होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 20 Apr 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी (Environment & Ecology) 20 Apr 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी (Environment & Ecology)

Q1:

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

(शब्द संक्षेप)

(श्रेणी)

1. EX

संकटाधीन:संकटग्रस्त

2. EW

निकट-संकटाधीन 

3. EN

विलुप्त

4. NT

वन्य जीवन में विलुप्त

         

उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?

A: केवल एक युग्म

B: केवल दो युग्म

C: सभी तीन युग्म

D: कोई भी नहीं

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

EX का अर्थ विलुप्त से है। इसके अंतर्गत कोई यह संदेह नहीं होता कि अंतिम सदस्य मर चुका है। उदाहरण, भारत में चीता, गुलाबी, हेड डक, भारतीय ऑरोच इत्यादि विलुप्त हो चुके है। अतः युग्म 1 सही सुमेलित नहीं है।


EW का अर्थ वन्य जीवन में विलुप्ति से है। केवल खेती, अधिग्रहीत स्थान में और अनुकूलीकृत जनसंख्या के रूप में अपने पुराने क्षेत्र सीमा के बाहर जीवित। उदाहरण: हवाई कौआ, स्किमिटर ऑरिक्स इत्यादि। अतः युग्म 2 सही सुमेलित नहीं है।


EN, का अर्थ संकटाधीन: संकटग्रस्त से है। वन में विलुप्ति के अति उच्च जोखिम का सामना एक संकटग्रस्त प्रजाति के जीवित बचे हुए सदस्यों की संख्या बहुत ही कम होती है और यह संख्या भी अपने अधिकांश पर्यावासों में शीघ्र विलुप्त हो सकती है। यदि इस प्रजाति को संरक्षित किया जाए तो यह गंभीर रूप से संकटग्रस्त श्रेणी में चली जाती है। अतः युग्म 3 सही सुमेलित नहीं है।


NT, का अर्थ निकट-संकटाधीन से है। ऐसी प्रजातियाँ जिनका मूल्यांकन मापदंडों पर किया गया है, किंतु ये गंभीर रूप से संकटग्रस्त, संकटग्रस्त या भेद्य की श्रेणियों में अभी नहीं आती है, किन्तु निकट भविष्य में संकटाधीन हो सकती हैं। उदाहरण: पेरेग्रिन फाल्कन। अतः युग्म 4 सही सुमेलित नहीं है।


Q2:

स्वालबार्ड ग्लोबल बीज भंडार के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह आर्कटिक महासागर में स्थित नॉर्वे का एक द्वीप समूह है।

2. इसकी स्थापना नॉर्वे सरकार द्वारा की गई थी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

स्वालबार्ड ग्लोबल बीज भंडार (Svalbard Global Seed Vault), विश्व का सबसे बड़ा सुरक्षित बीज भंडार है जिसे नॉर्वे सरकार ने फरवरी, 2008 में खोला था। स्वालबार्ड आर्कटिक महासागर में स्थित नॉर्वे का एक द्वीप समूह है। यूरोप की मुख्य भूमि के उत्तर में स्थित यह स्थान महाद्वीपीय नॉर्वे तथा उत्तरी ध्रुव के बीच में है। अतः कथन 1 सही है।


स्वाबार्ड ग्लोबल बीज भंडार की स्थापना नॉर्वे सरकार ने की थी और यह नॉर्वे द्वारा ही वित्तपोषित है। इस बीज भंडार को संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) तथा एक अंतर्राष्ट्रीय परिषद द्वारा समर्थन दिया जाता है। अतः कथन 2 सही है।


Q3:

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए: 

1.  पारिस्थितिकी विज्ञान केंद्र

बेंगलुरू

2.  भारतीय वन्य प्राणी संस्थान

देहरादून

3.  भारतीय वन प्रबन्धन संस्थान

कलकता

उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?

A: केवल एक युग्म

B: केवल दो युग्म

C: सभी तीन युग्म

D: कोई भी नहीं

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

भारत का पारिस्थितिकी विज्ञान केंद्र, बेंगलुरु में है इसकी स्थापना वर्ष 1909 में जमशेदजी नुसरवानजी टाटा ने की थी यह देश का एक प्रमुख अनुसंधान और शिक्षा केंद्र है। अतः युग्म 1 सही सुमेलित है।


भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून, उत्तराखंड में स्थित है। वर्ष 1982 में स्थापित, भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित संस्थान है, जो वन्यजीव अनुसंधान और प्रबंधन में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम, शैक्षणिक पाठ्यक्रम और सलाहकार प्रदान करता है। अतः युग्म 2 सही सुमेलित है।


भारतीय वन प्रबंधन संस्थान (आईआईएफ़एम), भोपाल, मध्य प्रदेश में स्थित एक स्वायत्त प्रशिक्षण संस्थान है। इसकी स्थापना वर्ष 1982 में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार ने की थी। अतः युग्म 3 सही सुमेलित नहीं है।


Q4:

भारत में निम्नलिखित में से कौन-सा अधिनियम वन्य जीवों को संरक्षण प्रदान करता है?

A: वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972

B: वन संरक्षण अधिनियम, 1982

C: पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1996

D: पश्चिम बंगाल वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1959

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

भारत में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 9 सितम्बर, 1972 को लागू किया गया। वन्य जीवों की तस्करी, अवैध शिकार से रक्षा एवं संरक्षण के लिए भारत सरकार द्वारा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 में पारित हुआ। अतः विकल्प (a) सही है।


Q5:

निम्नलिखित अभयारण्यों पर विचार कीजिए:

1. भीम बाँध अभ्यारण्य

2. विक्रमशिला गंगा अभ्यारण्य

3. संजय गाँधी अभ्यारण्य     

4. परमान अभ्यारण्य

उपर्युक्त में से कितने अभ्यारण्य को डॉल्फिन अभ्यारण्यकी मान्यता प्राप्त है?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: केवल तीन

D: सभी चार

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

भीम बाँध अभ्यारण्य में तेदूंआ, भालू, सांभर, जंगली सूअर, भेड़िया, मोर, नीलगाय, जैसे जीव पाए जाते हैं। यह अभ्यारण्य मुंगेर जिले में स्थित है। विक्रमशिला गंगा अभ्यारण्य को वर्ष 1990 में बिहार सरकार की ओर से डॉल्फिन अभ्यारण्य के रूप में मान्यता प्रदान की है। यह अभ्यारण्य भागलपुर में स्थित है।  संजय गाँधी अभ्यारण्य, गैंडा प्रजनन की दृष्टि से देश में प्रथम स्थान रखता है। यह पटना में स्थित है। परमान अभ्यारण्य की स्थापना अररिया में की गई थी। यह भी डॉल्फिन के लिए जाना जाता है।  अतः विकल्प (b) सही है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें