होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 28 Jun 2025

यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs 28 Jun 2025

image
यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs

Q1:

निम्नलिखित में से कौन सा कथन भौगोलिक संकेत (GI) टैग के संदर्भ में सही है?

A: GI टैग केवल कृषि उत्पादों को ही दिया जाता है।

B: GI टैग किसी उत्पाद की गुणवत्ता या प्रतिष्ठा को उसके विशेष भौगोलिक क्षेत्र से जोड़ता है।

C: GI टैग प्राप्त उत्पादों का संरक्षण केवल भारत में लागू होता है, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं।

D: GI टैग व्यक्तिगत व्यक्ति को दिया जाता है, न कि समुदाय या समूह को।

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:


  • A गलत: GI टैग कृषि उत्पादों के अलावा हस्तशिल्प, औद्योगिक उत्पादों आदि को भी दिया जा सकता है (जैसे कोल्हापुरी चप्पल, बनारसी साड़ी)

  • C गलत: GI टैग का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी संरक्षण किया जा सकता है, जैसे WTO के TRIPS समझौते और WIPO के माध्यम से।

  • D गलत: GI व्यक्तिगत व्यक्ति को नहीं, बल्कि समुदाय, संगठन या समूह को दिया जाता है।


                            

Q2:

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1.    ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम 2019 ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को बिना चिकित्सा या सर्जिकल हस्तक्षेप के अपनी लिंग पहचान स्वयं घोषित करने का अधिकार देता है।

2.    हिंदू विवाह अधिनियम में 'दुल्हन' की परिभाषा में ट्रांसजेंडर महिलाएं भी शामिल हैं।

3.    महिला होने की पहचान सिर्फ संतान पैदा करने की क्षमता से जुड़ी होती है।

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2 और 3

C: केवल 1 और 3

D: 1, 2 और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

पहले दो कथन सही हैं। तीसरा कथन गलत है क्योंकि अदालत ने स्पष्ट किया कि महिला की पहचान केवल संतान पैदा करने की क्षमता से नहीं जुड़ी होती।


ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम 2019 ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को बिना चिकित्सा या सर्जिकल हस्तक्षेप के अपनी लिंग पहचान स्वयं घोषित करने का अधिकार देता है। मद्रास हाईकोर्ट ने भी कहा है कि हिंदू विवाह अधिनियम में 'दुल्हन' की परिभाषा में ट्रांसजेंडर महिलाएं भी शामिल हैं।


महिला होने की पहचान सिर्फ संतान पैदा करने की क्षमता से जुड़ी है। महिला की परिभाषा को संकीर्णता से देखना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता), 15 (भेदभाव निषेध) और 21 (जीवन और गरिमा का अधिकार) का उल्लंघन है।


लैंगिक पहचान व्यक्ति की अपनी पहचान है, जो केवल शारीरिक गुणों पर आधारित नहीं हो सकती। ट्रांस महिलाओं को धारा 498A के तहत संरक्षण से वंचित करना केवल उनके लिंग के आधार पर भेदभाव करना होगा।


                            

Q3:

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1.    AMRUT योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में जलापूर्ति, सीवरेज, हरित क्षेत्र और सार्वजनिक परिवहन जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार करना है।

2.    AMRUT योजना के तहत केंद्र और राज्यों के बीच धन का आवंटन शहरी आबादी और चयनित शहरों की संख्या के आधार पर किया जाता है।

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: दोनों

D: कोई नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

दोनों कथन सही हैं। AMRUT योजना का उद्देश्य शहरी बुनियादी सुविधाओं में सुधार करना है और इसका धन आवंटन केंद्र और राज्य के बीच शहरी आबादी के आधार पर किया जाता है।
अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (AMRUT) भारत सरकार की एक योजना है जिसका उद्देश्य 500 शहरों और कस्बों में बुनियादी शहरी सुविधाएं प्रदान करके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है, खासकर गरीबों और वंचितों के लिए. यह योजना 25 जून, 2015 को शुरू की गई थी. 


AMRUT का मुख्य उद्देश्य:


·         प्रत्येक घर में नल से जल आपूर्ति और सीवरेज कनेक्शन सुनिश्चित करना. 


·         शहरों में पार्क, हरित क्षेत्र और अन्य सुविधाएं विकसित करना. 


·         सार्वजनिक परिवहन और गैर-मोटर चालित परिवहन को बढ़ावा देकर प्रदूषण को कम करना. 


·         शहरी सुधार और क्षमता निर्माण करना. 


AMRUT के तहत, निम्नलिखित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाता है:


पेयजल आपूर्ति, सीवरेज और सेप्टेज प्रबंधन, वर्षा जल निकासी, हरित क्षेत्र और पार्क, गैर-मोटर चालित शहरी परिवहन. 


यह योजना केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित है, जिसमें केंद्र और राज्यों के बीच धन का आवंटन शहरी आबादी और शहरों की संख्या के आधार पर किया जाता है. AMRUT का लक्ष्य 500 शहरों और कस्बों में बुनियादी शहरी सुविधाओं में सुधार करना है, ताकि सभी के लिए जीवन की गुणवत्ता में वृद्धि हो सके. 


                            

Q4:

हाल ही में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची में सालखन जीवाश्म पार्क, जिसे सोनभद्र जीवाश्म पार्क भी कहा जाता है, को शामिल किया गया है। इस सन्दर्भ में नीचे दिए गए कथनों पर विचार करें:

1.    सालखन में संरक्षित स्ट्रोमैटोलाइट्स मेसोपोटेरोज़ोइक युग (1.6 से 1.0 अरब वर्ष पहले) के हैं और ये ऑस्ट्रेलिया के शार्क बे या अमेरिका के येलोस्टोन नेशनल पार्क में पाए गए जीवाश्मों से भी पुराने हैं।

2.    यूनेस्को की अस्थायी सूची वह सूची है जिसमें देश उन सांस्कृतिक और प्राकृतिक स्थलों को शामिल करता है जिन्हें वह विश्व धरोहर स्थल के लिए नामांकित करना चाहता है।

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 2

C: दोनों

D: कोई नहीं

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:

दोनों कथन सही हैं। पहला कथन सालखन जीवाश्म पार्क में संरक्षित स्ट्रोमैटोलाइट्स की वैज्ञानिक महत्ता से संबंधित है जबकि दूसरा यूनेस्को की अस्थायी सूची की प्रकृति को स्पष्ट करता है।


यूनेस्को की अस्थायी सूची एक ऐसी सूची है जिसमें प्रत्येक देश उन सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर स्थलों का उल्लेख करता है जिन्हें वह विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामांकित करना चाहता है।