होम > Blog

Blog / 24 Jun 2025

ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2025

संदर्भ:
द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU), जो एक प्रसिद्ध थिंक टैंक है, ने हाल ही में "ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2025" जारी किया है। इस सूचकांक में विश्व के 173 शहरों को स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, स्थिरता, आधारभूत संरचना और पर्यावरण के आधार पर रैंक किया गया है। डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन ने इस बार शीर्ष स्थान प्राप्त किया है, जबकि वियना और ज्यूरिख संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे हैं। मेलबर्न और जिनेवा ने क्रमशः चौथा और पांचवां स्थान प्राप्त किया।

ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2025: मुख्य बिंदु

·        यह सूचकांक यह दर्शाता है कि किन शहरों में रहने की परिस्थितियाँ सबसे अच्छी या सबसे खराब हैं।

·        आकलन की पद्धति में 5 प्रमुख श्रेणियों के अंतर्गत 30 संकेतकों का उपयोग किया गया है स्थिरता, स्वास्थ्य सेवा, संस्कृति व पर्यावरण, शिक्षा और आधारभूत संरचना।

·        प्रत्येक संकेतक को "स्वीकार्य", "सहनशील", "असहज", "अवांछनीय" या "असहनीय" के रूप में रेट किया गया और फिर उनका कुल स्कोर 1 से 100 के बीच दिया गया।

प्रमुख निष्कर्ष

·        वर्ष 2025 में वैश्विक औसत लिवेबिलिटी स्कोर 76.1 रहा, जो पिछले वर्ष के समान है।

·        शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और आधारभूत संरचना में सुधार देखा गया, जबकि वैश्विक स्थिरता स्कोर में 0.2 अंकों की गिरावट आई।

·        कोपेनहेगन ने इस बार वियना को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। वियना की स्थिरता रैंकिंग में गिरावट आई, जिसके पीछे आतंकवादी हमलों की आशंका प्रमुख कारण रही।

·        पश्चिमी यूरोप के शहरों ने एक बार फिर लिवेबिलिटी रैंकिंग में दबदबा बनाया, जबकि एशिया-प्रशांत क्षेत्र और वैंकूवर (कनाडा) ने भी शीर्ष 10 में स्थान पाया।

·        इसके विपरीत, मध्य-पूर्व और अफ्रीका के कई शहरों को सबसे कम रहने योग्य श्रेणी में रखा गया, हालाँकि इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य और शिक्षा में हल्के सुधार दर्ज किए गए।

·        सीरिया की राजधानी दमिश्क ने लगातार सबसे निचले स्थान पर रहकर दुनिया का सबसे कम रहने योग्य शहर बना रहा, जिसे केवल 30.7 अंक प्राप्त हुए। त्रिपोली, ढाका और कराची भी निचले स्थानों पर रहे।

·        ईरान (तेहरान), ताइवान और भारत जैसे देशों में भी स्थिरता स्कोर में गिरावट आई है, जो बढ़ते संघर्षों और तनावों का संकेत देता है।

Image

लिवेबिलिटी इंडेक्स का महत्व
हाल के वर्षों में शहरीकरण और शहरी प्रवास में वृद्धि देखी गई है क्योंकि लोग बेहतर जीवन-शैली, आर्थिक अवसरों और मूलभूत सुविधाओं की तलाश में शहरों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में लिवेबल सिटी” (रहने योग्य शहर) की अवधारणा उभरी है, जहाँ जीवन जीने के लिए पर्यावरण अनुकूल, समावेशी और संरचित सुविधाएं उपलब्ध हों।
शहरीकरण क्या है
?
शहरीकरण वह प्रक्रिया है जिसमें कोई देश या समाज ग्रामीण से शहरी जीवनशैली की ओर अग्रसर होता है। इसमें जनसंख्या का शहरों की ओर स्थानांतरण, शहरों का भौतिक और संरचनात्मक विस्तार, और सामाजिक व सांस्कृतिक बदलाव शामिल होते हैं।

निष्कर्ष:
ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2025 न केवल शहरों की जीवन गुणवत्ता को आंकता है, बल्कि यह वैश्विक शहरी नीतियों, सुरक्षा चुनौतियों और सार्वजनिक सेवाओं की स्थिति को भी उजागर करता है। यह रिपोर्ट नीति निर्माताओं, शहरी योजनाकारों और नागरिकों के लिए एक दिशा-निर्देश के रूप में कार्य करती है ताकि वे शहरों को अधिक समावेशी, टिकाऊ और जीवन के अनुकूल बना सकें।