होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 11 May 2023

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 12, मई 2023 11 May 2023

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 12, मई 2023


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC, BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 12, मई 2023


प्रश्न 1. क्षेत्रीय व्यापार समझौतों में से कौन सा/से नकारात्मक प्रभाव है/हैं?

a) ट्रेड डायवर्जन
b) गैर-सदस्य देशों का बहिष्कार
c) बढ़ी हुई और लक्षित बाजार पहुंच और कम टैरिफ
d) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कानून में असंगति।

उत्तर: (C)

प्रश्न 2. भारतीय खाद्य निगम के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :

1. भारतीय खाद्य निगम ( एफसीआई ) एक सांविधिक निकाय है।
2. यह उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के स्वामित्व में है।
3. भारत में सभी खाद्यान्न खरीद संचालन भारतीय खाद्य निगम ( एफसीआई ) द्वारा किया जाता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही कथन का चयन करें।

A. 1 और 2 केवल
B. 2 और 3 केवल
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3

उत्तर: (A)

व्याख्या:

  • भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई ), खाद्य निगम अधिनियम, 1964 के अधिनियमन द्वारा सृजित एक वैधानिक निकाय है।
  • इस प्रकार कथन 1 सही है।
  • उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार के स्वामित्व में है ।
  • अतः कथन 2 भी सही है।
  • सभी खरीद एफसीआई द्वारा नहीं की जाती है।
  • राज्य सहकारी एजेंसियां और अन्य राज्य स्तरीय वितरण एजेंसियां भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
  • इस प्रकार कथन 3 सही नहीं है।

प्रश्न 3. भारतीय इतिहास में 'गोत्र प्रथा' के सन्दर्भ में कौन सा कथन सत्य है?

(a) यह हड़प्पा सभ्यता के समय से ही भारतीय संस्कृति का अंग है
(b) इसका आरंभ ऋग्वैदिक काल में व्यवसाय के आधार पर समाज के वर्गीकरण के साथ आरम्भ हुआ
(c) गोत्र प्रथा के अनुसार व्यक्ति का विवाह समान गोत्र में ही होगा।
(d) इसका प्रारम्भ उत्तर वैदिक काल से माना जाता है।

उत्तर: (D)

व्याख्या: भारत में गोत्र प्रथा का आरम्भ उत्तर वैदिक काल से आरम्भ हुआ। गोत्र शब्द का मूल अर्थ गोष्ठ है जिसका तात्पर्य उस स्थान से है जहाँ सम्पूर्ण कुटुंब का गोधन पाला जाता है। परन्तु बाद में इसका अर्थ एक ही मूल पुरुष से उत्पन्न होनी वाली सन्तानो ( समुदाय ) से लिया जाने लगा। कालांतर में सगोत्रीय विवाह को निषेध कर दिया गया तथा गोत्र के बाहर विवाह की प्रथा चल पड़ी। इस प्रकार विकल्प d सही है।

प्रश्न 4. मौर्योत्तर काल में प्रयुक्त "वत्याक्षत्रिय " शब्द सम्बंधित थाः

(a) मातृप्रधान कुल के सातवाहन शासको से
(b) बाहर से आये विदेशी जिन्हें तात्कालिक समाज ने आत्मसात कर लिया
(c) राष्ट्रकूट साम्राज्य में विदेश विभाग का अधिकारी
(d) रोम से आयात तथा निर्यात में सहायक अधिकारी

उत्तर: (B)

व्याख्या: मौर्योत्तर काल भारत के इतिहास के दृष्टिकोण से अत्यंत संक्रमण का काल रहा है। इस समय मौर्य वंश के भग्नावशेषों पर जहाँ भारत में सातवाहन वंश, शुंग वंश का राज्य था वहीं भारत के बाहर से हिन्द-यूनानी, शक, कुषाण तथा पहलवो का आगमन भी हुआ। यूनानी, शक, पार्थियन (पल्लव), कुषाण धीरे धीरे अपनी पहचान खोते चले गए तथा भारतीय समाज का अंग हो गए। ये योद्धाओं के रूप में भारतीय समाज में आये थे अतः इन्हे क्षत्रिय श्रेणी में स्थान प्राप्त हुआ। इन्हें ही 'वात्या क्षत्रिय' या 'अधम क्षत्रिय' कहा गया। भारतीय समाज में विदेशियों का आत्मसातीकरण जितना मौर्योत्तर काल में हुआ उतना सम्भवत: प्राचीन भारत के किसी काल में नहीं हुआ।

प्रश्न 5. अरुणाचल प्रदेश में वालोंग नामक स्थान के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह दिबांग नदी के तट पर स्थित है।
2. यह भारत के सबसे पूर्वी शहरों में से एक है।
3. वालोंग युद्ध भारत और चीन के बीच लड़ा गया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही कथन है/हैं?

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2
(c) केवल 1 और 3
(d) केवल 2 और 3

उत्तर: (D)

व्याख्या:

  • कथन 1: कथन गलत है। वालोंग लोहित नदी के तट पर स्थित है।
  • कथन 2: यह भारत के सबसे पूर्वी शहरों में से एक है।
  • कथन 3: वालोंग युद्ध भारत और चीन के बीच लड़ा गया था। बीते नवम्बर में, भारतीय सेना ने वालोंग की लड़ाई के डायमंड जुबली समारोह की निरंतरता में वालोंग मेले का आयोजन किया।

प्रश्न 6. दिल्ली रिज के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. यह विंध्य श्रेणी का उत्तरी विस्तार है।
2. यह राजस्थान के रेगिस्तान की गर्म हवाओं से दिल्ली की रक्षा करती है।
3. यह रिज क्वार्टजाइट चट्टानों से बनी है और उत्तरी भारत में एक महत्वपूर्ण "जल विभाजक" बनाती है।

उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

(a) 1 और 3
(b) केवल 3
(c) 2 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर: (C)

व्याख्या: दिल्ली रिज को दिल्ली शहर के लिए हरा फेफड़ा कहा जाता है और यह दिल्ली को राजस्थान के पश्चिम में रेगिस्तान की गर्म हवाओं से बचाता है। रिज में लगभग 35 किमी की दूरी तक क्वार्टजाइट चट्टानें हैं। यह प्राचीन अरावली श्रेणी का उत्तरी विस्तार है। ऐसा माना जाता है कि हिमालयी नदी प्रणाली का विघटन संभवतः पश्चिमी हिमालय में प्लेइस्टोसिन उथल-पुथल के कारण हुआ था, जिसमें पोतवार पठार (दिल्ली रिज) का उत्थान भी शामिल था, जिसने सिंधु और गंगा जल निकासी प्रणालियों के बीच जल विभाजन के रूप में कार्य किया। यह एक प्रमुख जल विभाजक बना हुआ है।

प्रश्न 7. निम्नलिखित में से कौन सा/से संवैधानिक निकाय मूल संविधान का हिस्सा नहीं था/थे?

1. वस्तु एवं सेवा कर परिषद
2. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग
3. भारत का महान्यायवादी
4. भाषाई अल्पसंख्यक वर्गों के लिए विशेष अधिकारी

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनें:

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3
(c) केवल 1, 2 और 4
(d) केवल 2 और 4

उत्तर: (C)

व्याख्या: वस्तु एवं सेवा कर परिषद का निर्माण 101वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा किया गया है, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संविधान में 102वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा जोड़ा गया है। भाषाई अल्पसंख्यक वर्गों के लिए विशेष अधिकारी पद को 7वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा वर्ष 1956 में जोड़ा गया


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें