होम > Daily-mcqs
Daily-mcqs 30 Mar 2026
Q1:
सरस्वती सम्मान के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - 1. यह संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल भाषाओं में लिखे गए साहित्य को मान्यता देता है। 2. यह भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है। 3. यह भारत के उच्चतम साहित्यिक पुरस्कारों में से एक है। सही उत्तर चुनिए:
A: केवल 1 और 3
B: केवल 2 और 3
C: केवल 1 और 2
D: 1, 2 और 3
उत्तर: A
स्पष्टीकरण:
Q2:
आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण में कार्यकर्ता-जनसंख्या अनुपात (WPR) का क्या अर्थ है?
A: कुल जनसंख्या में बेरोजगारों का प्रतिशत
B: कुल जनसंख्या में कार्यरत व्यक्तियों का प्रतिशत
C: केवल ग्रामीण रोजगार का प्रतिशत
D: केवल औद्योगिक श्रमिकों का प्रतिशत
उत्तर: B
स्पष्टीकरण:
Q3:
निम्नलिखित में से कौन-से बिंदु मासिक धर्म अवकाश नीति के “संतुलित (nuanced) दृष्टिकोण” को दर्शाते हैं? 1. अनिवार्य अवकाश लागू करना 2. वैकल्पिक अवकाश एवं लचीला कार्य (flexible working) 3. कार्यस्थल पर स्वच्छता सुविधाएँ एवं जागरूकता सही उत्तर चुनिए:
A: केवल 2 और 3
B: केवल 1 और 2
C: केवल 1 और 3
D: 1, 2 और 3
उत्तर: A
स्पष्टीकरण:
Q4:
वैश्विक पहल (Global Initiative on Taking of Migratory Species - GTI) के उद्देश्यों के संदर्भ में निम्नलिखित पर विचार कीजिए— 1. अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाना 2. नीतिगत एवं विधिक ढाँचे को सुदृढ़ करना 3. केवल पर्यटन को बढ़ावा देना सही उत्तर चुनिए:
A: केवल 1 और 2
B: केवल 2 और 3
C: केवल 1 और 3
D: 1, 2 और 3
उत्तर: A
स्पष्टीकरण:
प्रवासी प्रजातियों के अवैध शिकार को रोकने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई GTI (वैश्विक पहल) का मुख्य लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाना तथा नीतिगत एवं विधिक ढाँचे को सुदृढ़ करना है, अतः कथन 1 और 2 सही हैं।
हाल ही में वर्ष 2026 में Convention on the Conservation of Migratory Species of Wild Animals के COP-15 (ब्राज़ील) में इस पहल को प्रारंभ किया गया। State of the World’s Migratory Species Report के अनुसार लगभग 70% प्रवासी प्रजातियाँ अवैध एवं अस्थिर दोहन के कारण खतरे में हैं।
वर्तमान परिप्रेक्ष्य में यह स्पष्ट हुआ है कि जैव विविधता ह्रास केवल अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव व्यापार के कारण नहीं, बल्कि घरेलू शिकार, खाद्य मांग, स्थानीय बाजारों तथा कमजोर प्रशासन (weak governance) के कारण भी बढ़ रहा है। इसलिए GTI का फोकस—
वहीं, “पर्यटन को बढ़ावा देना” इस पहल का उद्देश्य नहीं है, बल्कि यह एक समन्वित वैश्विक संरक्षण पहल है, जो देशों को प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण हेतु नीतिगत समर्थन, उपकरण एवं साझेदारी प्रदान करती है।
Q5:
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए— 1. यूथालिया जुबीनगर्गी एक नई तितली प्रजाति है। 2. इसे पश्चिमी घाट में खोजा गया। 3. यह निम्फालिडी कुल से संबंधित है। सही उत्तर चुनिए:
A: केवल 1 और 3
B: केवल 2 और 3
C: 1 और 2 दोनों
D: 1, 2 और 3
उत्तर: A
स्पष्टीकरण:
हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के बसर (Basar) क्षेत्र में एक नई तितली प्रजाति Euthalia zubeengargi की खोज की गई है, जिसका नाम प्रसिद्ध गायक Zubeen Garg के सम्मान में रखा गया है। यह प्रजाति Nymphalidae परिवार से संबंधित है, जो तितलियों का एक प्रमुख और व्यापक परिवार है। यह खोज वर्तमान समय में इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अरुणाचल प्रदेश पूर्वी हिमालय जैव विविधता हॉटस्पॉट का हिस्सा है, जहाँ लगातार नई प्रजातियों की खोज हो रही है, जो इस क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता और संरक्षण की आवश्यकता को उजागर करती है। वहीं कथन 2 गलत है क्योंकि यह प्रजाति पश्चिमी घाट में नहीं, बल्कि पूर्वोत्तर भारत में पाई गई है। अतः यह प्रश्न न केवल तथ्यात्मक ज्ञान बल्कि समसामयिक पर्यावरणीय मुद्दों और जैव विविधता के महत्व को समझने से भी जुड़ा हुआ है।