होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 26 Jan 2022

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 27, जनवरी 2022 26 Jan 2022

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 27, जनवरी 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 27, जनवरी 2022


प्रश्न 1: ‘ग्लोबल टाइगर फोरम’ के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा कथन असत्य है?

A. बाघों के संरक्षण के लिए यह एक अंतर-सरकारी अंतरराष्ट्रीय निकाय है।
B. इसका उद्देश्य बाघों के संरक्षण के संबंध में अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को हल करना है।
C. भारत साल 2010 में इसका सदस्य बना।
D. इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

उत्तर: (C)

व्याख्या: देश का राष्ट्रीय पशु होने के नाते बाघ भारत के लिए खास अहमियत रखता है। ‘पैन्थेरा टाइग्रीस’ के वैज्ञानिक नाम वाले इस जानवर को बचाने के लिए सरकार की तरफ से तमाम कोशिशें की जा रही हैं। इसी क्रम में हाल ही में बाघ संरक्षण पर चौथा एशिया मंत्रिस्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। ये वैश्विक बाघ रिकवरी कार्यक्रम और बाघ संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धताओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। गौरतलब है कि अभी कुछ ही दिन पहले राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की 19वीं बैठक का भी आयोजन किया गया था। बाघों के संरक्षण के लिए इसके बहुतायत वाले देशों ने एक अंतर-सरकारी अंतरराष्ट्रीय निकाय ‘ग्लोबल टाइगर फोरम’ का गठन किया है। जिसका उद्देश्य बाघों के संरक्षण के संबंध में अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को हल करना है। 1997 में, GTF एक स्वतंत्र संगठन बना और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। भारत इसका एक संस्थापक सदस्य देश है।

प्रश्न 2: निम्नलिखित में से किन-किन क्षेत्रों में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिया जाता है?

1. नवाचार
2. समाजसेवा
3. कला
4. संस्कृति और वीरता

A. केवल 1 और 4
B. केवल 2, 3 और 4
C. केवल 1, 3 और 4
D. 1 2 3 और 4

उत्तर: (D)

व्याख्या: हाल ही में प्रधानमंत्री ने साल 2021 और 2022 के लिए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं को ब्लॉकचेन तकनीक के माध्यम से डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। बता दें कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 5 वर्ष से 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों को छह क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धि के लिए दिया जाता है। ये क्षेत्र हैं - नवाचार, समाजसेवा, शिक्षा, खेल, कला तथा संस्कृति और वीरता। पुरस्कार में एक पदक, एक लाख रूपये नकद और प्रमाणपत्र दिया जाता है।

प्रश्न 3: ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. साल 2004 से हर साल 25 जनवरी को मतदाता दिवस मनाया जाता है।
2. राष्ट्रीय मतदाता दिवस के इस वर्ष का विषय है- 'मजबूत लोकतंत्र के लिए चुनावी साक्षरता'।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B)

व्याख्या : साल 2011 से हर साल 25 जनवरी को मतदाता दिवस मनाया जाता है। इसी दिन साल 1950 में निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी। मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को विशेष रूप से नए मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करना है। इस दिन मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक करना और चुनाव प्रक्रिया में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने का काम किया जाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में नए मतदाताओं को सम्मानित किया जाता है और उन्हें मतदाता फोटो पहचान पत्र सौंपा जाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के इस वर्ष का विषय है- 'मजबूत लोकतंत्र के लिए चुनावी साक्षरता'।

प्रश्न 4: निम्नलिखित में कौन-कौन से संगठन/घटनाएं सुभाष चंद्र बोस के जीवन से जुड़ी हुई हैं?

