होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 29 Dec 2025

यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs 29 Dec 2025

image
यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs

Q1:

भारत में व्यक्तित्व अधिकारों (Personality Rights) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   व्यक्तित्व अधिकार भारतीय संविधान में स्पष्ट रूप से संहिताबद्ध (codified) हैं।

2.   इनमें किसी व्यक्ति के नाम, छवि, आवाज़ और समानता (likeness) पर नियंत्रण शामिल है।

3.   वाणिज्यिक (commercial) और गैर-वाणिज्यिक (non-commercial) दोनों प्रकार के दुरुपयोग के विरुद्ध व्यक्तित्व अधिकारों के अंतर्गत संरक्षण प्राप्त हो सकता है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

कथन 1 गलत है: व्यक्तित्व अधिकार किसी भी भारतीय विधि या संविधान में स्पष्ट रूप से उल्लेखित नहीं हैं। ये न्यायालयों द्वारा विकसित (judicially evolved) किए गए हैं।


कथन 2 सही है: न्यायालय नाम, छवि, आवाज़, समानता और विशिष्ट विशेषताओं जैसे गुणों पर व्यक्ति के नियंत्रण को मान्यता देते हैं।


कथन 3 सही है: यह संरक्षण वाणिज्यिक शोषण (प्रचार अधिकार/पब्लिसिटी राइट्स) के साथ-साथ गैर-वाणिज्यिक दुरुपयोग (निजता के उल्लंघन) तक विस्तृत है।


                            

Q2:

राष्ट्रीय संगठित अपराध नेटवर्क डेटाबेस (National Organised Crime Network Database – OCND) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   यह संगठित अपराध नेटवर्क को ट्रैक करने के लिए एक एआई-आधारित (AI-powered) विश्लेषणात्मक मंच है।

2.   इसे राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) द्वारा राज्य पुलिस बलों और नैटग्रिड (NATGRID) के सहयोग से विकसित किया गया है।

3.   यह संगठित अपराध के लिए विशेष रूप से बनाया गया भारत का पहला राष्ट्रीय-स्तरीय डेटाबेस है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: D

स्पष्टीकरण:

कथन 1 सही है: OCND संगठित अपराध से संबंधित डेटा की पहचान, आपसी कनेक्शन और विश्लेषण के लिए एआई-आधारित विश्लेषण का उपयोग करता है।


कथन 2 सही है: इसे NIA द्वारा राज्य पुलिस बलों और NATGRID के सहयोग से विकसित किया गया है।


कथन 3 सही है: यह संगठित अपराध के लिए विशेष रूप से समर्पित देश का पहला राष्ट्रीय डेटाबेस है, जो अपराध जांच में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन (paradigm shift) को दर्शाता है।


                            

Q3:

भारत द्वारा हाल ही में परीक्षण की गई K-4 मिसाइल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   यह DRDO द्वारा विकसित एक पनडुब्बी से प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) है।

2.   इसमें दो-चरणीय ठोस-ईंधन (two-stage solid-fuel) प्रणोदन प्रणाली का उपयोग किया गया है।

3.   इसकी मारक क्षमता (रेंज) लगभग 1,500 किमी है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

कथन 1 सही है: K-4 एक पनडुब्बी से प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) है, जिसे DRDO द्वारा विकसित किया गया है।


कथन 2 सही है: इसमें दो-चरणीय ठोस-ईंधन रॉकेट प्रणाली का उपयोग किया गया है, जो पनडुब्बी से प्रक्षेपण के लिए उपयुक्त है।


कथन 3 गलत है: K-4 की मारक क्षमता लगभग 3,500 किमी है, कि 1,500 किमी। (कम दूरी वाली K-15 मिसाइल की रेंज लगभग 750 किमी है)


 


                            

Q4:

INS अरिघात (INS Arighaat) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   यह एक परमाणु ऊर्जा चालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी (SSBN) है।

2.   यह भारत द्वारा कमीशन की गई पहली SSBN है।

3.   यह INS अरिहंत की तुलना में अधिक दूरी तक मार करने वाली SLBM तैनात करने में सक्षम है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

कथन 1 सही है: INS अरिघात एक परमाणु ऊर्जा चालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी (SSBN) है।


कथन 2 गलत है: INS अरिहंत भारत की पहली SSBN थी।


कथन 3 सही है: INS अरिघात K-4 मिसाइलों को तैनात कर सकती है, जिनकी मारक क्षमता INS अरिहंत पर तैनात K-15 मिसाइलों से अधिक है।


                            

Q5:

मलेरिया के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   मलेरिया प्लाज़्मोडियम (Plasmodium) वंश के प्रोटोज़ोआ परजीवियों के कारण होता है।

2.   इसका संचरण नर (male) एनोफिलीज़ मच्छरों द्वारा होता है।

3.   भारत में Plasmodium falciparum और Plasmodium vivax सबसे सामान्य प्रजातियाँ हैं।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:

कथन 1 सही है: मलेरिया Plasmodium परजीवियों के कारण होता है।


कथन 2 गलत है: मलेरिया का संचरण मादा (female) एनोफिलीज़ मच्छरों द्वारा होता है, क्योंकि उन्हें रक्त की आवश्यकता होती है।


कथन 3 सही है: भारत में मलेरिया के अधिकांश मामले P. falciparum और P. vivax के कारण होते हैं।