होम > DNS

Blog / 05 Dec 2019

(डेली न्यूज़ स्कैन - DNS हिंदी) हॉर्नबिल त्योहार 2019 (Hornbill Festival 2019)

image


(डेली न्यूज़ स्कैन - DNS हिंदी) हॉर्नबिल त्योहार 2019 (Hornbill Festival 2019)


हर साल दिसम्बर में शुरू होने वाले नागालैण्ड के सबसे बड़े त्यौहार हार्नबिल ने इस वर्ष फिर से 1 दिसम्बर को दस्तक दे दी है।

हमारे आज के इस DNS में हम लगभग डेढ़ हफ्रतों तक चलने वाले हार्नबिल त्यौहार के बारे में चर्चा करेंगे। साथ ही इसके महत्व को भी बतालायेंगे।

  • बीते 1 दिसंबर की नागालैण्ड में हार्नबिल त्यौहार के 20वें संस्करण की शुरूआत हुई।
  • यह त्यौहार हर वर्ष 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक नागालैण्ड की राजधानी कोहिमा से कुछ दूरी पर स्थित किसामा नामक विरासत स्थल में मनाया जाता है। किसामा नागालैण्ड का एक बहुत पुराना गाँ है जिसकी नागा जनजाति से व इसकी संस्कृति से गहरा ताल्लुक है।
  • इस त्यौहार की शुरूआत वर्ष 2000 में नागालैण्ड सरकार ने कराई थी जिसका उद्देश्य नागा जनजातियों को आपस में एक दूसरे से परिचित कराना व देश दुनिया को नागा समान इनकी संस्कृति से रूबरू कराना था।
  • इस त्यौहार का आयोजन राज्य पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग नागालैण्ड द्वारा कराया जाता है।
  • गौरतलब है कि एक लम्बे समय से नागालैण्ड अशांति व हिंसा का शिकार रहा है यह त्यौहार यहां के भटके हुये युवाओं को सही राह पर लाने व यहां आपसी शांति बनाये रखने में काफी कारगर रहा है।
  • नागालैण्ड की 60 प्रतिशत से भी ज्यादा आबादी कृषि कार्यो पर आश्रित है इसीलिये यह त्यौहार भी कृषि, उत्पादों, हस्तकला, भोजन, ग्रीन संगीत, नृत्य आदि के इर्द गिर्द घूमता नजर आता है।
  • इस त्यौहार में नागाओं के पारम्परिक खेलों, उनकी युद्ध कलाओं, नृत्य, गीत संगीत आदि का मंचन देखने को मिलता है।
  • हार्नबिल त्यौहार का यह नाम उसे हार्नबिल चिडि़या के नाम पर मिला इस चिडि़या को नागा जनजाति में पवित्र माना जाता है व नागाओं की पौराणिक कथाओं में इसका जिक्र भी मिलता है।
  • भारत में हार्नबिल की लगभग 9 प्रजातियाँ पाई जाती है।
  • हार्नबिल त्यौहार को Festival of festivals भी कहा जाता है।
  • इस त्यौहार की सबसे खास बात Hornbill Informational Rock Festival होता है। जिसमें विश्व भर के स्थानीय व जनजातीय बैंड़ अपनी प्रस्तुति देते है।
  • हार्नबिल त्यौहार देखने के लिये पर्यटक व सैलानी देश के कोनो-कोनो से नागालैण्ड पहुंचते हैं इतना ही नहीं नागालैण्ड सरकार के मुताबिक हर वर्ष हार्नबिल में आने वाले विदेशी सैलालियों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
  • इस त्यौहार में हर साल होने वाला Miss Nagaland Beauty Context भी आकर्षक का केन्द्र रहता है।

किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें