होम > Daily-mcqs
Daily-mcqs 30 Jul 2025
Q1:
जूनोटिक रोगों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें: 1. जूनोटिक रोग केवल जानवरों से मनुष्यों में ही फैल सकते हैं। 2. मनुष्यों में उभर रहे लगभग 75% संक्रामक रोगों की उत्पत्ति पशुओं से होती है। 3. रेबीज एक जूनोटिक रोग है। ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A: केवल 1 और 2
B: केवल 2 और 3
C: केवल 1 और 3
D: 1, 2 और 3
उत्तर: B
स्पष्टीकरण:
• कथन 1 गलत है: जूनोटिक रोग विपरीत रूप से भी फैल सकते हैं (मनुष्यों से पशुओं में)।
• कथन 2 सही है: मनुष्यों में उभर रहे 75% संक्रामक रोगों की उत्पत्ति पशुओं से होती है।
• कथन 3 सही है: रेबीज एक पारंपरिक जूनोटिक रोग है।
Q2:
विश्व स्वास्थ्य संगठन और खाद्य एवं कृषि संगठन जैसे संगठनों द्वारा प्रचारित 'वन हेल्थ' दृष्टिकोण का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित में से किसका समाधान करना है?
A: शहरी स्वास्थ्य अवसंरचना और टेलीमेडिसिन
B: पारंपरिक और आधुनिक चिकित्सा का एकीकरण
C: मानव, पशु और पर्यावरणीय स्वास्थ्य के बीच अंतर्संबंध
D: विकासशील देशों में सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवा कवरेज
उत्तर: C
स्पष्टीकरण:
वन हेल्थ दृष्टिकोण मानव, पशु और पर्यावरणीय स्वास्थ्य के अंतर्संबंध को मान्यता देता है और यह जूनोटिक रोगों से निपटने के लिए महत्वपूर्ण है।
Q3:
गोल्डन जैकाल (कैनिस ऑरियस नारिया) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. इसे IUCN द्वारा "सबसे कम चिंताजनक" के रूप में वर्गीकृत किया गया है। 2. इसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत अनुसूची I संरक्षण प्राप्त है। 3. इसे CITES के परिशिष्ट I के अंतर्गत सूचीबद्ध किया गया है। उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
A: केवल 1
B: केवल 1 और 2
C: 1, 2 और 3
D: केवल 2 और 3
उत्तर: B
स्पष्टीकरण:
• कथन 1 सही है: इसे IUCN सबसे कम चिंताजनक के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
• कथन 2 सही है: इसे अनुसूची I में सूचीबद्ध किया गया है, जो इसे भारतीय कानून के तहत सर्वोच्च संरक्षण प्रदान करता है।
• कथन 3 गलत है: इसे CITES के परिशिष्ट I के बजाय परिशिष्ट III के अंतर्गत सूचीबद्ध किया गया है।
Q4:
निम्नलिखित में से किसको पर्यावरण संरक्षण (दूषित स्थलों का प्रबंधन) नियम, 2025 के दायरे से बाहर रखा गया है/हैं? 1. रेडियोधर्मी अपशिष्ट स्थल 2. खनन क्षेत्र 3. समुद्री तेल रिसाव क्षेत्र 4. शहरी लैंडफिल स्थल सही उत्तर चुनें:
A: केवल 1 और 2
B: केवल 1, 2 और 3
C: 1, 2, 3 और 4
D: केवल 2 और 4
उत्तर: B
स्पष्टीकरण:
पर्यावरण संरक्षण (दूषित स्थलों का प्रबंधन) नियम, 2025 में रेडियोधर्मी अपशिष्ट स्थल, खनन क्षेत्र और समुद्री तेल रिसाव साइट्स को शामिल नही ककिया गया हैं। ये स्थल परमाणु अधिनियम और खान एवं खनिज अधिनियम, 1957 जैसे विशेष कानूनों के अंतर्गत आते हैं।
Q5:
निम्नलिखित में से कौन से संगठन संयुक्त रूप से विश्व में खाद्य सुरक्षा और पोषण की स्थिति (SOFI) रिपोर्ट प्रकाशित करता है? 1. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) 2. खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) 3. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) 4. विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) 5. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) 6. अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष (IFAD) सही उत्तर चुनें:
A: केवल 1, 2, 4, 5 और 6
B: केवल 1, 2, 3, 4 और 5
C: केवल 1, 2, 3 और 6
D: उपरोक्त सभी
उत्तर: A
स्पष्टीकरण:
SOFI को FAO, IFAD, UNICEF, WFP और WHO द्वारा संयुक्त रूप से प्रकाशित किया जाता है। IMF इस रिपोर्ट में शामिल नहीं है।