1. इंडिपेंडेंस लीग
2. फारवर्ड ब्लाक
3. ‘दिल्ली चलो’ का नारा

A. केवल 1 और 2
B. केवल 2, और 3
C. केवल 1, और 3
D. 1, 2 और 3

उत्तर: (D)

व्याख्या: बीते 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर सरकार ने घोषणा की है कि इस दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाएगा और नई दिल्ली में इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इतना ही नहीं, इस साल गणतंत्र दिवस समारोह भी 24 जनवरी के बजाय 23 जनवरी से शुरू हो गया। सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा में कटक के एक संपन्न बंगाली परिवार में हुआ था। वे एक राष्ट्रवादी और स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी थे। रबीन्द्रनाथ टैगोर की सलाह पर वे कांग्रेस के साथ जुड़ गए। वे दो बार कांग्रेस के अध्यक्ष भी चुने गए। नेहरू के साथ मिलकर उन्होंने इंडिपेंडेंस लीग की स्थापना की थी और वे इंडिया के लिए ड्राफ्ट कंस्टीच्यूशन तैयार करने में भी शामिल थे। 1939 में कांग्रेस छोड़ने के बाद उन्होंने फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की थी और 1942 में इन्होंने "दिल्ली चलो" का नारा दिया था।

प्रश्न 5: हाल ही में किस राज्य ने भारत में अपनी तरह का पहला राज्य-स्तरीय पक्षी एटलस जारी किया है?

A. केरल
B. उत्तराखंड
C. जम्मू एवं कश्मीर
D. सिक्किम 

उत्तर: (A)

व्याख्या: हाल ही में केरल राज्य ने अपने यहां एक ‘केरल बर्ड एटलस’ (KBA) जारी किया है। यह भारत में अपनी तरह का पहला राज्य स्तरीय पक्षी एटलस है। भौगोलिक विस्तार की दृष्टि से KBA एशिया का सबसे बड़ा पक्षी एटलस कहा जा रहा है। KBA को नागरिकों के सहयोग से विज्ञान संचालित अभ्यास के रूप में तैयार किया गया है। इसमें पक्षियों की देखभाल करने वाले करीब 1,000 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया है।

प्रश्न 6. राष्ट्रीय मास्टर प्लान (गतिशक्ति) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. सड़कों, बिजली संयंत्रों, पारेषण लाइनों, पाइपलाइनों आदि जैसी वास्तविक अवसंरचना परिसंपत्तियों को अधिक बजटीय सहायता प्रदान करने की भारत सरकार की योजना है।
2. यह तकनीकी उन्नत प्लान है जिसमे इसरो के स्थानिक योजना उपकरणों के उपयोग के साथ अन्य तकनीकियों का प्रयोग किया जाता है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? कूट का प्रयोग कर सही विकल्प का चयन करें।

a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B)

व्याख्या:

  • गति शक्ति मास्टर प्लान में रेलवे, सड़क और राजमार्ग, पेट्रोलियम और गैस, बिजली, दूरसंचार, शिपिंग और विमानन सहित 16 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों द्वारा नियोजित तथा आरम्भित बुनियादी परियोजनाओं को एकीकृत करने के लिए केंद्रीकृत पोर्टल का निर्माण किया गया है।
  • यह तकनीकी उन्नत प्लान है जिसमे इसरो के स्थानिक योजना उपकरणों के उपयोग के साथ अन्य तकनीकियों का प्रयोग किया जाता है

प्रश्न 7: FAME India योजना के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. FAME India नेशनल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन प्लान का एक हिस्सा है।
2. FAME का मुख्य जोर सब्सिडी, प्रोत्साहन और तकनीकी विकास प्रदान करके इलेक्ट्रिक वाहनों और हाइब्रिड वाहनों को प्रोत्साहित करना है।
3. यह ऊर्जा मंत्रालय और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की एक संयुक्त पहल है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

a) केवल 1 और 2
b) 2 और 3 केवल
c) 1,2 और 3
d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या:

  • FAME India नेशनल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन प्लान का एक हिस्सा है।
  • इस योजना में हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक तकनीक जैसे माइल्ड हाइब्रिड, स्ट्रांग हाइब्रिड, प्लग इन हाइब्रिड और बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हैं।
  • यह भारी उद्योग विभाग, भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय की एक पहल है।

किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें