होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 18 Apr 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज : अर्थव्यवस्था "Economy" 18 Apr 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज : अर्थव्यवस्था "Economy"

Q1:

हरित क्रान्ति का नेतृत्व निम्न में से किस व्यक्ति ने किया?

A: अशोक गुलाटी

B: रामनिवास पिल्लई

C: एम. एस. स्वामीनाथन

D: उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

हरित क्रांति भारत में कृषि उत्पादन में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला एक आंदोलन था। इस आंदोलन का नेतृत्व एम. एस. स्वामीनाथन   ने किया था। एम. एस. स्वामीनाथन   को भारत में हरित क्रांति का जनक माना जाता है। उन्होंने 1960 के दशक में भारत में उच्च उपज देने वाली किस्मों (HYVs) के बीजों को विकसित करने और उन्हें किसानों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अतः विकल्प (c) सही है।


Q2:

ऑपरेशन फ्लड का दूसरा नाम क्या है?

A: हरित क्रान्ति

B: नीली क्रान्ति

C: श्वेत क्रान्ति

D: इन्द्रधनुष क्रान्ति

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

ऑपरेशन फ्लड को श्वेत क्रांति और दुग्ध क्रांति भी कहा जाता है। यह भारत में दूध की कमी को दूर करने के लिए बनाई गई एक योजना थी जिसने भारत को विश्व मे दुध का सबासे बढा उत्पादक बना दिया। इसकी शुरुआत 13 जनवरी, 1970 को हुई थी


ऑपरेशन फ्लड, दुनिया का सबसे बड़ा डेयरी विकास कार्यक्रम था। इसने भारत को दूध की कमी वाले देश से दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश बना दिया अतः विकल्प (c) सही है।


Q3:

राष्ट्रीय दाल अनुसंधान केंद्र कहाँ अवस्थित है?

A: कानपुर

B: अलीगढ

C: लखनऊ

D: वाराणसी

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान (IIPR) कानपुर में स्थित है, जो भारत में दलहन अनुसंधान का एक प्रमुख केंद्र है। यह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के अधीन एक स्वायत्त संस्थान है। इसका मुख्य कार्य दलहन की विभिन्न किस्मों को विकसित करना और उनमें सुधार करना है। यह संस्थान दलहन की खेती के लिए उन्नत तकनीकों का विकास भी करता है। अतः विकल्प (a) सही है।


 


Q4:

राष्ट्रीय गन्ना अनुसंधान केंद्र कहाँ अवस्थित है?

A: कानपुर

B: अलीगढ

C: लखनऊ

D: वाराणसी

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

राष्ट्रीय गन्ना अनुसंधान केंद्र लखनऊ, उत्तर प्रदेश में स्थित है। यह केंद्र भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के अधीन एक स्वायत्त संस्थान है। इसकी स्थापना 1952 में हुई थी। भारत सरकार ने 1 जनवरी, 1954 को इस संस्थान का अधिग्रहण किया था। यह केंद्र गन्ने की खेती और उत्पादन से संबंधित अनुसंधान और विकास गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाता है। अतः विकल्प (c) सही है।


 


Q5:

कृषि मूल्य आयोग की स्थापना किस वर्ष हुई?

A: 1965

B: 1967

C: 1968

D: 1963

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

कृषि मूल्य आयोग, भारत सरकार की एक विकेंद्रीकृत एजेंसी है, जो किसानों को उनकी उपज के लिए उचित मूल्य दिलाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की सिफारिश करता है।  इसकी स्थापना 1 जनवरी 1965 को हुई थी। इसका नाम वर्ष 1985 में बदलकर कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) कर दिया गया था। अतः विकल्प (a) सही है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें