होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 22 Apr 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: इतिहास एवं कला–संस्कृति (History & Culture) 22 Apr 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: इतिहास एवं कला–संस्कृति (History & Culture)

Q1:

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

1. प्रथम आंग्ल- मैसूर युद्ध

मंगलौर की संधि

2. द्वितीय आंग्ल -मैसूर युद्ध

मद्रास की संधि

3. तृतीय आंग्ल-मैसूर युद्ध

श्रीरंगपट्टनम की संधि

उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित है?

A: केवल एक युग्म

B: केवल दो युग्म

C: केवल तीन युग्म

D: सभी चार

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

प्रथम आग्ल-मैसूर युद्ध वर्ष 1767-69 में हुआ था। जिसका समापन मद्रास की संधि से हुआ था। द्वितीय आग्ल-मैसूर युद्ध वर्ष 1780-84 में हुआ था, जिसका समापन मंगलौर की संधि से हुआ था। जबकि तृतीय आग्ल-मैसूर युद्ध वर्ष 1790-92 में हुआ था। इसका समापन श्रीरंगपट्टनम की संधि से हुआ था। अतः युग्म 1 और 2 सही सुमेलित नहीं है, जबकि युग्म 3 सही सुमेलित है।


Q2:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. डलहौजी के कार्यकाल में पहली बार एक अलग सार्वजनिक निर्माण विभाग बनाया गया

2. भारत में दास प्रथा का उन्मूलन गवर्नर जनरल लॉर्ड एलेनबरो ने किया था।

3. चतुराईपूर्ण निष्क्रियता की नीति जॉन लॉरेंस ने शुरू की थी

उपर्युक्त में से कितने कथन सही है?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

डलहौजी से पूर्व सार्वजनिक निर्माण का कार्य एक सैनिक बोर्ड पर था। इसके कार्यकाल में पहली बार एक अलग सार्वजनिक निर्माण विभाग बनाया गया और सार्वजनिक उपयोग के कार्य के लिए बहुत सा धन व्यय किया जाने लगा। 1843 के एक्ट-V के द्वारा भारत में तत्कालीन गवर्नर जनरल लॉर्ड एलेनबरो ने दास प्रथा का उन्मूलन किया था। इसका कार्यकाल 1842-44 . तक था। चतुराईपूर्ण निष्क्रियता ( कुशल अकर्मण्यता) की नीति जॉन लॉरेंस,ने अफगानिस्तान के संदर्भ मे शुरू की थी अतः उपर्युक्त तीनों कथन सही है


Q3:

वर्धा योजना, 1937 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1 .वर्धा योजना वर्ष 1937 में वर्धा में आयोजित एक अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक सम्मेलन में प्रस्तावित की गई थी

2.वर्धा योजना ने राष्ट्रव्यापी स्तर पर मातृभाषा के माध्यम से सात वर्षों के लिए मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का प्रस्ताव दिया

3.वर्धा योजना ने प्रस्तावित किया कि शिक्षा को शिक्षा के केंद्र के रूप में एक बुनियादी शिल्प के साथ कुछ उद्योग या व्यवसाय के माध्यम से प्रदान किया जाना चाहिए

4.वर्धा योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम के पूरा होने के बाद स्वावलंबी बनाना है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही है?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: केवल तीन

D: सभी चार

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

वर्धा योजना वर्ष 1937 में वर्धा, महाराष्ट्र में आयोजित एक अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक सम्मेलन में प्रस्तावित की गई थी योजना का नाम उस स्थान के नाम पर रखा गया था जहां सम्मेलन आयोजित किया गया था। अतः कथन 1 सही है।


इस योजना में राष्ट्रव्यापी स्तर पर मातृभाषा के माध्यम से सात वर्षों के लिए मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का प्रस्ताव है। इसका उद्देश्य शिक्षा के माध्यम के रूप में मातृभाषा का उपयोग करके जनता के बीच शिक्षा को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय पहचान की भावना पैदा करना था अतः कथन 2 सही है।


वर्धा योजना ने प्रस्तावित किया कि शिक्षा के केंद्र के रूप में एक बुनियादी शिल्प के साथ कुछ उद्योग या व्यवसाय के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जानी चाहिए। यह शिक्षा को अधिक व्यावहारिक बनाने और छात्रों को आत्मनिर्भर बनने में मदद करने के लिए किया गया था। अतः कथन 3 सही है।


इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम के पूरा होने के बाद स्वावलंबी बनाना है। यह व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करके और छात्रों को उनके शिल्प या व्यवसाय से संबंधित नौकरियों को लेने के लिए प्रोत्साहित करके किया गया था। अतः कथन 4 सही है।


Q4:

भरतीय रियासतों के प्रति ब्रिटिश नीतियों का क्रम निर्धारित कीजिए:

1. 'सुरक्षा प्रकोष्ठ' नीति या घेरे की नीति

2. कंपनी का भारतीय रियासतों से समानता के लिए संघर्ष

3. अधीनस्थ पार्थक्य की नीति

4. अधीनस्थ संघ की नीति

कूट:

A: 2, 1, 3, 4

B: 2, 3, 4, 1

C: 1, 2, 4, 1

D: 1, 4, 2, 1

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

रियासतों के प्रति प्रमुख ब्रिटिश नीतियां निम्नलिखित थीं-


1. कंपनी का भारतीय रियासतों से समानता के लिए संघर्ष (1740-1765 .)


2. 'सुरक्षा प्रकोष्ठ' नीति या घेरे की नीति (1765-1813 .)


3. अधीनस्थ पार्थक्य की नीति (1813-1857 .)


4. अधीनस्थ संघ की नीति (1858-1935 .)


5. बराबर के संघ की नीति (1935-1947 .)


Q5:

भारत में यूरोपीय शक्तियों के प्रवेश के संदर्भ में,निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.  पुर्तगालियों ने 1499 में गोवा पर कब्जा किया था

2. अंग्रेजों ने अपना पहला कारखाना दक्षिण भारत में मसूलीपट्टनम् में लगाया।

3.  पूर्वी भारत में अंग्रेजी कंपनी ने 1633 . में उड़ीसा में पहला कारखाना लगाया।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही नहीं है?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

पुर्तगाली गवर्नर अल्बुकर्क ने भारत में एक प्रादेशिक शक्ति के रूप में पुर्तगाली राज्य की स्थापना की। बीजापुर के आदिल शाही सुल्तान से गोवा को जीतना (फरवरी, 1510) अल्बुकर्क की पहली महत्त्वपूर्ण उपलब्धि थी, जो कालांतर में भारत में पुर्तगीज व्यापारिक केंद्रों की राजधानी बनायी गई। गोवा की विजय ने दक्षिण-पश्चिम समुद्र तट पर पुर्तगाली नौसैनिक प्रभुत्व पर मुहर लगा दी और इसके साथ ही भारत में क्षेत्रीय पुर्तगाली राज्य की स्थापना हुई। इस प्रकार कथन 1 सही नहीं है, जबकि अन्य कथन सही है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें