संदर्भ:
हाल ही में, 27 नवंबर 2026 को गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE), कोलकाता ने भारतीय नौसेना की परियोजना 17A के तहत निर्मित सातवें और अंतिम स्टील्थ फ्रिगेट विंध्यगिरि (यार्ड 3024) को भारतीय नौसेना को सौंप दिया। इस हस्तांतरण के साथ ही नीलगिरि श्रेणी के सभी सात फ्रिगेट भारतीय नौसेना को सौंप दिए गए हैं। यह भारत की स्वदेशी युद्धपोत निर्माण क्षमताओं की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है।
परियोजना 17A के बारे में:
-
-
- परियोजना 17A, जिसे नीलगिरि श्रेणी का स्टील्थ फ्रिगेट कार्यक्रम भी कहा जाता है, भारतीय नौसेना की एक स्वदेशी युद्धपोत विकास पहल है।
- इसे परियोजना 17 (शिवालिक श्रेणी) के फ्रिगेट के उन्नत उत्तराधिकारी के रूप में शुरू किया गया था। इसमें बेहतर स्टील्थ विशेषताओं, आधुनिक हथियारों, उन्नत संवेदकों और स्वचालित प्रणालियों को शामिल किया गया है।
- सातों फ्रिगेट का अभिकल्पन भारतीय नौसेना के युद्धपोत अभिकल्पन ब्यूरो (Warship Design Bureau–WDB) द्वारा किया गया है तथा इनका निर्माण दो सार्वजनिक क्षेत्र के शिपयार्डों द्वारा किया गया है:
- मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL), मुंबई – चार युद्धपोत।
- गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE), कोलकाता – तीन युद्धपोत।
- इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 45,000 करोड़ रुपये है।
- मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL), मुंबई – चार युद्धपोत।
- परियोजना 17A, जिसे नीलगिरि श्रेणी का स्टील्थ फ्रिगेट कार्यक्रम भी कहा जाता है, भारतीय नौसेना की एक स्वदेशी युद्धपोत विकास पहल है।
-
परियोजना 17A के सभी सात फ्रिगेट के नाम:
परियोजना 17A के तहत निर्मित सात फ्रिगेट और उनके संबंधित शिपयार्ड निम्नलिखित हैं:
-
-
- MDL, मुंबई: INS नीलगिरि, INS उदयगिरि, INS तारागिरि और INS महेंद्रगिरि।
- GRSE, कोलकाता: INS हिमगिरि, INS दुनागिरि और INS विंध्यगिरि।
- MDL, मुंबई: INS नीलगिरि, INS उदयगिरि, INS तारागिरि और INS महेंद्रगिरि।
-
परियोजना 17A के फ्रिगेट की प्रमुख विशेषताएँ:
-
-
- परियोजना 17A के फ्रिगेट लगभग 149 मीटर लंबे तथा 6,670 टन विस्थापन क्षमता वाले हैं। ये बहुउद्देशीय युद्धपोत हैं, जो सतह-विरोधी, विमान-विरोधी और पनडुब्बी-विरोधी युद्ध अभियानों को संचालित करने में सक्षम हैं।
- इनका उन्नत स्टील्थ अभिकल्पन रडार, अवरक्त तथा ध्वनिक संकेतों को कम करता है, जिससे इनकी जीवित रहने की क्षमता में वृद्धि होती है। इन युद्धपोतों में संयुक्त डीजल अथवा गैस (Combined Diesel or Gas–CODOG) प्रणोदन प्रणाली का उपयोग किया गया है, जिसमें डीजल इंजन और गैस टर्बाइन शामिल हैं। इसके साथ ही इनमें परिवर्तनीय पिच प्रोपेलर (Controllable Pitch Propellers–CPP) भी लगाए गए हैं।
- ये युद्धपोत एकीकृत प्लेटफॉर्म प्रबंधन प्रणाली (Integrated Platform Management System–IPMS) से भी सुसज्जित हैं, जो जहाज पर मौजूद मशीनरी और इंजीनियरिंग प्रणालियों की निगरानी एवं प्रबंधन करती है।
- परियोजना 17A के फ्रिगेट लगभग 149 मीटर लंबे तथा 6,670 टन विस्थापन क्षमता वाले हैं। ये बहुउद्देशीय युद्धपोत हैं, जो सतह-विरोधी, विमान-विरोधी और पनडुब्बी-विरोधी युद्ध अभियानों को संचालित करने में सक्षम हैं।
-
विंध्यगिरि के बारे में:
-
-
- विंध्यगिरि, GRSE द्वारा निर्मित परियोजना 17A का तीसरा और अंतिम फ्रिगेट है। यह ब्रह्मोस पोत-रोधी एवं भूमि पर हमला करने वाली क्रूज मिसाइलों, बराक-8 वायु रक्षा मिसाइलों तथा उन्नत सक्रिय इलेक्ट्रॉनिक रूप से स्कैन किए गए एरे (AESA) रडार से सुसज्जित है।
- इसमें लगभग 225 कर्मियों के रहने की व्यवस्था है तथा हेलीकॉप्टरों के संचालन के लिए सुविधाएँ उपलब्ध हैं। इसके निर्माण में 68 महीने लगे, जबकि इस श्रेणी के पहले युद्धपोत INS नीलगिरि के निर्माण में 84 महीने लगे थे।
- इस नए फ्रिगेट का नाम कर्नाटक की विंध्यगिरि पर्वत शृंखला के नाम पर रखा गया है। यह पूर्ववर्ती INS विंध्यगिरि की स्मृति को भी सम्मानित करता है, जिसने वर्ष 1981 से 2012 तक भारतीय नौसेना में अपनी सेवाएँ दी थीं।
- विंध्यगिरि, GRSE द्वारा निर्मित परियोजना 17A का तीसरा और अंतिम फ्रिगेट है। यह ब्रह्मोस पोत-रोधी एवं भूमि पर हमला करने वाली क्रूज मिसाइलों, बराक-8 वायु रक्षा मिसाइलों तथा उन्नत सक्रिय इलेक्ट्रॉनिक रूप से स्कैन किए गए एरे (AESA) रडार से सुसज्जित है।
-
भारत के लिए रणनीतिक महत्त्व:
-
-
- परियोजना 17A की सफल पूर्णता रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में भारत की समुद्री सुरक्षा और परिचालन क्षमताओं को मजबूत करती है। इससे भारत की समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा करने, उभरते नौसैनिक खतरों का सामना करने तथा अपनी दूरगामी समुद्री नौसेना (Blue-water Navy) क्षमताओं को मजबूत करने की क्षमता बढ़ती है।
- यह कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्यों को भी आगे बढ़ाता है, क्योंकि इसमें लगभग 75% स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है। इस परियोजना में 200 से अधिक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) की भागीदारी रही तथा इससे लगभग 4,000 लोगों को प्रत्यक्ष और 10,000 से अधिक लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त हुआ।
- परियोजना 17A की सफल पूर्णता रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में भारत की समुद्री सुरक्षा और परिचालन क्षमताओं को मजबूत करती है। इससे भारत की समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा करने, उभरते नौसैनिक खतरों का सामना करने तथा अपनी दूरगामी समुद्री नौसेना (Blue-water Navy) क्षमताओं को मजबूत करने की क्षमता बढ़ती है।
-
निष्कर्ष:
परियोजना 17A की पूर्णता रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और भारतीय नौसेना के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। यह उन्नत युद्धपोतों के अभिकल्पन और निर्माण में भारत की बढ़ती क्षमताओं को प्रदर्शित करती है तथा एक तकनीकी रूप से उन्नत समुद्री शक्ति के रूप में उभरने के भारत के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करती है।

