होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 02 Sep 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: इतिहास एवं कला–संस्कृति (History & Culture) 02 Sep 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: इतिहास एवं कला–संस्कृति (History & Culture)

Q1:

'बोरोबुदुर स्तूप' के संबंध मे निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह स्तूप इन्डोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर स्थित है।

2. इसका निर्माण शैलेंद्र वंश के शासको ने कराया था।

3. बोरोबुदुर, दुनिया का सबसे बड़ा बौद्ध मंदिर है।

उपर्युक्त कथनों में से कितने सही है?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

बोरोबुदुर, इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर स्थित एक बौद्ध स्तूप है। यह 9वीं सदी का महायान बौद्ध मंदिर है। इसे 750-854 ईस्वी के बीच शैलेंद्र राजवंश के एक शासक ने बनवाया था। बोरोबुदुर का निर्माण लगभग 778 और 850 ईस्वी के बीच हुआ था। यह लगभग 1000 साल तक ज्वालामुखीय राख के नीचे दबा रहा। 1814 में अंग्रेजी लेफ्टिनेंट गवर्नर थॉमस स्टैमफोर्ड रैफल्स ने इसे खोजा था। बोरोबुदुर, दुनिया का सबसे बड़ा बौद्ध मंदिर है।  यह 6 वर्गाकार चबूतरों पर बना है, जिनमें से तीन का ऊपरी भाग गोलाकार है। इसमें 2,672 शिलालेख और 504 बुद्ध प्रतिमाएं हैं. इसके बीच में बने प्रमुख गुंबद के चारों ओर 72 बुद्ध प्रतिमाएं हैं। अतः कथन 1 सही नहीं है जबकि 2 और 3 सही है।


                            

Q2:

'अंकोरवाट मंदिर' के संबंध मे निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह मंदिर मेकांग नदी के किनारे सिरमिप मे स्थित है।

2. इसका निर्माण सूर्यवर्मन द्वितीय के काल मे हुआ था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

अंगकोरवाट, कंबोडिया में बना दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक है। यह 162.6 हेक्टेयर में फैला हुआ है। यह मंदिर, मीकांग नदी के किनारे सिमरिप शहर में बना है. यह मंदिर, मूल रूप से खमेर साम्राज्य में भगवान विष्णु के एक हिंदू मंदिर के रूप में बनाया गया था। यह मंदिर, कंबोडिया के अंकोर में है, जिसका पुराना नाम श्यशोधरपुरश् था। इसका निर्माण 12वीं सदी में खामेर वंश के सम्राट सूर्यवर्मन द्वितीय के शासनकाल में हुआ था। यह एक विष्णु मंदिर है, जबकि यहां के पूर्ववर्ती शासकों ने प्रायः शिव मंदिरों का ही निर्माण कराया था। अतः कथन 1 और 2 दोनों सही है।


                            

Q3:

दिल्ली का वह शिक्षा केंद्र जो मदरसा--बेगम कहलाता था, किसके द्वारा स्थापित किया गया था?

A: गुलबदन बेगम

B: माहम अनगा

C: जिया उन्निसा

D: जीनत उन्निसा

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

माहम अनगा ने दिल्ली के पुराने किले में 'खैरुल मनजिल' अथवा 'खैर-उल मनजिल' नामक मदरसे की स्थापना कराई थी, जिसे 'मदरसा--बेगम' भी कहा जाता था। अतः विकल्प (b) सही है


                            

Q4:

'अनवर--सुहेली' नामक ग्रंथ निम्नलिखित में किसका अनुवाद है?

A: पंचतंत्र

B: महाभारत

C: रामायण

D: सूरसागर

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

पंचतंत्र का अनुवाद विभिन्न शासकों के काल में अलग-अलग नामों से किया गया है। गजनवी काल में नसुरूल्लाह मुंशी शीराजी ने कलीला- वा-दिमनाह बेहरामशाही के नाम से, सुल्तान हुसैन मिर्जा के काल में मुल्ला वाइज हुसैन काशफीह ने 'अनवर- सुहेली' के नाम से एवं अकबर के काल में अबुल फजल ने 'आयर--दानिश' के नाम से किया था। अतः विकल्प (a) सही है


                            

Q5:

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

1.  अकबर का मकबरा

सिकंदरा

2.  जहांगीर का मकबरा

शाहदरा

3.  शेख सलीम चिश्ती का मकबरा    

फतेहपुर सीकरी

4.  शेख निजामुद्दीन औलिया का मकबरा

अजमेर

 उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित नहीं हैं?

A: केवल एक युग्म

B: केवल दो युग्म

C: केवल तीन युग्म

D: सभी चार युग्म

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

शेख निजामुद्दीन औलिया का मकबरा अजमेर में नहीं बल्कि दिल्ली में है। 1325 ई. में निजामुद्दीन औलिया की मृत्यु हुई। इन्हें गियासपुर (दिल्ली) में दफनाया गया। इनके शिष्यों में अमीर खुसरो और हसन अहमद देहलवी प्रमुख थे। अतः युग्म 1, 2 और 3 सही है जबकि युग्म 4 सही सुमेलित नहीं है।


                            
Aliganj Gomti Nagar Prayagraj