होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 29 Apr 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: इतिहास एवं कला–संस्कृति (History & Culture) 29 Apr 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: इतिहास एवं कला–संस्कृति (History & Culture)

Q1:

भारत मे हस्तशिल्प पतन के कारणो से संबन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. देशी रजवाड़ो का पतन

2. इंग्लैंड मे भारतीय सामानो पर अत्यधिक कर

3. 1813 के चार्टर से मुक्त व्यापार की शुरुआत

उपर्युक्त में से कितने कथन सही है?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

भारत मे हस्तशिल्प पतन के कारण:


देशी रजवाड़ो का पतन जो इन उद्योगो के सबसे बड़े खरीदार थे। इंग्लैंड मे भारतीय सामानो पर अत्यधिक कर लगाया जाता था, जिसके कारण यहा के सामान महंगे दर पर मिलते थे। वर्ष 1813 के चार्टर से मुक्त व्यापार की शुरुआत के कारण अंग्रेज़ व्यापारियों का भारत मे बड़े पैमाने पर आगमन हुआ,जो भारत मे बने सामानो को खरीदने के लिए नहीं बल्कि इंग्लैंड मे बने सामानो को बेचने आए थे। अतः उपर्युक्त तीनों कारणो ने भारत मे हस्तशिल्प के  पतन मे योगदान दिया। अतः विकल्प (c) सही है।


Q2:

स्थायी बंदोबस्त के संबंध मे निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. स्थायी बंदोबस्त को वर्ष 1790 मे स्थायी कर दिया गया था।

2. इस व्यवस्था के तहत सरकार का हिस्सा 1/11 तथा जमीदारों का हिस्सा 10/11 था।

3. स्थायी बंदोबस्त के तहत ब्रिटिश भारत का 51 प्रतिशत हिस्सा आता था।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही है?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

स्थायी बंदोबस्त को वर्ष 1790 मे लागू किया गया था, जिसकी प्रारम्भिक अवधि 10 वर्ष की थी, किन्तु वर्ष 1793 मे इसे स्थायी कर दिया गया था। अतः कथन 1 सही नहीं है।


इस व्यवस्था के तहत जमीदार को भूस्वामी माना गया। इसके तहत सरकार का हिस्सा 10/11 तथा जमीदारों का हिस्सा 1/11 था। अतः कथन 2 सही नहीं है।


स्थायी बंदोबस्त मे ब्रिटिश भारत के बंगाल,बिहार,उड़ीसा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी और गाजीपुर तथा उत्तरी कर्नाटक मे लागू किया गया जो ब्रिटिश भारत का 19 प्रतिशत क्षेत्र था। अतः कथन 3 सही नहीं है।


Q3:

1773 के रेग्यूलेटिंग एक्ट के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. गवर्नर जनरल तथा तीन अन्य सदस्यों की नियुक्ति का प्रावधान किया गया।

2. कलकत्ता में एक सुप्रीम कोर्ट की स्थापना की गई, जिसमें एक मुख्य न्यायाधीश तथा चार अन्य न्यायाधीश थे।

3. गवर्नर जनरल-इन-कौंसिल को निर्णायक मत देने की शक्ति प्राप्त थी।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही है?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

1773 के रेग्यूलेटिंग एक्ट के तहत फोर्ट विलियम के गबर्नर को गवर्नर जनरल कहा जाने लगा। तथा उसके लिये एक परिषद् की नियुक्ति की गई जिसमें चार सदस्य थे फिलिप फ्रांसीस, क्लेवरिंग मानसन, और बारवेल थे। अतः कथन 1 सही नहीं है।


कलकत्ता में एक सुप्रीम कोर्ट की स्थापना की गई जिसमें एक मुख्य न्यायाधीश तथा 3 अन्य न्यायाधीश थे। मुख्य न्यायाधीश एलीजा इम्पे था। तीन अन्य न्यायाधीश चैम्बर्स, लिमेस्टर, और हाइड्रा। अतः कथन 2 सही नहीं है।


इस एक्ट के तहत गवर्नर जनरल इन काउंसिल को निर्णायक मत देने का अधिकार था। अतः कथन 3 सही है।


Q4:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. महालवाड़ी व्यवस्था का जन्मदाता हाल्ट मैकेन्जी था।

2. रैय्यतवाड़ी व्यवस्था को पहली बार कर्नल रीड ने लागू किया था।

3. चार्ल्स ग्रान्ट ने जमींदारों के भू-स्वामित्व संबंधी अधिकारों का विरोध किया था।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही है?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

महाड़वाडी व्यवस्था के तहत राजस्व व्यवस्था प्रत्येक महाल के साथ स्थापित हुई थी। इस पद्धति का जन्मदाता हाल्ट मैकेन्जी था। अतः कथन 1 सही है।


रैय्यतवाड़ी व्यबस्था मद्रास, बम्बई तथा कुर्ग में लागू की गई। वर्ष 1792 में कर्नल रीड द्वारा पहली बार इसे लागू किया गया। अतः कथन 2 सही है।


स्थायी बन्दोवस्त के तहत भूस्वामित्व संबंधी अधिकारों को लेकर जान शोर और जम्स ग्रांट में मतभेद था। जान शोर जमींदारों को भूमि का स्वामी स्वीकार करता था, जबकि जेम्स ग्रांट के अनुसार समस्त भूमि सरकार की है। अतः कथन 3 सही नहीं है।


Q5:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. इण्डिया करेंसी कमीशन, सर हेनरी फाउलर की अध्यक्षता में गठित हुआ था।

2. वर्ष 1921 में इम्पीरियल बैंक ऑफ इण्डिया की स्थापना हुई।

3. हिल्टन यंग आयोग की सिफारिश पर रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया की स्थापना हुई।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही है?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

इण्डियन करेंसी कमीशन सर हेनरी फाउलर की अध्यक्षता में वर्ष 1890 में हुई थी। इस समिति ने अशरफी और रुपये को असीमित विधिमान्य मुद्रा घोषित की गई। अतः कथन 1 सही है।


वर्ष 1921 में तीनो प्रेसीडेन्सी बैंको को मिलाकर दि इम्पीरियल बैंक ऑफ इण्डिया की स्थापना हुई। अतः कथन 2 सही है।


वर्ष 1931 में हिल्टन यंग आयोग की सिफारिश के आधार पर वर्ष 1935 में रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया की स्थापना हुई। अतः कथन 3 सही है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें