होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 16 Apr 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: संविधान एवं राजव्यवस्था (Polity) 16 Apr 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: संविधान एवं राजव्यवस्था (Polity)

Q1:

राष्ट्रपति संसद का अभिन्न अंग है क्योंकि-

1.  वह संसद के दोनों सदनों का अधिवेशन बुलाता है।

2.  वह संसद के दोनों सदनों के बीच संबंधों को नियंत्रित करता है।

3.  वह संसद के दोनों सदनों के द्वारा पारित कानूनों को मंजूरी देता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

राष्ट्रपति संसद के किसी भी सदन का सदस्य नहीं होता है और ही वह संसद में बैठता है लेकिन राष्ट्रपति, संसद का अभिन्न अंग है। ऐसा इसलिए है क्योंकि संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित कोई विधेयक तब तक विधि नहीं बनता, जब तक राष्ट्रपति उसे अपनी स्वीकृति नहीं दे देता। राष्ट्रपति, संसद के कुछ चुनिंदा कार्य भी करता है। उदाहरण स्वरूप-राष्ट्रपति दोनों 2 सदनों का सत्र आहूत करता है या सत्रावसान करता है, लोकसभा को विघटित कर सकता है, जब संसद का सत्र चल रहा हो, वह अध्यादेश जारी कर सकता है आदि। अतः तीनों कथन सही है।


Q2:

अविश्वास प्रस्ताव किसके द्वारा पेश किया जा सकता है?

A: लोकसभा के किसी भी सदस्य द्वारा

B: लोकसभा के किसी भी दल द्वारा

C: लोकसभा के किसी भी समूह द्वारा

D: राष्ट्रपति के द्वारा

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75(3) के अनुसार, अविश्वास प्रस्ताव लोकसभा के किसी भी सदस्य द्वारा पेश किया जा सकता है। यह सदस्य किसी भी दल या समूह का हिस्सा हो सकता है या स्वतंत्र भी हो सकता है। अतः विकल्प (a) सही है।


Q3:

युवा संसद की योजना चौथे अखिल भारतीय व्हिप सम्मेलन की अनुशंसा पर प्रारंभ की गई। इसके उद्देश्य हैं:

1. यह युवा पीढ़ी को संसद की कार्यवाही से अवगत कराता है।

2. यह युवाओं के मस्तिष्क को अनुशासन एवं संबद्ध तथ्यों से परिचित कराता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

युवा संसद की योजना चौथे अखिल भारतीय व्हिप सम्मेलन की अनुशंसा पर प्रारंभ की गई। इसके उद्देश्य हैं- यह युवा पीढ़ी को संसद की कार्यवाही से अवगत कराता है, युवाओं के मस्तिष्क को अनुशासन एवं संबद्ध तथ्यों से परिचित कराता है तथा यह छात्र समुदाय में लोकतंत्र के आधारभूत मूल्यों को समझाता है ताकि उन्हें लोकतांत्रिक संस्थानों के कार्य की सही जानकारी मिल सके।


इस योजना को समझाने के लिए संसदीय कार्य मंत्रालय, राज्यों को जरूरी प्रशिक्षण योजना को लागू करने के लिए प्रोत्साहित करता है। अतः विकल्प (c) सही है।


 


Q4:

प्राक्कलन समिति के सदस्यों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. इसके सभी 20 सदस्य लोकसभा से होते हैं।

2. समिति के सदस्यों का चुनाव हस्तांतरणीय मत से होता है।

3. सदस्यों का कार्यकाल एक वर्ष होता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

प्राक्कलन समिति का उद्भव 1921 में स्थायी वित्तीय समिति के गठन से देखा जा सकता है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद तत्कालीन वित्त मंत्री जॉन मथाई की सिफारिश पर 1950 में ऐसी पहली समिति गठित की गई थी। मूलतः इसमें 25 सदस्य थे लेकिन 1956 में इसके सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 30 कर दी गई। इसके सभी 30 सदस्य लोकसभा से होते हैं। अतः कथन 1 सही नहीं है।


राज्ससभा का इस समिति में कोई प्रतिनिधित्व नहीं होता है। समिति के सदस्य प्रत्येक वर्ष लोकसभा के सदस्यों के बीच से ही चुने जाते हैं। इसके लिये भी एकल संक्रमणीय - सिद्धांत के आधार पर हस्तांतरणीय मत का उपयोग किया जाता है। अतः कथन 2 सही है।


सभी राजनीतिक दलों को इसमें प्रतिनिधित्व प्राप्त होता है। सदस्यों का कार्यकाल एक वर्ष होता है। कोई भी मंत्री, समिति का सदस्य नहीं चुना जा सकता है। समिति के अध्यक्ष का चुनाव इसके सदस्यों के बीच से लोकसभा अध्यक्ष करता है तर्था सभापति सत्तारूढ़ दल का होता है। अतः कथन 3 सही है।


 


Q5:

संसदीय संप्रभुता का सिद्धांत किस देश से संबंधित है?

A: भारत

B: यूनाइटेड किंगडम

C: संयुक्त राज्य अमेरिका

D: फ्रांस

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

संसद की संप्रभुता' का सिद्धांत ब्रिटिश संसद से संबंधित है। संप्रभुता का मतलब राज्य की सर्वोच्च शक्ति है। ग्रेट ब्रिटेन में सर्वोच्च शक्ति संसद में निहित है, इसके प्रभाव एवं न्यायक्षेत्र पर वहां कोई विधिक प्रतिबंध नहीं है। अतः संसद की संप्रभुता (संसदीय सर्वोच्चता) ब्रिटिश संवैधानिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण विशेषता है। ब्रिटेन में सर्वोच्च शक्ति संसद में निहित है। अतः विकल्प (b) सही है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें