होम >

Blog / 16 Jul 2020

यूपीएससी, आईएएस, राज्य पीसीएस, एसएससी, बैंक, एसबीआई, रेलवे, और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स MCQs (5 जुलाई - 11 जुलाई 2020)

image


यूपीएससी, आईएएस, राज्य पीसीएस, एसएससी, बैंक, एसबीआई, रेलवे, और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स MCQs (5 जुलाई - 11 जुलाई 2020)

Weekly Current Affairs MCQs for UPSC, IAS, State PCS, SSC, Bank, SBI, Railway, & All Competitive Exams (5 July - 11 July 2020)



प्रश्न- हाल के समय में चर्चित रहे हांगकांग राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

1. कथन- इसे हांगकांग की विधायिका ने 41:1 के बहुमत से पारित किया है !
2. कथन- इसके तहत चीन के राष्ट्रीय प्रतीक के अपमान को सजा माना गया है !
3. कथन- इस कानून के माध्यम से चीन की सरकार हांगकांग के राष्ट्रीय कानून में दखल दे सकती है !
4. कथन- इस कानून के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने अपना विरोध प्रकट करते हुए हांगकांग के साथ अपनी प्रत्यर्पण संधि निलंबित कर दिया है !

उपरोक्त कथनों में से असत्य कथन के कूट का चयन कीजिए -

A. केवल 1
B. 1 और 3
C. 2 और 4
D. कोई नहीं

प्रश्न- हांगकांग के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए -

1. कथन- प्रथम अफीम युद्ध के बाद 1842 में चीन ने हांगकांग को ब्रिटेन को सौंप दिया था !
2. कथन- 1898 में ब्रिटेन ने हांगकांग को 99 साल के लिए लीज पर ले लिया !
3. कथन- 1977 में ब्रिटेन ने चीन को हांगकांग वापस कर दिया !
4. कथन- 1987 हांगकांग में एक देश दो शासन व्यवस्था का नियम लागू हुआ !

उपरोक्त कथनों में से सत्य कथन के कूट का चयन कीजिए-

A. सभी कथन सही हैं !
B. केवल 1 और 2
C. 1, 2, और 3
D. 2, 3 और 4

प्रश्न- एंटीबॉडी के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

1. कथन- इसके निर्माण का संबंध इम्यूनिटी सिस्टम की मजबूती से है !
2. कथन- सभी बीमारियों के लिए एंटीबॉडी का निर्माण संक्रमण के दो दिन बाद प्रारंभ हो जाता है !
3. कथन- प्रत्येक बीमारी के संदर्भ में एक बार एंटीबॉडी विकसित हो जाने के बाद वह जीवन भर के लिए बीमारी से बचाने में सक्षम हो जाती है !

उपरोक्त कथनों में सत्य कथन का चयन कीजिए -

A. सभी
B. केवल 1
C. 1 और 3
D. 2 और 3

प्रश्न- एनकाउंटर के विषय में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

1. कथन- इस शब्द का प्रयोग भारतीय संविधान में कहीं भी नहीं किया गया है !
2. कथन- सीआरपीसी की धारा 46 में पुलिस को आत्मरक्षा में गोली चलाने का अधिकार है !
3. कथन- वर्ष 2014 में जस्टिस P.M. लोढ़ा और जस्टिस रोहिटन नरीमन ने इसके विषय में 16 बिंदु वाले निर्देश दिए हैं !
4. कथन- इस संदर्भ में पुलिस मैनुअल यह कहता है कि जब तक पुलिस पर हमला नहीं होता तब तक पुलिस गोली नहीं चला सकती है !

सत्य कथन के कूट का चयन कीजिए -

A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. 2 और 4
D. कोई नहीं !

प्रश्न- निम्नलिखित कथनों पर विचार करें तथा असत्य विकल्प को चुनें-

A. तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप एरदोगन तैयप ने हागिया सोफिया को संग्रहालय के स्थान पर मस्जिद में तब्दील करने को कहा है !
B. ग्रीस ने हागिया सोफिया को मस्जिद में तब्दील करने के फैसले को UNESCO के नियमों का उल्लंघन कहा है और विरोध किया है !
C. वर्ष 1935 में आधुनिक तुर्की के संस्थापक तत्कालीन राष्ट्रपति मुस्तफा कमाल ने हागिया सोफिया को संग्रहालय में परिवर्तित कर आम जनता के लिए खोल दिया था !
D. इंस्तांबुल को प्राचीन समय में कान्सटेनतिनोपोल कहा जाता था !

प्रश्न- नागालैंड राज्य के संदर्भ में निम्नलिखित बिंदुओं पर विचार करते हुए सही विकल्प का चयन करें -

1. इसकी सीमाएं उत्तर में अरुणाचल प्रदेश दक्षिण में मणिपुर तथा पूर्व में म्यांमार से लगती है !
2. इसके कुल क्षेत्रफल 16578 किलोमीटर का 9% भाग ही मैदानी है !
3. इसे 15 दिसंबर 1963 में असम से पृथक कर 16 वां राज्य का दर्जा दिया गया !
4. माउंट सरामाती इसकी सर्वोच्च चोटी है जिसकी समुद्र तल से ऊंचाई 3840 मीटर है !

A. 1, 2, 3
B. 1, 2, 4
C. 2, 3, 4
D. 1, 2, 3, 4

प्रश्न- जूनोटिक बीमारियों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. जूनोटिक संक्रमण मनुष्यों में जानवरों, जीवाणुओं, विषाणुओं या परजीवी के माध्यम से फैलता है !
2. जीका, मलेरिया, इबोला, HIV- एड्स, रेबीज और Covid-19 जूनोटिक संक्रमण के कारण फैलने वाले रोग हैं !
3. 2018 में ग्लोबल विरोम प्रोजेक्ट लॉन्च किया जिसमें अगले 10 वर्षों में उन सभी स्थानों को मिलाकर एक ग्लोबल एटलस विकसित करेंगे जहां से प्राकृतिक जूनोटिक वायरस पाए जाने की संभावना है !
4. वर्तमान में वैज्ञानिकों को मनुष्य को संक्रमित करने वाले 260 वायरस की जानकारी है जो जूनोटिक वायरस की संख्या का केवल 1% है !

उपरोक्त कथनों में से सही कथनो वाले कूट का चयन कीजिए-

A. 1, 3, 4
B. 1, 2, 3
C. 2, 3, 4
D. 1, 2, 4

प्रश्न- रीवा सोलर पार्क से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

1. 1500 हेक्टेयर में विस्तृत इस सोलर पार्क को 250 मेगावाट की तीन यूनिट में विभाजित किया गया है !
2. World Bank से Clean Technology Fund प्राप्त करने वाला देश का पहला प्रोजेक्ट है !
3. इसमें उत्पादित ऊर्जा का 30% दिल्ली मेट्रो तथा 70% का मध्य प्रदेश के डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा प्रयोग किया जाता है !
4. इससे प्रतिवर्ष 15 लाख टन CO2 उत्सर्जन कम होगा इस कारण इसे श्योर, प्योर और सिक्योर के रूप में घोषित किया गया है !

उपरोक्त में से सही कथनों वाले कूट का चयन कीजिए

A. 1, 2, 3
B. 2, 3, 4
C. 1, 2, 4
D. 1, 3, 4

प्रश्न- वर्चुअल क्लाइमेट एक्शन मीटिंग से संबंधित बिंदुओं पर विचार कीजिए-

1. इसकी अध्यक्षता यूरोपीय संघ, चीन तथा कनाडा द्वारा की गई !
2. क्लाइमेट चेंज से निपटने के लिए भारत ने 2005 से 2018 के बीच अपनी GDP की तुलना में 21% उत्सर्जन गहनता में कमी की है !
3. UNFCCC के तहत पेरिस समझौते को पूर्ण रुप से लागू करने की बात कही गई !
4. जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए भारत ने स्टेज-4 उत्सर्जन मानकों को 2024 के बजाय 1 मार्च 2020 को पूरे देश में लागू किया है !

उपरोक्त में सही विकल्प का चयन करें-

A. 1, 2
B. 2, 3
C. 3, 4
D. 1, 3

प्रश्न- रूबेला के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करते हुए गलत विकल्प को चुनें-

A. रूबेला वायरस से फैलने वाला संक्रामक रोग है जिसे जर्मन खसरा भी कहा जाता है !
B. शरीर पर दाने निकलना, बुखार, सिर दर्द एवं लसीका ग्रंथि से संबंधित समस्याएं इसके लक्षण है !
C. जन्मजात रूबेला बीमारी से संक्रमित होने पर बहरापन, मोतियाबिंद, मानसिक मंदता और हृदय विकृति आदि हो सकती है !
D. शरीर में वायरस के प्रवेश करने पर 3-4 सप्ताह बाद लक्षण दिखाता है !

प्रश्न- भारतीय रेलवे के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करते हुए सही कूट वाले विकल्प का चयन करें-

1. वर्ष 1925 में बॉम्बे से कुर्ला के बीच पहली इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेन चलाई गई थी !
2. 1947 में आजादी के बाद रेल नेटवर्क का भारत को 60% विरासत में मिला जिसका 1950 में राष्ट्रीयकरण कर दिया गया !
3. 2004 में इंटरनेट के माध्यम से आरक्षण व्यवस्था और टेलीफोन नंबर 139 द्वारा ट्रेन पूछताछ सेवा प्रारंभ की गई !
4. 1952 में 6 जोन के साथ जोनल सिस्टम प्रारंभ किया जिसकी वर्तमान में संख्या 18 है !

A. 1, 2, 3
B. 2, 3, 4
C. 1, 2, 4
D. उपरोक्त सभी !

प्रश्न- प्रीवेंटिंग द नेक्स्ट पेड़ेमिक:-जूनोटिक डिजीज एंड हाउ टू ब्रेक द चैन ऑफ ट्रांसमिशन नामक रिपोर्ट में जूनोटिक रोगों के कारण बताए हैं-

1. खाद्य आपूर्ति श्रंखलाओं में बदलाव 2. यात्रा और परिवहन
3. पशु प्रोटीन की बढ़ती मांग
4. गहन और अस्थिर खेती में वृद्धि
5. प्रकृति क्षेत्र में अति प्रवेश
6. वन्यजीवों का बढ़ता उपयोग और दोहन

उपरोक्त में से बढ़ते जूनोटिक रोगों के पीछे कारण है-

A. 1, 2, 3, 5, 6
B. 1, 3, 4, 5, 6
C. 1, 2, 3, 4, 6
D. उपरोक्त सभी

प्रश्न- हाल ही में चर्चा में आए Black Death रोग से संबंधित बिंदुओं पर विचार कीजिए !

1. WHO की रिपोर्ट के अनुसार यह बीमारी यर्सिनिया पेस्टिस के कारण होती है जो कृंतको एवं उसके पिस्सू मे पाए जाते हैं !
2. न्यूमोनिक प्लेग, ब्यूबोनिक प्लेग का अगला स्टेज होता है !
3. ब्यूबोनिक प्लेग में मृत्यु दर 30% से 60% होती है वही न्यूमोनिक प्लेग में यह 60% से अधिक हो जाती है !
4. ब्यूबोनिक प्लेग के लक्षण 1 से 7 दिन में दिखाई देते हैं वहीं न्यूमोनिक प्लेग के लक्षण तुरंत दिखने लगते हैं !

उपरोक्त में से कौन-सा विकल्प गलत है-

A. 1, 2
B. 2, 3
C. केवल 4
D. कोई नहीं

प्रश्न- विंटर ग्रेड डीजल से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार करते हुए असत्य कथन को चुने -

1. चिपचिपापन कम करने के लिए इसमें फ्यूल एडिटिव्स मिलाया जाता है जो वाहनों में लगे फ्यूल इंजेक्टर्स पर कार्बन जमा नहीं होने देता !
2. इसमें 5% बायोडीजल, 5% सल्फर होता है और यह बी-एस-6 के मानकों को पूरा करेगा !
3. वर्तमान में इसका निर्माण पानीपत रिफायनरी से किया जा रहा है !
4. यह -33 डिग्री सेल्सियस तापमान पर भी तरल अवस्था में बना रहता है !

A. 1
B. 2
C. 3
D. 4

प्रश्न- रेलवे द्वारा हाल ही में जारी किए गए RFQ (Request For Qualification ) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. 200 आधुनिक ट्रेनों की शुरुआत तथा 109 दोहरी रेल लाइनों का निजी ट्रेनों के परिचालन हेतु विकसित किया जाएगा !
2. इसमें लगभग 30,000 करोड़ के निजी निवेश आने का अनुमान है !
3. यह मेक इन इंडिया के तहत जारी किया गया है !
4. निजी संस्थाएं रेलवे को तय ऊर्जा, ढुलाई शुल्क और बोली प्रक्रिया के माध्यम से निर्धारित सकल राजस्व का भुगतान करेगी !

उपरोक्त में से कौन सा/ कौन से विकल्प सही हैं -

A. 2, 3, 4
B. 1, 3, 4
C. 1, 2, 4
D. 1, 2, 3, 4

प्रश्न- सकतेंग वन्य जीव अभ्यारण से संबंधित बिंदुओं पर विचार कीजिए -

1. भूटान के त्राशिगैंग दोगशाक जिले के 650 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विस्तृत है !
2. Global Environment facility की 58वीं बैठक में इसके विकास के लिए वित्त पोषण की घोषणा की है !
3. यह एशियाई शेर, हिमालयन ब्लैक बियर, हिमालयन मोनाल और तीतर जैसे वन्यजीवों का आवास क्षेत्र है !
4. GEF वर्ष 1992 में स्थापित एक अंतरराष्ट्रीय निकाय है जो पर्यावरणीय योजनाओं का वित्तपोषण कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देता है !

A. केवल 1
B. केवल 2
C. केवल 3
D. केवल 4

प्रश्न- हागिया सोफिया इमारत के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. इसका निर्माण 530 ई. मे बाइजेंटाइन साम्राज्य के शासक जस्टीनियन ने गिरजाघर के तौर पर करवाया था !
2. यह बास्फोरस जलसंधि के पूर्वी किनारे पर स्थित है एशिया और यूरोप की सीमा तय करती है !
3. वर्ष 1958 में लगभग 15 वर्ष पुरानी इस इमारत को यूनेस्को की विश्व विरासत इस स्थल के रूप में सूचीबद्ध है !
4. इसके मध्य में एक बड़ा गुंबद और चारों और 6 महीना रहे हैं जिसका निर्माण सुल्तान महेमत द्वितीय ने करवाया था !

उपरोक्त में से कौन सा/ कौन से सही है-

A. 1, 2, 4
B. 1, 2, 3
C. 2, 3, 4
D. 1, 3

प्रश्न- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. कथन- कोरोना महामारी के प्रसार के कारण चुनाव आयोग ने 65 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों, कोरोना संक्रमितो या होम क्वारंटाइन व्यक्तियों और विकलांगों को अपना वोट पोस्टल बैलट के माध्यम से डालने की व्यवस्था की है !
2. कथन- पोस्टल बैलट एक फार्म के रूप में होता है जिस पर मतदान करके डाक के माध्यम से भेजा जाता है !

उपरोक्त कथनों पर विचार करते हुए सही विकल्प का चयन करें-

A. केवल कथन 1 सही है !
B. केवल कथन 2 सही है !
C. दोनों कथन सही है !
D. दोनों कथन गलत है !

प्रश्न-AFSPA से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. नागालैंड एवं पूर्वोत्तर भारत में उग्रवाद से निपटने के लिए सेना को विशेष अधिकार देने के लिए 11 सितंबर 1958 को पारित किया गया !
2. इसे अब तक केवल अरुणाचल प्रदेश, असम, मिजोरम, जम्मू कश्मीर नागालैंड राज्य में लागू किया गया !
3. अशांत क्षेत्र (विशेष न्यायालय) अधिनियम 1976 के अनुसार एक बार अशांत क्षेत्र घोषित होने पर 3 माह तक यह स्थिति लागू रहती है !
4. केंद्र सरकार संबंधित राज्य के राज्यपाल की रिपोर्ट के आधार पर किसी राज्य या क्षेत्र को अशांत क्षेत्र घोषित कर इसे लागू करती है !

उपरोक्त में से सही विकल्प का चयन करें-

A. 1, 2, 3
B. 1, 3, 4
C. 2, 3, 4
D. 1, 2, 3, 4

For Answers View Full Video

किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें