होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 27 Jan 2026

यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs 27 Jan 2026

image
यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs

Q1:

नदी डेल्टाओं के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   भूमि धंसाव (Land Subsidence) से तात्पर्य प्राकृतिक या मानवजनित कारणों से पृथ्वी की सतह के धीरे-धीरे नीचे धंसने से है।

2.   नदी डेल्टा भूमि धंसाव के प्रति विशेष रूप से संवेदनशील होते हैं क्योंकि वे ढीले एवं असंघनित (unconsolidated) अवसादों से बने होते हैं।

3.   डेल्टाओं में होने वाला भूमि धंसाव भूजल दोहन बंद होने पर सदैव प्रतिवर्ती (reversible) होता है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

कथन 1 – सही: भूमि धंसाव अवसादों के संघनन, विवर्तनिक गतिविधियों या मानव क्रियाकलापों के कारण भूमि सतह के धीरे-धीरे नीचे जाने की प्रक्रिया है।


कथन 2 – सही: डेल्टा, जल-संतृप्त जलोढ़ (alluvial) अवसादों से बने होते हैं, जो अत्यधिक संपीड्य (compressible) होते हैं।


कथन 3 – गलत: भूजल के अत्यधिक दोहन से होने वाला भूमि धंसाव प्रायः अप्रतिवर्ती (irreversible) होता है, क्योंकि एक बार अवसाद संघनित हो जाने पर उनके रंध्र (pore spaces) पुनः नहीं खुलते।


                            

Q2:

SIDBI के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   SIDBI की स्थापना वर्ष 1990 में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) के लिए प्रमुख वित्तीय संस्था के रूप में की गई थी।

2.   यह MSME क्षेत्र के विकास, समन्वय तथा संवर्धन से संबंधित सरकार के एजेंडा को लागू करता है।

3.   SIDBI भारत में सभी MSMEs का प्रत्यक्ष नियमन करता है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

कथन 1 – सही: SIDBI की स्थापना संसद के एक अधिनियम के तहत वर्ष 1990 में की गई थी।


कथन 2 – सही: इसका त्रि-एजेंडा” MSME क्षेत्र के संवर्धन, वित्तपोषण एवं विकास पर केंद्रित है।


कथन 3 – गलत: SIDBI एक वित्तपोषक एवं सहायक संस्था है, कि नियामक संस्था।


 


                            

Q3:

भारत की प्रत्यर्पण (Extradition) व्यवस्थाओं के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1.   भारत के 50 से कम देशों के साथ प्रत्यर्पण संधियाँ हैं।

2.   द्विपक्षीय संधि के अभाव में भी बहुपक्षीय अभिसमयों के माध्यम से प्रत्यर्पण की कार्यवाही की जा सकती है।

3.   प्रत्यर्पण अनुरोध की स्वीकृति से भगोड़े का तत्काल आत्मसमर्पण सुनिश्चित हो जाता है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1 और 3

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

कथन 1 – सही: भारत के 48 देशों के साथ प्रत्यर्पण संधियाँ हैं तथा 12 अन्य देशों के साथ प्रत्यर्पण व्यवस्थाएँ (arrangements) हैं।


कथन 2 – सही: संयुक्त राष्ट्र भ्रष्टाचार निरोधक अभिसमय (UNCAC) जैसे बहुपक्षीय अभिसमय प्रत्यर्पण के लिए कानूनी मार्ग प्रदान करते हैं।


कथन 3 – गलत: प्रत्यर्पण अनुरोध की स्वीकृति के बावजूद न्यायिक समीक्षा, अपील तथा संबंधित देश के घरेलू कानूनों के कारण तत्काल प्रत्यर्पण सुनिश्चित नहीं होता।


                            

Q4:

भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 (Fugitive Economic Offenders Act, 2018) का उद्देश्य है:

1.   उच्च मूल्य वाले आर्थिक अपराधियों को भारतीय न्यायिक क्षेत्र से बचकर भागने से रोकना

2.   अपराधियों की संपत्तियों का कुर्कीकरण (जब्ती) करना, जिनमें विदेश में स्थित संपत्तियाँ भी शामिल हैं

3.   सभी आपराधिक अपराधों के लिए अभियुक्त की अनुपस्थिति में (in absentia) मुकदमा चलाने की अनुमति देना

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2

C: केवल 2 और 3

D: 1, 2, और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:

कथन 1 – सही: यह अधिनियम100 करोड़ या उससे अधिक मूल्य के आर्थिक अपराधों पर लागू होता है।


कथन 2 – सही: यह अधिनियम घरेलू एवं विदेशी संपत्तियों, जिसमें बेनामी संपत्तियाँ भी शामिल हैं, की कुर्की (जब्ती) का प्रावधान करता है।


कथन 3 – गलत: यह अधिनियम सभी आपराधिक मामलों में सामान्य रूप से अभियुक्त की अनुपस्थिति में मुकदमा चलाने की अनुमति नहीं देता। इसके बजाय, यह एक विशेष न्यायालय के माध्यम से किसी व्यक्ति को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने और उसकी संपत्ति की कुर्की का प्रावधान करता है, भले ही वह व्यक्ति उपस्थित हो।


                            

Q5:

दिल्ली की शीतकालीन वायु प्रदूषण की स्थिति के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सी अभिक्रियाएँ द्वितीयक PM2.5 के निर्माण का कारण बनती हैं?

1.   SO₂ की अभिक्रिया से सल्फ्यूरिक अम्ल (Sulphuric Acid) का निर्माण

2.   NOx की अभिक्रिया से नाइट्रिक अम्ल (Nitric Acid) का निर्माण

3.   सल्फ्यूरिक एवं नाइट्रिक अम्ल की अमोनिया (NH₃) के साथ अभिक्रिया

4.   कार्बन मोनोऑक्साइड की ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया से ओज़ोन का निर्माण

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

A: केवल 1 और 2

B: केवल 1,3 और 4

C: केवल 1,2 और 3

D: 1, 2, 3 और 4

उत्तर: C

स्पष्टीकरण:


  • SO₂ → H₂SO₄ (सल्फ्यूरिक अम्ल)

  • NOx → HNO₃ (नाइट्रिक अम्ल)

  • ये अम्ल अमोनिया (NH₃) के साथ अभिक्रिया कर निम्न का निर्माण करते हैं:


    • अमोनियम सल्फेट

    • अमोनियम नाइट्रेट


  • कथन 4 – गलत: ओज़ोन एक द्वितीयक प्रदूषक अवश्य है, लेकिन यह PM2.5 का घटक नहीं है।