होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 05 Aug 2018

यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Daily Hindi MCQs for UPSC/State PSC Exams) - 06 अगस्त 2018 05 Aug 2018

image
यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Daily Hindi MCQs for UPSC/State PSC Exams) - 06 अगस्त 2018


यूपीएससी / पीएससी परीक्षा के लिए दैनिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Daily Hindi MCQs for UPSC/State PSC Exams)


Q1. 1. ऋग्वैदिक काल के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1- ऋग्वैदिक काल में केवल तांबा धातु का इस्तेमाल किया जाता था।
2- समुद्र का वर्णन व्यापार और सागरीय संपदा के संदर्भ में है।
3- ऋग्वेद में कृषि के महत्व को नजरअंदाज किया गया है।
4- हल एक बैल के द्वारा खींचा जाता था।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही कथनों का चयन कीजिएः

A. केवल 1 और 3
B. केवल 2 और 4
C. केवल 1, 2 और 4
D. 1, 2, 3 और 4

Q2. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन वैदिक लोगों के बारे में सही नहीं है ?

A. ‘शून्य’ ऋग्वैदिक काल से ही प्रचलन में था।
B. वैदिक लोगों को त्रिभुजों, वृत्तों के क्षेत्र में बराबर वर्गों को बनाने और वर्गों को जोड़ने या अंतर करने की गणना के बारे में पता था।
C. वे जानते थे कि पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है और सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती है।
D. त्रिकोणमिति को गणित की एक अलग शाखा के रूप में वैदिक लोगों द्वारा विकसित किया गया था।ी

Q3. कलिंग युद्ध के बाद, अशोक के सामने सबसे बड़ा आदर्श और उद्देश्य धम्म का प्रचार-प्रसार करना था। धम्म के संदर्भ में ‘जैसा कि अशोक के अभिलेखों में बताया गया है’ निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1- धम्म कोई धर्म या धार्मिक प्रणाली नहीं है बल्कि एक ‘नैतिक कानून’ है।
2- इसके अंतर्गत प्राकृतिक न्याय एवं युद्ध के प्रोत्साहन के आधारभूत तत्व हैं।
3- यह कम बुराई एवं कई अच्छे कर्मों से गठित है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A. केवल 1
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 3
D. सभी सही है

Q4. निम्नलिखित विशेषताओं पर विचार कीजिएः

1- संघवाद
2- सरकार का संसदीय स्वरूप
3- शक्तियों का विभाजन
4- धर्म से राज्य का पृथक्करण

उपर्युक्त विशेषताओं में से कौन-सी भारतीय संविधान की विशेषता/विशेषताएँ है/हैं ?

A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 1, 2 और 3
D. 1, 2, 3 और 4


Q5. केवल एक धर्मनिरपेक्ष राज्य ही अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकता है, यह सुनिश्चित करने के लिए कि -

1- एक धार्मिक समुदाय दूसरे पर वर्चस्व स्थापित न करें
2- कुछ सदस्य एक ही धार्मिक समुदाय के अन्य सदस्यों पर वर्चस्व स्थापित न करें
3- राज्य किसी विशेष धर्म को लागू नहीं करता और न ही व्यक्तियों को धार्मिक स्वतंत्रता से दूर करता है

निम्नलिखित कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए:

A. केवल 1
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 3ै
D. 1, 2 और 3


Q6. एक बार जब संसद के लिए चुनाव हो जाता है तब संसद को निम्नलिखित में से किन कार्यों को करने की आवश्यकता होती है ?

1- राष्ट्रीय सरकार का चयन करना
2- सरकार को नियंत्रित, निर्देशित और सूचित करना
3- कानून बनाना
4- कानून का विश्लेषण और अर्थांकन करना

निम्नलिखित कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए:

A. केवल 1 और 2
B. केवल 3 और 4
C. केवल 1, 2 और 3
D. 1, 2, 3 और 4

Q7. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1- हमारे भोजन में पाए जाने वाले मुख्य कार्बोहाइडेªट मंड (स्टार्च) तथा शर्करा के रूप में होते हैं।
2- यदि किसी खाद्य पदार्थ में मंड (स्टार्च) है तो इसका परीक्षण तनु आयोडीन विलयन की सहायता से किया जा सकता है।

उपर्युत्तफ़ कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 व 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2

Q8. ‘विटामिन’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1- विटामिन । हमारी अस्थियों और दाँतों के लिए कैल्शियम का उपयोग करने में हमारे शरीर की सहायता करता है।
2- विटामिन क् हमारी त्वचा तथा आँखों को स्वस्थ रखता है।

उपर्युत्तफ़ कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 व 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2

Q9. सूर्यातप में होने वाली विभिन्नता के कारक हैं:

1- पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमना
2- सूर्य की किरणों का नति कोण
3- दिन की अवधि
4- वायुमंडल की पारदर्शिता

निम्नलिखित कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिएः

A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 1, 2 और 3
D. सभी सही है

Q10. कोरिओलिस बल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1- कोरिओलिस बल दाब प्रवणता बल के लम्बवत कार्य करता है।
2- कोरिओलिस बल अक्षांशीय के कोण के व्युत्क्रमानुपाती होता है।
3- यह भूमध्य रेखा पर अधिकतम है एवं ध्रुवों पर अनुपस्थित है।

उपर्युक्त दिये गये कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. सभी सही हैं

Click Here for Daily MCQs in English Medium

पुरालेख (Archive) के लिए यहां क्लिक करें

यूपीएससी / राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन टेस्ट सीरीज़

किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें