होम > Daily-mcqs

Daily-mcqs 26 May 2025

यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs 26 May 2025

image
यूपीएससी और राज्य पीएससी परीक्षाओं के लिए समसामयिकी MCQs

Q1:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में निर्णय दिया है कि मातृत्व अवकाश केवल एक कर्मचारी सुविधा नहीं, बल्कि महिलाओं के प्रजनन अधिकारों और गरिमा से जुड़ा एक संवैधानिक अधिकार है।
  2. मातृत्व लाभ अधिनियम, 1961 केवल उन प्रतिष्ठानों पर लागू होता है जहाँ 20 या उससे अधिक कर्मचारी कार्यरत हों।
  3. संशोधित अधिनियम के अनुसार, दो से अधिक जीवित संतान होने पर महिलाओं को कोई भी मातृत्व अवकाश नहीं दिया जाता है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1

B: केवल 1 और 2

C: केवल 2 और 3

D: केवल 1 और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:


  • कथन 1 सही है: सुप्रीम कोर्ट ने मातृत्व अवकाश को संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत गरिमा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जोड़ा है।

  • कथन 2 गलत है: अधिनियम 10 या उससे अधिक कर्मचारियों वाले प्रतिष्ठानों पर लागू होता है, न कि 20 या अधिक पर।

  • कथन 3 गलत है: दो से अधिक संतान होने पर भी महिलाएं 12 सप्ताह तक का मातृत्व अवकाश प्राप्त कर सकती हैं, न कि इससे वंचित की जाती हैं।


                            

Q2:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. वक्फ बाय यूज़र की अवधारणा के अनुसार कोई संपत्ति बिना औपचारिक वक्फ घोषणा के भी वक्फ मानी जा सकती है, यदि उसका लंबे समय से धार्मिक या परोपकारी उपयोग हो रहा हो।
  2. "आवश्यक धार्मिक प्रथा सिद्धांत" के अनुसार किसी भी धार्मिक परंपरा को संविधान के तहत संरक्षण तभी मिलेगा जब वह उस धर्म का आवश्यक हिस्सा हो।
  3. शिरूर मठ मामले (1954) में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह तय करना राज्य का कार्य है कि कौन-सी प्रथाएं आवश्यक धार्मिक प्रथाएं हैं।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2 और 3

C: केवल 1 और 3

D: केवल 1, 2 और 3

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:


  • कथन 1 सही है: वक्फ बाय यूज़र की अवधारणा में संपत्ति का औपचारिक वक्फ न होते हुए भी, उसके उपयोग के आधार पर उसे वक्फ माना जा सकता है।

  • कथन 2 सही है: आवश्यक धार्मिक प्रथा सिद्धांत के अनुसार केवल वही परंपराएं संविधान के तहत संरक्षित होती हैं जो धर्म का अभिन्न और आवश्यक हिस्सा हों।

  • कथन 3 गलत है: शिरूर मठ केस में कोर्ट ने कहा था कि यह धार्मिक समुदाय तय करेंगे कि कौन-सी प्रथाएं उनके धर्म का आवश्यक हिस्सा हैं, न कि राज्य।


                            

Q3:

स्थानीय मुद्राओं में अंतरराष्ट्रीय व्यापार लेनदेन करने से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. यह मुद्रा विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव के प्रभाव को कम कर सकता है।
  2. इससे देशों की विदेशी मुद्रा भंडार पर निर्भरता बढ़ जाती है।
  3. यह डॉलर जैसी प्रमुख मुद्राओं पर निर्भरता को कम करने में सहायक हो सकता है।
  4. यह अंतरराष्ट्रीय व्यापार में लेन-देन लागत को बढ़ाता है।

उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

A: केवल 1 और 3

B: केवल 2 और 4

C: केवल 1, 2 और 3

D: केवल 1 और 4

उत्तर: A

स्पष्टीकरण:


  • कथन 1 सही है: स्थानीय मुद्राओं में व्यापार करने से डॉलर या अन्य वैश्विक मुद्राओं में उतार-चढ़ाव का असर कम होता है।

  • कथन 2 गलत है: इससे विदेशी मुद्रा भंडार पर निर्भरता कम होती है, बढ़ती नहीं।

  • कथन 3 सही है: यह डॉलर पर निर्भरता कम करने की दिशा में सहायक है (de-dollarization)

  • कथन 4 गलत है: स्थानीय मुद्रा व्यापार से लेन-देन लागत घटती है, बढ़ती नहीं।


                            

Q4:

एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस केवल बैक्टीरिया में विकसित होता है, वायरस या फंगस में नहीं।
  2. AMR से तात्पर्य है कि रोगजनक उन दवाओं के प्रति प्रतिरोधी हो जाते हैं जो पहले प्रभावी थीं।
  3. एंटीबायोटिक्स का अत्यधिक और अनुचित उपयोग AMR को बढ़ावा देता है।

उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2 और 3

C: केवल 1 और 3

D: 1, 2 और 3 सभी

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:


  • कथन 1 गलत है: एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस केवल बैक्टीरिया तक सीमित नहीं है यह वायरस (antiviral resistance), फंगस (antifungal resistance) और परजीवी (antiparasitic resistance) में भी हो सकता है।

  • कथन 2 सही है: AMR का तात्पर्य है कि दवाएँ जो पहले प्रभावी थीं, अब रोगजनकों पर असर नहीं करतीं।

  • कथन 3 सही है: एंटीबायोटिक्स का अत्यधिक, अनियंत्रित या गलत उपयोग AMR को बढ़ाता है।


                            

Q5:

मातृत्व लाभ (संशोधन) अधिनियम, 2017 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. यह अधिनियम केवल सरकारी संस्थानों पर लागू होता है, निजी प्रतिष्ठानों पर नहीं।
  2. इस संशोधन के तहत, दो से कम जीवित बच्चों वाली महिला कर्मचारी को 26 सप्ताह का मातृत्व अवकाश मिल सकता है।
  3. जहाँ 50 या अधिक कर्मचारी कार्यरत हों, वहाँ क्रेच सुविधा उपलब्ध कराना अनिवार्य है।

उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

A: केवल 1 और 2

B: केवल 2 और 3

C: केवल 1 और 3

D: 1, 2 और 3 सभी

उत्तर: B

स्पष्टीकरण:


  • कथन 1 गलत है: यह अधिनियम सरकारी और निजी दोनों प्रकार के संस्थानों पर लागू होता है जहाँ 10 या अधिक कर्मचारी कार्यरत हों।

  • कथन 2 सही है: अधिनियम के अनुसार, दो से कम जीवित बच्चों वाली महिला को 26 सप्ताह का अवकाश मिलता है।

  • कथन 3 सही है: जहाँ 50 या अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, वहाँ क्रेच की सुविधा देना अनिवार्य है।