. उपर्युक्त सभी

Click Here for Daily MCQs in English Medium

पुरालेख (Archive) के लिए यहां क्लिक करें

यूपीएससी / राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन टेस्ट सीरीज़

किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें