होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 08 Apr 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: इतिहास एवं कला–संस्कृति (History & Culture) 08 Apr 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: इतिहास एवं कला–संस्कृति (History & Culture)

Q1:

अंग्रेज़ो की घेरे की नीति के संदर्भ मे, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. इस नीति को वॉरेन हेस्टिंग्स ने लागू किया था।

2. यह नीति मराठों और मैसूर साम्राज्य के ख़िलाफ़ ईस्ट इंडिया कंपनी के युद्ध में परिलक्षित हुई।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

रिंग-फ़ेंस नीति, ब्रिटिश क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए पड़ोसी के मोर्चे की रक्षा करने का सिद्धांत था। इस नीति को वॉरेन हेस्टिंग्स ने लागू किया था। यह नीति 1765 से 1813 तक चली इस नीति के तहत बफ़र ज़ोन बनाए गए। जिन राज्यों को नीति के तहत लाया गया था, उन्हें सैन्य सहायता का आश्वासन दिया गया था। राज्यों को बाहरी आक्रमण के ख़िलाफ़ सैन्य मदद देने का भरोसा दिया गया था। राज्यों को सेना की लागत स्वयं वहन करनी पड़ी।


यह नीति मराठों और मैसूर साम्राज्य के ख़िलाफ़ ईस्ट इंडिया कंपनी के युद्ध में परिलक्षित हुई। अतः कथन 1 और 2 दोनों सही है।


Q2:

कुशल अकर्मण्यता की नीति के संदर्भ मे निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह नीति अफगानिस्तान के संदर्भ मे शुरू की गयी थी।

2. इस नीति को जॉन लारेंस ने शुरू किया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/ हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

जॉन लॉरेंस ने 1864 में भारत के गवर्नर जनरल बनने के बाद 'कुशल अकर्मण्यता' की नीति अपनाई थी।


कुशल अकर्मण्यता की नीति को 'मास्टरली निष्क्रियता' की नीति भी कहा जाता है। इस नीति के तहत, अंग्रेज़ों का मानना था कि उन्हें अफ़ग़ानिस्तान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। इसमें अंग्रेज़ों ने कोई ब्रिटिश दूत या सेना अफ़ग़ानिस्तान नहीं भेजी और नागरिक खोजकर्ताओं को भी सीमा से परे भटकने से रोक दिया गया।


अतः कथन 1 और 2 दोनों सही है।


Q3:

निम्नलिखित कथनों पर  विचार कीजिए:

1. रणजीत सिंह ने जमान शाह की अनुमति से लाहौर पर अधिकार किया था।

2. पंजाब के विलय के बाद डलहौजी ने जान लारेंस की अध्यक्षता मे एक परिषद का गठन किया था

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/ हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

वर्ष 1798 में अफगानिस्तान के शासक जमान शाह ने पंजाब पर आक्रमण किया। वापस जाते समय उसकी तोपें चिनाब नदी में गिर गईं। रणजीत सिंह ने उन्हें निकलवा कर वापस भिजवा दिया। उस सेवा के बदले जमान शाह ने उसे लाहौर पर अधिकार करने की अनुमति दे दी। वर्ष 1799  में रणजीत सिंह ने तत्काल लाहौर पर अधिकार कर लिया तथा उसे अपनी राजधानी बनाया। अतः कथन 1 सही है


पंजाब के ब्रिटिश साम्राज्य में विलय के बाद लॉर्ड डलहौजी ने वर्ष 1849  में पंजाब पर शासन करने के लिए तीन लोगों की एक परिषद का गठन किया था, जिसमें सर हेनरी लॉरेंस को अध्यक्ष तथा जॉन लॉरेंस और चार्ल्स ग्रेनविल मानसेल को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था। अतः कथन 2 सही नहीं है।


Q4:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. लॉर्ड हेस्टिंग्स ने पिंडारियों के विरुद्ध राजपूतना और मराठो की  तटस्थता सुनिश्चित करने के लिए स्मिथ को नियुक्त किया था

2. प्रथम आंग्ल-नेपाल युद्ध के समय मेजर आक्टर लोनी के समक्ष अमर बहादुर थापा ने समर्पण किया था

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/ हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

राजपूताना की रियासतों के साथ वर्ष 1817-18 की अधीनस्थ संधि की वार्ता चार्ल्स मेटकॉफ ने की थी। लॉर्ड हेस्टिंग्स ने राजपूताना पर ब्रिटिश सर्वोच्चता तथा मराठों और पिंडारियों के प्रति राजपूताने की तटस्थता सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली के तत्कालीन रेजीडेंट चार्ल्स मेटकॉफ को वार्ताकार बनाया था।


आंग्ल-नेपाल युद्ध लॉर्ड हेस्टिंग्स के काल में हुआ। 1814 . में पहला युद्ध लड़ा गया, लेकिन कोई विशेष सफलता नहीं मिली। 1815 . में दूसरा युद्ध लड़ा गया। कुमाऊं में अल्मोड़ा को जीत लिया गया तथा मेजर जनरल ऑक्टरलोनी ने वीर गोरखा सरदार अमर सिंह थापा को मलाव का किला समर्पित करने के लिए विवश किया।


Q5:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. इंपीरियल कैडेट कॉर्प्स की स्थापना लॉर्ड कर्ज़न के समय हुई थी।

2. भारतीय पुरातत्व विभाग की स्थापना लॉर्ड कैनिन के समय हुई थी।

3. प्राचीन भारत स्मारक अधिनियम लॉर्ड कर्ज़न के समय पारित हुआ था।

उपर्युक्त मे से कितने कथन सही है ?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

लॉर्ड कर्जन ने वर्ष 1901 में 'इम्पीरियल कैडेट कॉर्प्स' की स्थापना की। इसका उद्देश्य देशी नरेशों के राजकुमारों एवं जमींदारो के पुत्रों को सैनिक शिक्षा का प्रबंध करना था। अतः कथन 1 सही है


भारत में पुरातत्व सर्वेक्षण संबंधी प्रयास 1784  में कलकत्ता में विलियम जोंस द्वारा एशियाटिक सोसाइटी की स्थापना के साथ प्रारंभ हुए थे। वर्ष 1861 में लॉर्ड कैनिंग द्वारा अलेक्जेंडर कनिंघम को प्रथम  पुरातात्विक सर्वेक्षक नियुक्त किया गया था तथा वर्ष 1871 में लॉर्ड मेयो द्वारा पुरातात्विक सर्वेक्षण के लिए सरकार में अलग विभाग बनाया गया। अतः कथन 2 सही नहीं है।


प्राचीन स्मारक संरक्षण अधिनियम, 1904 के द्वारा लॉर्ड कर्जन ने भारत में पहली बार ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा एवं मरम्मत की ओर ध्यान देते हुए 50000 पौंड की धनराशि का आवंटन किया था।अतः कथन 3 सही है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें