होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 07 May 2023

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 08, मई 2023 07 May 2023

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 08, मई 2023


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC, BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 08, मई 2023


प्रश्न 1. निम्नलिखित में से कौन सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू की गई ईट राइट इंडिया पहल का प्रमुख स्तंभ नहीं है?

(A) स्कूली बच्चों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भोजन
(B) पैक किए गए खाद्य उत्पादों के लिए फ्रंट-ऑफ-पैक लेबलिंग
(C) स्थानीय रूप से प्राप्त और पारंपरिक खाद्य पदार्थों के उपयोग को बढ़ावा देना
(D) केवल वनस्पति आधारित भोजन के उपभोग को प्रोत्साहित करना

उत्तर: (D)

व्याख्या:

  • ईट राइट इंडिया पहल सुरक्षित और स्वस्थ भोजन प्रथाओं को बढ़ावा देने पर केंद्रित है, जिसमें फ्रंट-ऑफ-पैक लेबलिंग, स्थानीय रूप से स्रोत और पारंपरिक खाद्य पदार्थों के उपयोग को प्रोत्साहित करना और स्कूली बच्चों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भोजन सुनिश्चित करना शामिल है।
  • यह पहल फास्ट फूड और मीठे पेय पदार्थों के सेवन को प्रोत्साहित नहीं करती है, क्योंकि ये अक्सर नकारात्मक स्वास्थ्य परिणामों से जुड़े होते हैं।
  • इसलिए, उत्तर कथन D है।

प्रश्न 2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. पिछले एक दशक में देश में खोले गए बैंक खातों की संख्या में पांच गुना की वृद्धि हुई है।
2. इन सभी नए बैंक खातों में से 50 प्रतिशत से अधिक महिलाओं के स्वामित्व में हैं।

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (B)

व्याख्या:

  • 2014 में शुरू की गई प्रधान मंत्री जन धन योजना के बाद से, देश में खुले बैंक खातों की संख्या मार्च 2015 में 147 मिलियन से बढ़कर जून 2022 में 462 मिलियन हो गई है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
  • बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह इसी अवधि में किसी भी देश द्वारा खोले गए बैंक खातों में सबसे बड़ी वृद्धि (45%) है।
  • इन सभी नए बैंक खातों का 56% महिलाओं के स्वामित्व में है। कथन 2 सही है।

प्रश्न 3. कौन सा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन परमाणु दायित्व से संबंधित है?

a) परमाणु क्षति के लिए पूरक मुआवजे पर सम्मेलन (सीएससी)
b) परमाणु दुर्घटना की प्रारंभिक अधिसूचना पर कन्वेंशन
c) परमाणु सुरक्षा पर कन्वेंशन
d) परमाणु सामग्री के भौतिक संरक्षण पर कन्वेंशन

उत्तर: (A)

व्याख्या:

  • परमाणु दायित्व कानून दुनिया भर में एक समान नहीं है। विभिन्न देशों ने परमाणु दायित्व पर विभिन्न राष्ट्रीय कानूनों और विनियमों को अपनाया है, और कुछ ऐसे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में भी शामिल हुए हैं जो परमाणु दायित्व पर सामान्य नियम और मानक स्थापित करते हैं।
  • परमाणु दायित्व पर कुछ सबसे महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन हैं:
  • परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में तृतीय-पक्ष देयता पर पेरिस सम्मेलन (1960) और इसके पूरक प्रोटोकॉल
  • परमाणु क्षति के लिए नागरिक दायित्व पर वियना कन्वेंशन (1963) और इसके पूरक प्रोटोकॉल
  • परमाणु क्षति के लिए पूरक मुआवजे पर कन्वेंशन (1997)
  • वियना कन्वेंशन और पेरिस कन्वेंशन (1988) के आवेदन से संबंधित संयुक्त प्रोटोकॉल

प्रश्न 4. हाल ही में कहाँ देश में पहली बार वाटर मेट्रो का सञ्चालन शुरू किया गया है?

A. गोरखपुर
B. कोच्चि
C. अहमदाबाद
D. चेन्नई

उत्तर: (B)

व्याख्या: बीते 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में देश के पहले वाटर मेट्रो का उद्घाटन किया। कोच्चि और आसपास के दस द्वीपों के बीच चलने वाली इस वाटर मेट्रो का पहला रुट 26 अप्रैल 2023 से सुबह 7 बजे से शुरू हुई। दरअसल परंपरागत मेट्रो के संचालन में काफी प्रॉब्लम आती हैं। इन्हीं प्रॉब्लम्स को अवॉयड करने के लिए इस खास मेट्रो को लाया गया है। यह एक तरह से वाटर बोट जैसा होगा जिसके अंदर मेट्रो ट्रेन जैसी सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस पूरे प्रोजेक्ट की कीमत करीब 1,137 करोड़ रुपये बताई जा रही है जिसकी फंडिंग केरल सरकार ने जर्मनी की KFW बैंक के साथ मिलकर की है। इस परियोजना में 78 पर्यावरण के अनुकूल वाटर मेट्रो और 38 टर्मिनल होंगे।

प्रश्न 5. ‘विकासवाद के सिद्धांत’ के सम्बन्ध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. 'द ओरिजिन ऑफ स्पीशीस' पुस्तक में चार्ल्स डार्विन ने विकासवाद का सिद्धांत प्रतिपादित किया है।
2. इस सिद्धांत के मुताबिक, प्रकृति क्रमिक परिवर्तन द्वारा अपना विकास करती है।

A. केवल 1
B. 1 और 2 दोनों
C. केवल 2
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B)

व्याख्या: चार्ल्स डार्विन का मत था कि प्रकृति क्रमिक परिवर्तन द्वारा अपना विकास करती है। विकासवाद कहलाने वाला यही सिद्धांत आधुनिक जीवविज्ञान की नींव बना। इसके मुताबिक, परिस्थितियों के अनुरूप अपने आप को ढालने की विवशता प्रजाति-विविधता को जन्म देती है। इस सिद्धांत का प्रतिपादन डार्विन ने 1859 में प्रकाशित हुई किताब 'द ओरिजिन ऑफ स्पीशीस' में किया था। डार्विन को इसीलिए मानव इतिहास का सबसे बड़ा वैज्ञानिक माना जाता है। दरअसल, ऐसी खबर है कि एनसीईआरटी ने विकासवाद के इस सिद्धांत को सिलेबस से हटा दिया है। जिसके बाद कई वैज्ञानिकों इस पर आपत्ति जताई है।

प्रश्न 6. नीचे चार युग्म दिए गए हैं। एक तरफ अभियान का नाम दिया गया है और दूसरी तरफ उसका उद्द्येश्य। इनमें से कौन सा युग्म सही सुमेलित है?

A. 'ऑपरेशन कावेरी' - सूडान से फंसे भारतीयों को वापस लाना
B. 'ऑपरेशन गंगा' - भूकंप प्रभावित तुर्किये और सीरिया में बचाव एवं राहत सामग्री भेजना
C. 'ऑपरेशन देवी शक्ति' - रूस के साथ संघर्ष के बीच यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालना
D. 'ऑपरेशन दोस्त' - अफगानिस्तान में तालिबान के हमले के समय वहां फंसे भारतीयों को निकालना

उत्तर: (A)

व्याख्या: संघर्षग्रस्त सूडान से फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'ऑपरेशन कावेरी' शुरू किया है। दरअसल सूडान में गृहयुद्ध की वजह से हमारे कई लोग वहां फंस गए हैं। इसलिए उन्हें सुरक्षित लाने के लिए ये 'ऑपरेशन कावेरी' शुरू किया गया है। कावेरी कर्नाटक और तमिलनाडु के दक्षिणी राज्यों से होकर बहने वाली प्रमुख भारतीय नदियों में से एक है। ग़ौरतलब है कि रूस के साथ संघर्ष के बीच यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने 'ऑपरेशन गंगा', अफगानिस्तान में तालिबान के हमले के समय 'ऑपरेशन देवी शक्ति' और भूकंप प्रभावित तुर्किये और सीरिया में बचाव एवं राहत सामग्री भेजने के लिए 'ऑपरेशन दोस्त' चलाया गया था।

प्रश्न 7. SIPRI की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक सैन्य खर्च के मामले में देशों का सही क्रम (अधिक से कम) क्या है?

A. चीन > अमेरिका > रूस > भारत
B. चीन > रूस > अमेरिका > भारत
C. अमेरिका > चीन > रूस > भारत
D. रूस > अमेरिका > चीन > भारत

उत्तर: (C)

व्याख्या: हाल ही में जारी स्वीडिश थिंक टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट यानी SIPRI की रिपोर्ट के मुताबिक सैन्य खर्च के मामले में भारत दुनिया में चौथे स्थान पर है। इस सैन्य बजट का लगभग 50% सैनिकों के वेतन और पेंशन पर जबकि बाकी का 23% सेना के लिए आधुनिक उपकरणों की खरीद पर और चीन से जुड़ी भारतीय सीमा को मजबूत करने के लिए किया गया है। दुनिया में कुल सैन्य खर्च में अन्य देशों की हिस्सेदारी की बात करें तो 39% की हिस्सेदारी के साथ अमेरिका टॉप पर है। वहीँ 13% खर्चे के साथ चीन दूसरे, 3.9% के साथ रूस तीसरे जबकि 3.6% खर्चे के साथ भारत चौथे और 3.3% खर्चे के साथ सऊदी अरब पांचवें स्थान पर है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें