होम > Daily-static-mcqs

Daily-static-mcqs 09 Apr 2024

यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: संविधान एवं राजव्यवस्था (Polity) 09 Apr 2024

image
यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली स्टेटिक MCQ क्विज: संविधान एवं राजव्यवस्था (Polity)

Q1:

सरकारिया आयोग के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:     

1. इस आयोग का गठन भारत सरकार द्वारा नहीं की गई थी।

2. सरकारिया आयोग के अध्यक्ष पी.एन. हक्सर थे।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: 1 और 2 दोनों

D: न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

वर्ष 1983 में केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश आर.एस. सरकारिया की अध्यक्षता में केंद्र-राज्य संबंधों पर एक तीन सदस्यीय आयोग का गठन किया।" आयोग से कहा गया कि वह केंद्र और सरकार के बीच सभी व्यवस्थाओं कार्य पद्धतियों का परीक्षण करे और इस संबंध में उचित परिवर्तन प्राभाणिक सिफारिशें प्रदान करे। इसे अपने काम को पूरा करने के लिए एक वर्ष का समय दिया गया, तथापि इसका कार्यकाल चार बार बढ़ाना पड़ा। अंतिम रिपोर्ट अक्तूबर 1987 में पेश की गई और इसका सार अधिकारिक तौर पर जनवरी, 1988 में जारी किया गया। अतः कथन 1 और 2 दोनों सही नहीं है।


Q2:

राष्ट्रपति का निर्वाचन जनता द्वारा सीधे नहीं किया जाता, बल्कि निर्वाचन मंडल द्वारा किया जाता है। निर्वाचन मंडल में कौन-कौन शामिल होते हैं?

1.  संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य

2.  राज्य विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य

3.  केंद्रशासित प्रदेशों दिल्ली पुडुचेरी विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

राष्ट्रपति का निर्वाचन जनता प्रत्यक्ष रूप से नहीं करती बल्कि एक निर्वाचन मंडल के सदस्यों द्वारा उसका निर्वाचन किया जाता है। इसमें संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य, राज्य विधानसभा के निर्वाचित सदस्य तथा केंद्रशासित प्रदेशों दिल्ली पुडुचेरी विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य लोग शामिल होते हैं।


इस प्रकार संसद के दोनों सदनों के मनोनीत सदस्य, राज्य विधानसभाओं के मनोनीत सदस्य, राज्य विधानपरिषदों (द्विसदनीय विधायिका के मामलों में) के सदस्य (निर्वाचित मनोनीत) और दिल्ली तथा पुदुचेरी विधानसभा के मनोनीत सदस्य राष्ट्रपति केनिर्वाचन में भाग नहीं लेते हैं। जब कोई सभा विघटित हो गई हो तो उसके सदस्य राष्ट्रपति के निर्वाचन में मतदान नहीं कर सकते। उस स्थिति में भी जबकि विघटित सभा का चुनाव राष्ट्रपति के निर्वाचन से पूर्व हुआ हो। अतः तीनों कथन सही है


Q3:

उप-राष्ट्रपति का पद निम्नलिखित में से किस कारण से रिक्त हो सकता है?

1.  उसके द्वारा त्यागपत्र देने पर

2.  उसे बर्खास्त करने पर

3.  उसकी मृत्यु पर

4. उसकी 5 वर्षीय पदावधि की समाप्ति होने पर

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: केवल तीन

D: सभी चार

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

उप-राष्ट्रपति का पद देश का दूसरा सर्वोच्च पद होता है। आधिकारिक क्रम में उसका पद राष्ट्रपति के बाद आता है। उप-राष्ट्रपति का पद, अमेरिका के उप-राष्ट्रपति की तर्ज पर बनाया गया है।


उप-राष्ट्रपति का पद निम्नलिखित कारणों से रिक्त हो सकता है जैसे, उसकी 5 वर्षीय पदावधि की समाप्ति होने पर, उसके द्वारा त्यागपत्र देने पर, उसे बर्खास्त करने पर, उसकी मृत्यु पर, अन्यथा, उदाहरण के लिए, यदि वह पद ग्रहण करने के अयोग्य हो अथवा उसका निर्वाचन अवैध घोषित हो। जब पद रिक्त होने का कारण उसके कार्यकाल का समाप्त होना हो तब उस पद को भरने हेतु उसका कार्यकाल पूर्ण होने से पूर्व नया चुनाव कराना चाहिए। यदि उसका पद उसकी मृत्यु, त्यागपत्र, निष्कासन अथवा अन्य किसी कारण से रिक्त होता है, उस स्थिति में शीघ्रातिशीघ्र चुनाव कराने चाहिये। नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति पद संभालने के बाद 5 वर्षों तक अपने पद पर बने रहते हैं। अतः विकल्प (d) सही है।


Q4:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-I: संविधान के अनुच्छेद 75 के अनुसार, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री की नियुक्ति नहीं करेगा।

कथन-II: सरकार की संसदीय व्यवस्था के अनुसार, राष्ट्रपति लोकसभा में बहुमत प्राप्त दल के नेता को प्रधानमंत्री नियुक्त करता है।

उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?

A: कथन-I और कथन- II दोनों सही है तथा कथन-II, कथन-1 की सही व्याख्या है

B: कथन-I और कथन-II दोनों सही है तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या नहीं है

C: कथन-I सही है किन्तु कथन-II गलत है

D: कथन-I गलत है किन्तु कथन-II सही है

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

संविधान में प्रधानमंत्री के निर्वाचन और नियुक्ति के लिए कोई विशेष प्रक्रिया नहीं दी गई है। अनुच्छेद 75 केवल इतना कहता है कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री की नियुक्ति करेगा। हालांकि इसका अभिप्राय यह नहीं है कि राष्ट्रपति किसी भी व्यक्ति को प्रधानमंत्री नियुक्त करने हेतु स्वतंत्र है। सरकार की संसदीय व्यवस्था के अनुसार, राष्ट्रपति लोकसभा में बहुमत प्राप्त दल के नेता को प्रधानमंत्री नियुक्त करता है परंतु यदि लोकसभा में कोई भी दल स्पष्ट बहुमत में हो तो राष्ट्रपति प्रधानमंत्री की नियुक्ति में अपनी वैयक्तिक विवेक स्वतंत्रता का प्रयोग कर सकता है। इस स्थिति में राष्ट्रपति सामान्यतः सबसे बड़े दल अथवा गठबंधन के नेता को प्रधानमंत्री नियुक्त करता है और उससे 1 माह के भीतर सदन में विश्वास मत हासिल करने के लिए कहता है। अतः विकल्प (d) सही है।


Q5:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. संविधान के अनुसार भारत की संसद के तीन अंग राष्ट्रपति, लोकसभा और राज्यसभा हैं।

2. राज्यसभा को उच्च सदन कहा जाता है।

3. लोकसभा को निचला सदन कहा जाता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

A: केवल एक

B: केवल दो

C: सभी तीन

D: कोई भी नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

संविधान के अनुसार भारत की संसद के तीन अंग हैं - राष्ट्रपति, लोकसभा राज्यसभा। वर्ष 1954 में राज्य परिषद एवं जनता का सदन के स्थान पर क्रमशः राज्यसभा एवं लोकसभा शब्द को अपनाया गुया। अतः कथन 1 सही है।


राज्यसभा, उच्च सदन कहलाता है (दूसरा चैंबर या बड़ों की सभा) जबकि लोकसभा निचला सदन (पहला चैंबर या चर्चित सभा) कहलाता है। राज्यसभा में राज्य संघ राज्य क्षेत्रों के प्रतिनिधि होते हैं, जबकि लोकसभा संपूर्ण रूप में भारत के लोगों का प्रतिनिधित्व करती है। हालांकि राष्ट्रपति संसद के किसी भी सदन का सदस्य नहीं होता है और ही वह संसद में बैठता है लेकिन राष्ट्रपति, संसद का अभिन्न अंग है। अतः कथन 2 और 3 सही है।


किसी भी प्रश्न के लिए हमसे संपर्क करें