होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 30 Jun 2025

यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs 30 Jun 2025

image
यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs

Q1:

निम्नलिखित में से कौन-से कथन Axiom-4 मिशन के बारे में सही हैं?

1.     इसे फाल्कन 9 रॉकेट का उपयोग करके प्रक्षेपित किया गया था।

2.     इसमें चार अलग-अलग देशों के अंतरिक्ष यात्री सवार थे।

3.     इसे NASA द्वारा अपने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री कार्यक्रम के तहत पूरी तरह से वित्तपोषित किया गया था।

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2 और 3

C: केवल 1 और 3

D: 1, 2 और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

Axiom-4 को SpaceX के फाल्कन 9 रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया था और इसमें अमेरिका, भारत, पोलैंड और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री शामिल थे। हालांकि, इसे NASA द्वारा अपने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री कार्यक्रम के तहत वित्तपोषित नहीं किया गया था। वास्तव में, NASA ने विदेशी अंतरिक्ष यात्री मिशनों को प्रायोजित करना बंद कर दिया है, यही कारण है कि भारत ने इस मिशन के लिए व्यावसायिक सेवाओं का उपयोग किया। इसलिए केवल कथन 1 और 2 सही हैं।


                            

Q2:

एशियाई जंगली कुत्ते (Cuon alpinus)/ ढोल का IUCN संरक्षण दर्जा क्या है?

A: न्यूनतम चिंता (Least Concern)

B: निकट संकटग्रस्त (Near Threatened)

C: संकटग्रस्त (Vulnerable)

D: गंभीर संकटग्रस्त (Endangered)

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) ढोल को गंभीर संकटग्रस्त श्रेणी में सूचीबद्ध करता है। इसके कारणों में तीव्र आवास हानि, जंगली शिकार प्रजातियों की कमी, घरेलू कुत्तों से संक्रामक रोग फैलना, तथा मानवों द्वारा प्रतिशोध में की जाने वाली हत्याएँ शामिल हैं। इनकी वितरण सीमा खंडित हो चुकी है और संख्या लगातार घट रही है, जिससे यह एशिया के सबसे अधिक संकटग्रस्त मांसाहारी जीवों में से एक बन गए हैं।


                            

Q3:

भारत के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

A: यह वित्त मंत्रालय के अधीन है

B: यह सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अधीन है

C: यह नीति आयोग के तहत एक स्वायत्त निकाय है

D: यह गृह मंत्रालय के तहत कार्य करता है

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है। यह तो वित्त मंत्रालय और ही नीति आयोग के अधीन है। NSO भारत में सांख्यिकी तंत्र के समन्वय की प्रमुख एजेंसी है। यह आंकड़ों के संग्रह और प्रसार के मानक और विधियां तय करता है, जिससे आधिकारिक आंकड़ों की एकरूपता और विश्वसनीयता सुनिश्चित होती है। NSO का गठन केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO) और राष्ट्रीय सैंपल सर्वे कार्यालय (NSSO) के विलय से किया गया था।


                            

Q4:

भारत सरकार द्वारा 25 जून 2025 को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सिंगना में इंटरनेशनल पोटैटो सेंटर (CIP) के क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना को मंजूरी दी गई। निम्नलिखित में से कौन सा कथन इस केंद्र के संदर्भ में सही है?

 

A: यह केंद्र केवल उत्तर प्रदेश के किसानों को लाभ पहुंचाएगा।

B: यह पेरू के लिमा में स्थापित CIP का मुख्यालय होगा।

C: यह केंद्र भारत को CIP के विश्व के सबसे बड़े जर्मप्लाज्म संग्रह तक पहुंच प्रदान करेगा।

D: यह केंद्र केवल शकरकंद की खेती पर ध्यान केंद्रित करेगा।

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

सेंटर फॉर साउथ एशिया रीजनल सेंटर (CSARC) की स्थापना से भारत को इंटरनेशनल पोटैटो सेंटर (CIP) के विश्व के सबसे बड़े जर्मप्लाज्म संग्रह तक पहुंच मिलेगी, जिससे घरेलू बीज उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और बीज आयात पर निर्भरता कम होगी। यह कथन विकल्प C में सटीक रूप से उल्लिखित है। 


 


- विकल्प A गलत है क्योंकि केंद्र केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात, मध्य प्रदेश, और पंजाब जैसे अन्य आलू उत्पादक राज्यों के साथ-साथ दक्षिण एशियाई देशों को भी लाभ पहुंचाएगा। 


- विकल्प B गलत है क्योंकि CIP का मुख्यालय पहले से ही पेरू के लिमा में है, और आगरा में स्थापित केंद्र पेरू के बाहर CIP की दूसरी बड़ी इकाई है, कि इसका मुख्यालय। 


-विकल्प D गलत है क्योंकि केंद्र केवल शकरकंद पर ध्यान केंद्रित नहीं करेगा, बल्कि आलू और शकरकंद दोनों की खेती को बढ़ावा देगा। 


                            

Q5:

निम्नलिखित में से कौन सा कार्य भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का नहीं है?

A: भारतीय रुपये जारी करना और नियंत्रित करना

B: बैंकों को नियंत्रित करना और उनकी निगरानी करना

C: संसद में वित्तीय बिल पारित करना

D: सरकार के लिए बैंकर के रूप में कार्य करना

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

भारतीय रिज़र्व बैंक का कार्य भारतीय मुद्रा जारी करना, बैंकों को नियंत्रित करना, वित्तीय स्थिरता बनाए रखना और सरकार के बैंकर के रूप में कार्य करना है। संसद में विधायी बिल पारित करना संसद का कार्य होता है, कि RBI का।